Mitraya Be human india foundation

Mitraya Be human india foundation Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Mitraya Be human india foundation, Non-Governmental Organization (NGO), Jaipur.

provide assistance to poor,skill development, women empowerment, environment protection, animals welfare, accommodation, food, cloths,, promote fitness yoga sports , support in agriculture handicrafts, provide medical facility

दीपोत्सव के  पावन पर्व पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।💐    Dr.Vineet vyas जब मन में हो मौज बहारों कीचमकाएँ चमक सितारों ...
19/10/2025

दीपोत्सव के पावन पर्व पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।💐

Dr.Vineet vyas

जब मन में हो मौज बहारों की
चमकाएँ चमक सितारों की,
जब ख़ुशियों के शुभ घेरे हों
तन्हाई में भी मेले हों,
आनंद की आभा होती है
*उस रोज़ 'दिवाली' होती है ।*

जब प्रेम के दीपक जलते हों
सपने जब सच में बदलते हों,
मन में हो मधुरता भावों की
जब लहके फ़सलें चावों की,
उत्साह की आभा होती है
*उस रोज़ दिवाली होती है ।*

जब प्रेम से मीत बुलाते हों
दुश्मन भी गले लगाते हों,
जब कहींं किसी से वैर न हो
सब अपने हों, कोई ग़ैर न हो,
अपनत्व की आभा होती है
*उस रोज़ दिवाली होती है ।*

जब तन-मन-जीवन सज जाएं
सद्-भाव के बाजे बज जाएं,
महकाए ख़ुशबू ख़ुशियों की
मुस्काएं चंदनिया सुधियों की,
तृप्ति की आभा होती है
*उस रोज़ 'दिवाली' होती है .*। -

हम सबके प्रिय, ओजस्वी यशस्वी जोशीले कर्तव्यनिष्ठ , मिलनसार जाबांज अधिकारी *मित्राय RPS श्रीमान संदीप जी सारस्वत जी , एडि...
11/10/2025

हम सबके प्रिय, ओजस्वी यशस्वी जोशीले कर्तव्यनिष्ठ , मिलनसार जाबांज अधिकारी
*मित्राय RPS श्रीमान संदीप जी सारस्वत जी , एडिशनल SP ACB हेडक्वार्टर,जयपुर।*

आपको जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं और हार्दिक बधाई! आपकी सहज, सरल, और स्नेह से भरी हुई व्यक्तित्व की छवि हम सभी के दिलों में गहराई से बसी हुई है। आपने मित्राय की हर ड्राइव हर समस्या को न केवल समय दिया बल्कि हमारी बात को आपने सदैव गहराई से समझा, हर बार आपने अपने अनूठे अंदाज में हमारे हर कार्य में अपना सहयोग दिया। आपके अद्भुत मिलनसार व्यक्तित्व ओर आपके कुशल सादगीपूर्ण व्यवहार, सहयोग और सलाह से– हर बार आप हमें कुछ नया सीखने,समझने व अच्छा करने की प्रेरणा देते आए हैं।

आपके व्यवहार में जो प्रभावशाली गहराई है, वह आपकी संवेदनशीलता , विचारशीलता ओर मानवीय संवेदनाओं के प्रति आपके भागीरथी सकारात्मकता प्रयासों को दर्शाती है।
टीम मित्राय की हर भूमिका में आपने अपनी अनूठी छाप छोड़ी है, और आपके अपनत्व की ईमानदारी ने हमें आपका प्रशंसक बना दिया है। आपकी विनम्रता और आपके व्यक्तित्व का निस्वार्थ सादापन ही आपको सबसे अलग और खास बनाता है।

आज इस विशेष दिन पर, भगवान भोलेनाथ और माता रानी का आशीर्वाद आपके साथ सदैव बना रहे। आपका जीवन स्नेह, सम्मान और सफलता से परिपूर्ण हो। आप यूं ही अपनी सादगी और सकारात्मकता से हमें प्रेरित करते रहें और अपने योगदान से समाज को एक नई दिशा देते रहें।

सप्रेम,
समस्त टीम मित्राय बी ह्यूमन इंडिया फाउंडेशन

टीम मित्राय सेवा प्रकल्प नवरात्रि के शुभ अवसर पर माता रानी के आशीर्वाद सेआज राजकीय विद्यालय चतरपुरा में सभी बच्चे बच्चिय...
29/09/2025

टीम मित्राय सेवा प्रकल्प
नवरात्रि के शुभ अवसर पर माता रानी के आशीर्वाद से
आज राजकीय विद्यालय चतरपुरा में सभी बच्चे बच्चियों को टीम द्वारा प्रसाद वितरण किया गया।

25/09/2025

Celebrating my 10th year on Facebook. Thank you for your continuing support. I could never have made it without you. 🙏🤗🎉
"10th+ years, Love, Smile, Hapiness, Countless Memories, and a Lifetime to go with You."

