Gramin Youth India Foundation

Gramin Youth India Foundation PLANTATION; MAKE ENVIRONMENT HEALTHY ; WOMAN AND YOUTH EMPOWERMENT

ग्रामीण यूथ इंडिया फाउंडेशन (GYIF) ने उदयपुर में आयोजित “जेंडर व कला” विषयक चार दिवसीय वर्कशॉप (5–8 फरवरी 2026) में सक्र...
10/02/2026

ग्रामीण यूथ इंडिया फाउंडेशन (GYIF) ने उदयपुर में आयोजित “जेंडर व कला” विषयक चार दिवसीय वर्कशॉप (5–8 फरवरी 2026) में सक्रिय सहभागिता निभाई।
इस वर्कशॉप के दौरान जेंडर, हिंसा, जातिवाद, सांप्रदायिकता, ट्रांसजेंडर समुदाय, महिलाओं के कार्य और सामाजिक भेदभाव जैसे मुद्दों पर न केवल गहन विमर्श हुआ, बल्कि फाउंडेशन द्वारा अपने जमीनी अनुभवों, सामुदायिक कार्यों और दृष्टिकोण को भी साझा किया गया।
कला, नाटक, फिल्म, कविता और रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से सामाजिक संरचनाओं, असमानताओं और बदलाव की संभावनाओं पर स्पष्ट संवाद स्थापित किया गया।
यह सहभागिता सामाजिक न्याय, समानता और गरिमामय समाज के प्रति फाउंडेशन की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।





YouthLeadership
CommunityVoices

बगरू विशाखा सेंटर – संवाद, सहयोग और सामाजिक बदलाव 🤝दिनांक 01/02/2026 कोग्रामीण यूथ इंडिया फाउंडेशन की टीम नेबगरू विशाखा ...
02/02/2026

बगरू विशाखा सेंटर – संवाद, सहयोग और सामाजिक बदलाव 🤝
दिनांक 01/02/2026 को
ग्रामीण यूथ इंडिया फाउंडेशन की टीम ने
बगरू विशाखा सेंटर पर आयोजित मीटिंग में सहभागिता की।
इस मीटिंग में विशाखा से जुड़े बगरू के विभिन्न समूहों ने भाग लिया, जिनमें —
🔹 फुले ग्रुप
🔹 किचन गार्डन से जुड़ा समूह
🔹 सिलाई सेंटर से जुड़ा मुस्लिम बालिकाओं का समूह
शामिल रहा।
फुले ग्रुप द्वारा
🌱 कम्युनिटी किचन गार्डनिंग
🏫 स्कूलों में बच्चों को बैडमिंटन व शतरंज जैसे खेल सिखाने
🛠️ सामाजिक व शैक्षणिक कार्यशालाओं के आयोजन
जैसे कार्यों की जानकारी साझा की गई।
सभी समूहों ने अपनी-अपनी कार्य प्रणाली, अनुभव और चुनौतियों पर खुलकर विचार-विमर्श किया।
साथ ही अपने कार्य क्षेत्रों में चिन्हित मुद्दों को साझा करते हुए
✨ सुधार और बदलाव के सुझावों को भी प्राथमिकता दी।
ग्रामीण यूथ इंडिया फाउंडेशन की ओर से
प्रेज़ेंटेशन के माध्यम से हमारे कार्य, सोच और भविष्य की योजनाओं को सभी के सामने रखा गया।
मीटिंग के दौरान
🎤 रोचक सवाल-जवाब
🎶 गीत-संगीत
🤝 आपसी संवाद
ने युवाओं को जोड़ने और साथ मिलकर समाज में बदलाव लाने की भावना को और मजबूत किया।
यह बैठक हमारे लिए सीखों से भरपूर रही,
जिसे हम अपनी आगामी योजनाओं में अवश्य शामिल करेंगे।

ग्रामीण उत्सव 2025 का कल 31 दिसम्बर 2025 को समापन हुआ। समारोह मे भामाशाह, अधिकारी गण,समाजसेवी एंव ग्रामवासियों ने पहुंचक...
01/01/2026

ग्रामीण उत्सव 2025 का कल 31 दिसम्बर 2025 को समापन हुआ। समारोह मे भामाशाह, अधिकारी गण,समाजसेवी एंव ग्रामवासियों ने पहुंचकर बच्चो का मार्गदर्शन किया एंव शील्ड सर्टिफिकेट देकर पुरुस्कृत किया।

ग्रामीण उत्सव 2025 का भव्य शुभारम्भ 30 से 31 दिसम्बर 2025निबंध, नृत्य, नाटक, वेशभूषा, चित्रकला, भाषण तथा फन गेम्स मे लिय...
30/12/2025

ग्रामीण उत्सव 2025 का भव्य शुभारम्भ
30 से 31 दिसम्बर 2025
निबंध, नृत्य, नाटक, वेशभूषा, चित्रकला, भाषण तथा फन गेम्स मे लिया लगभग 110 प्रतिभागियो ने भाग।
साथ ही बच्चो को देखने को मिली संविधान की प्रदर्शनी और GYIF के सभी कार्यो की विषयगत प्रदर्शनिया।

आज दिनांक 8 दिसम्बर को GYIF द्वारा संविधान पखवाड़ा के अंतर्गत संविधान जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें स्थानीय विद्यालय क...
08/12/2025