हार्दिक अभिनंदन स्वागत आपका मित्राय परिवार में सर Dr Rambabu Gupta Ji MD tuberculosis and Respiratory diseasesDirector a...
25/09/2025

हार्दिक अभिनंदन स्वागत आपका मित्राय परिवार में सर
Dr Rambabu Gupta Ji
MD tuberculosis and Respiratory diseases
Director and consultant Respiratory physician
Gupta multispeciality hospital Jhotwara jaipur 12
secretary thoracic endoscopy society of India
former president of Indian association for bronchology

*" शुभ नवरात्रि "*       नवरात्रि की हर्षपूर्ण पूर्व संध्या पर आप सभी मित्रों -श्रेष्ठजन-जनमानस को अशेष मंगल शुभकामनाएं ...
21/09/2025

*" शुभ नवरात्रि "*
नवरात्रि की हर्षपूर्ण पूर्व संध्या पर आप सभी मित्रों -श्रेष्ठजन-जनमानस को अशेष मंगल शुभकामनाएं ... मां भगवती नवरात्रि में आप सभी को सुख शांति सम्वृद्धि प्रदान कर संघर्षों का स्वस्थ सुखद परिणाम नैतिक मर्यादित जीवन प्रदान करें। नवरात्रि की अशेष बधाई। हमारे शास्त्रों में अज्ञान और विकारों को एक विकराल रात्रि के समान ही बताया गया है। इन दुर्गुण रूपी रात्रि के समन के लिए व जीवन को एक नईं दिशा, नईं उमंग, नया उत्साह देने के साधना काल का नाम ही नवरात्र है। माँ दुर्गा साक्षात ज्ञान का ही स्वरूप है और नवरात्र में माँ दुर्गा की उपासना का अर्थ ही ज्ञान रूपी दीप का प्रज्ज्वलन कर जीवन से अज्ञान के तिमिर का नाश करना है।

नवरात्र में माँ की आराधना के साथ नारी के शक्ति स्वरूप का बोध कराते हुए उन्हें देवी स्वरूप में प्रतिष्ठित कराने के पावन पर्व
*नवरात्रि की आप सभी को अनंत शुभकामनाएं एवं मंगल बधाई।*
👏 *टीम मित्राय*👏

हर मनुष्य की यात्रा राम से ही शुरू होती है और "समय" उसे कृष्ण बना देता है.....श्रीराम का घर छोड़ना एक षड्यंत्रों में घिर...
16/08/2025

हर मनुष्य की यात्रा राम से ही शुरू होती है और "समय" उसे कृष्ण बना देता है.....
श्रीराम का घर छोड़ना एक षड्यंत्रों में घिरे राजकुमार की करुण कथा है और कृष्ण का घर छोड़ना गूढ़ कूटनीति।

राम जो आदर्शों को निभाते हुए कष्ट सहते हैं, कृष्ण षड्यंत्रों के हाथ नहीं आते बल्कि स्थापित आदर्शों को चुनौती देते हुए एक नई परिपाटी को जन्म देते हैं।

श्री राम से श्री कृष्ण हो जाना एक सतत प्रक्रिया है। श्रीराम को मारीच भ्रमित कर सकता है लेकिन कृष्ण को पूतना की ममता भी नहीं उलझा सकती। श्रीराम अपने भाई को मूर्छित देखकर ही बेसुध बिलख पड़ते हैं लेकिन कृष्ण अभिमन्यु को दांव पर लगाने से भी नहीं हिचकते।

राम राजा हैं
कृष्ण राजनीति
राम रण हैं
कृष्ण रणनीति।

श्री राम मानवीय मूल्यों के लिए लड़ते हैं श्री कृष्ण मानवता के लिए।
श्री राम धर्म है तो श्री कृष्ण धर्म स्थापना ...