आज दिनांक 8 दिसम्बर को GYIF द्वारा संविधान पखवाड़ा के अंतर्गत संविधान जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें स्थानीय विद्यालय के बच्चों एवं शिक्षकों ने भाग लिया।

बच्चों ने मौलिक अधिकार, कर्तव्य और लोकतांत्रिक मूल्यों से संबंधित नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया।
#संविधान #जयहिंद

आज Gramin Youth India Foundation द्वारा संविधान दिवस मनाया गया।कार्यक्रम के दौरान बच्चों व युवाओं कोसंविधान की प्रस्तावन...
26/11/2025

आज Gramin Youth India Foundation द्वारा संविधान दिवस मनाया गया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों व युवाओं को
संविधान की प्रस्तावना, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में बताया गया
और सभी ने मिलकर संविधान की प्रस्तावना का वाचन भी किया।

हमारा उद्देश्य है कि गाँव और ग्रामीण क्षेत्र के युवा
जागरूक नागरिक बनें और संविधान के प्रति सम्मान व जिम्मेदारी महसूस करें।

संविधान दिवस पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ। 🇮🇳

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती पर कोटि–कोटि नमन 🙏उनका संघर्ष, साहस और बलिदानहम सब को न्याय, समानता और अपने अधिका...
15/11/2025

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती पर कोटि–कोटि नमन 🙏
उनका संघर्ष, साहस और बलिदान
हम सब को न्याय, समानता और अपने अधिकारों के लिए खड़े होने की प्रेरणा देता है।

GYIF परिवार की ओर से 'जनजातीय गौरव दिवस' के इस अवसर पर
धरती आबा को विनम्र श्रद्धांजलि।

#धरतीआबा

🌟 ग्रामिण यूथ इंडिया फाउंडेशन परिवार की ओर से आप सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ 🌟🙏 आप सभी के परिवारों में सुख, समृ...
20/10/2025

🌟 ग्रामिण यूथ इंडिया फाउंडेशन परिवार की ओर से आप सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ 🌟

🙏 आप सभी के परिवारों में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और शांति बनी रहे 🙏

आइए, इस दीपावली पर हम सब मिलकर
न सिर्फ अपने घरों में, बल्कि
अपने गाँव, समाज और देश के हर कोने में
प्रेम, सद्भावना और सकारात्मकता का दीप जलाएँ।🪔

✨ मिलकर संकल्प लें कि जैसे हम अपने घरों को सजाते हैं,
वैसे ही अपने समाज और पर्यावरण को भी सुंदर बनायेंगे ✨

🌸 ग्रामिण यूथ इंडिया फाउंडेशन  🌸आज फाउंडेशन द्वारा आयोजित लैंगिक समानता (Gender Equality) पर बैठक सफलतापूर्वक सम्पन्न हु...
06/10/2025

🌸 ग्रामिण यूथ इंडिया फाउंडेशन 🌸

आज फाउंडेशन द्वारा आयोजित लैंगिक समानता (Gender Equality) पर बैठक सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।
इस बैठक में लगभग 26 युवा साथी (लड़के और लड़कियाँ) शामिल हुए।

👉 विशेष रूप से 15 अलग-अलग सवालों पर युवक-युवतियों से खुलकर चर्चा की गई, जिनमें उनके विचार, चुनौतियाँ और सुझाव सामने आए।

इस चर्चा से हमें यह समझने का अवसर मिला कि :
✅ लड़कियाँ किस तरह की समस्याओं का सामना कर रही हैं
✅ उनकी शिक्षा, सपनों और परिवारिक स्थिति से जुड़ी बातें
✅ समाज में बराबरी और अवसरों की ज़रूरत
✅युवकों से उनकी जिम्मेदारियों, सोच और समाज में सकारात्मक भूमिका पर चर्चा की गई।
👉 उनसे यह भी जाना गया कि वे लड़कियों के प्रति बराबरी और सहयोग की भावना को कैसे आगे बढ़ा सकते हैं।

हम मानते हैं कि युवा पीढ़ी की आवाज़ ही असली बदलाव ला सकती है।

ग्रामीण यूथ इंडिया फाउंडेशन के द्वारा हरियालो राजस्थान अभियान के तहत हीरापुरा पंचायत के विभिन्न गांवो में प्रथम प्रयास म...
20/07/2025

ग्रामीण यूथ इंडिया फाउंडेशन के द्वारा हरियालो राजस्थान अभियान के तहत हीरापुरा पंचायत के विभिन्न गांवो में प्रथम प्रयास में 300 से अधिक छायादार वृक्ष लगाए। यह वृक्ष विद्यालय परिसर,पंचायत भवन,मंदिर परिसर, सामुदायिक केंद्र एवं श्मशान भूमि पर लगाए गए।
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अधिक से अधिक वृक्ष लगाना हमारा संकल्प है। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, बढ़ते तापमान को रोकने और स्वच्छ हवा के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है।इस दौरान स्थानीय लोगो का भी समर्थन मिला और सभी ने अपना सहयोग देकर इस अभियान को सफल बनाया।
💚 🌍 🌴

Address

Jaipur
303904

Opening Hours

Monday 9am - 7pm
Tuesday 9am - 7pm
Wednesday 9am - 7pm
Thursday 9am - 7pm
Friday 9am - 7pm
Saturday 9am - 7pm

Telephone

+918905981382

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Gramin Youth India Foundation posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Gramin Youth India Foundation:

Shortcuts

Share