व्यक्ति का कृष्ण होना भी उतना ही जरूरी है जितना राम होना लेकिन राम से प्रारंभ हुई यह यात्रा तब तक अधूरी है जब तक इस यात्रा का समापन कृष्ण पर न हो.!!

हालांकि राम से कृष्ण होना मनुष्य के हाथ में नही है उसकी परिस्थितियों पर निर्भर करता है .... और हर राम को एक दिन कृष्ण बनना ही पड़ता है ..कभी छल के बदले के लिए .. कभी अहंकार के मर्दन के लिए ...तो कभी महाभारत के निर्णय के लिए ....

🙏जय श्री कृष्ण🙏

एकता.. समानता... अनुशासन ...स्वच्छता ओर पर्यावरण की रक्षा यही सच्ची स्वतंत्रता है           _कैप्टन शशि किरण टीम मित्राय...
14/08/2025

एकता.. समानता... अनुशासन ...स्वच्छता ओर पर्यावरण की रक्षा यही सच्ची स्वतंत्रता है
_कैप्टन शशि किरण

टीम मित्राय ने मेरा वृक्ष मेरा भाई अभियान में स्कूल के विद्यार्थियों के साथ में किया पौधारोपण ओर पर्यावरण के प्रति जागरूक।

मित्राय बी ह्यूमन इंडिया फाउंडेशन एवं उत्तर पश्चिम रेलवे के द्वारा पर्यावरण संरक्षण ओर शिक्षा में सहयोग के संयुक्त तत्वाधान में राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल,ग्राम दांतली, जयपुर के विद्यालय में समस्त छात्राओं ओर छात्रों के साथ
दिनांक 14 अगस्त गुरुवार को सुबह 10 बजे पोधरोपण किया गया एवं बच्चों को मिठाई और उपहार भेंट किए गए। साथ ही पर्यावरण रक्षा हेतु शपथ दिलाई गई।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमान कैप्टन शशि किरण जी CPRO नॉर्थन वेस्टर्न रेलवे एवं मित्राय संस्था की वरिष्ठ मेंबर जया बेलानी जी ,श्रीमान बलवीर जी चौधरी जी ,प्रकाश बेलानी जी रहे ।
कार्यक्रम आयोजक मित्राय संस्था के पर्यावरण अभियान के संयोजक एवं फाउंडेशन के वरिष्ठ साथी प्रकाश जी बेलानी जी ने बताया कि श्रीमान कैप्टन शशि किरण जी की गरिमाई उपस्तिथी में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें वृक्ष लगाए गए ओर सभी स्टूडेंट्स को उपहार भेंट किए गए।
कैप्टन शशि किरण जी ने आज के समय में पेड़ो का महत्व बताते हुए अधिक से अधिक पेड़ लगाने को प्रेरित किया और उस से जीवन में होने वाले महत्व पर विस्तार से बच्चों को मार्गदर्शन दिया,साथ ही उन्होंने शिक्षा में उनके ओर संस्था मित्राय द्वारा निरंतर किए जाने वाले कार्यों के विषय पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने सभी को एक समानता भाव से रहना एकता के साथ रहना ओर जीवन में अनुशासन ओर स्वच्छता सेहत का क्या प्रभाव होगा पर भी स्कूल के विद्यार्थियों को सीख दी।

श्री बलवीर जी चौधरी जी ने बताया कि
पेड़ हमारे जीवन के लिए ज़रूरी कई लाभ प्रदान करते हैं , जिनमें स्वच्छ हवा, साफ़ पानी, छाया और भोजन शामिल हैं। वे हमें आशा और अंतर्दृष्टि भी देते हैं—और दृढ़ रहने का साहस भी। पेड़ हमें ऊँचाई पर पहुँचते हुए भी अपनी जड़ों से जुड़े रहना सिखाते हैं।

इस कार्यक्रम में एडजस्टिस फाउंडेशन से श्रुतिका शुक्ला जी दिल्ली से, शकुंतला जी तेरापंती संस्थान
संस्था प्रधान संतोष जी मीणा जी
रघुवीर जी मीणा
विनोद जी शर्मा
रीना चतुर्वेदी जी
राहुल जी
उपस्थित रहे।
🚩

Address

Jaipur

Telephone

+919829888861

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Mitraya Be human india foundation posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Mitraya Be human india foundation:

Share