B+ NGO

B+ NGO To promote positive thinking in public to help others who can not afford more. Lets do something for our society with positive mind. Be positive....

श्रीमती संतरादेवी रैगर  किशनगढ़ रेनवाल  की निवासी है जिनके दो पुत्रियां ही है  इनके पति तीन भाई थे जिनमे दो की मौत बीमार...
04/08/2026

श्रीमती संतरादेवी रैगर किशनगढ़ रेनवाल की निवासी है जिनके दो पुत्रियां ही है इनके पति तीन भाई थे जिनमे दो की मौत बीमारी से पहले हो गई थी । इनका पति जो सबसे छोटा था ने ही सभी परिवार को संभाल रखा था।
संस्थान सदस्य वीरेंद्रजी नेहरा ने बताया कि आज से लगभग तीन वर्ष पहले संतरा के पति गंगाराम जी के लकवा हो गया जिसमे उसके एक हाथ पैर रह गए कुछ दिन दवाइया दिलवाने और दिखाने से कुछ ठीक हुए ही थे की दुबारा लकवा मार गया और इस बार ब्रेन में नियंत्रण हटने से पूर्णत मानसिक नियंत्रण भी खो बैठे बार बार जांच और अलग अलग हॉस्पिटल में इलाज करवाने के बाद भी वे ठीक नहीं सके इसमें कमाने वाला मात्र उनका पति जी था जिससे काफी पैसे खर्च हो गए तो इन्होने कुछ अच्छे हॉस्पिटल में दिखाने के लिए अपना घर बेच दिया फिर भी गंगाराम जी तीन साल लंबे संघर्ष के बाद जीवन छोड़ दिया अब पीछे मात्र दो बच्ची जो पढ़ाई कर रही है और एक हताश पत्नी पीछे छोड़ गए । पत्नी अब अपने पति के बड़े भाई के मकान में साथ रहा है बच्चियां के लालन-पालन की भी समस्या आ रही है और ऊपर से पढ़ाई का खर्चा। स्थानीय लोगों ने परिवार को कुछ तात्कालिक सहायता के लिए बी-पॉजिटिव परिवार से आग्रह किया है।
बी-पॉजिटिव संस्थान ने पीड़ित परिवार की सहायता ले लिए 31000₹ का प्रस्ताव लिया। बी-पॉजिटिव संस्थान अध्यक्ष श्री रामगोपालजी गीला ने 11000₹ व सदस्य भागचंदजी यादव ने 1100₹ का अतिरिक्त सहयोग किया। आज संस्थान सदस्य महेशजी यादव व संतोषजी यादव ने स्थानीय लोगों की उपस्थिति में पीड़ित परिवार को 43100₹ की सहायता राशि का चैक सौंपा।
गौरतलब है कि बी -पॉजिटिव संस्थान पिछले 10 वर्षो से रक्तदान शिविरों के आयोजन,मोटिवेशन सेमिनार कार्यक्रम, प्रतिभाशाली जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्कालरशिप ,गरीब जरूरतमंद लोगों के दुर्घटना,अग्निकांड, चिकित्सा व प्राकृतिक आपदा में आर्थिक सहयोग के माध्यम से सामाजिक सरोकारों को निभाता आ रहा है।

सांवत का बास निवासी रामनारायणजी यादव मजदूरी कर अपने परिवार का लालन-पालन करते है। परिवार में पत्नी, एक बेटा व एक बेटी है।...
03/07/2026

सांवत का बास निवासी रामनारायणजी यादव मजदूरी कर अपने परिवार का लालन-पालन करते है। परिवार में पत्नी, एक बेटा व एक बेटी है।
संस्थान कोषाध्यक्ष श्रीरामजी यादव ने बताया कि विगत दिनों आये भयंकर अंधड-बरसात में दो कमरे जिनमें परिवार निवास करता था उसके सीमेंट के चद्दर उड़ गए औऱ टूटफुट गए। अब परिवार खुले आसमान के निचे आ गया है। परिवार के पास आय के पर्याप्त स्रोत नहीं है। स्थानीय जन ने जरूरतमंद व्यक्ति को दुबारा सिर ढकने के लिए टीनशेड लगाने में मदद के लिए अनुरोध किया है।संस्थान ने पीड़ित परिवार की मदद के लिए 31000₹ का प्रस्ताव लिया है। बी-पॉजिटिव संस्थान अध्यक्ष रामगोपालजी गीला ने 5000₹ का अपनी औऱ से सहयोग किया है। आज संस्थान कोषाध्यक्ष श्रीरामजी यादव, महेशजी यादव ने स्थानीय जन के साथ 36000₹ की सहायता राशि का चैक सौंपा। सभी लोगों ने संस्थान की पहल का स्वागत किया है।
गौरतलब है कि बी -पॉजिटिव संस्थान पिछले 10 वर्षो से रक्तदान शिविरों के आयोजन,मोटिवेशन सेमिनार कार्यक्रम, प्रतिभाशाली जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्कालरशिप ,गरीब जरूरतमंद लोगों के दुर्घटना,अग्निकांड, चिकित्सा व प्राकृतिक आपदा में आर्थिक सहयोग के माध्यम से सामाजिक सरोकारों को निभाता आ रहा है।

*सूचनार्थ-*NEP-2020 के तहत शिक्षा और रोजगार के बीच के अंतर को पाटने के लिए स्नातक छात्रों के लिए इंटर्नशिप अनिवार्य कर द...
25/06/2026

*सूचनार्थ-*
NEP-2020 के तहत शिक्षा और रोजगार के बीच के अंतर को पाटने के लिए स्नातक छात्रों के लिए इंटर्नशिप अनिवार्य कर दी गई है, जिसका उद्देश्य कौशल विकास, अनुभवात्मक शिक्षा और अनुसंधान क्षमता को बढ़ावा देना है। छात्र स्थानीय उद्योगों, गैर सरकारी संगठनों, अनुसंधान प्रयोगशालाओं या सरकारी संगठनों के साथ 15-45 दिनों की इंटर्नशिप या 60-120 घंटे की परियोजनाएं कर सकते हैं।
NEP-2020 में सामान्यतः निम्न परिक्षेत्र में सम्बंधित प्रयोक्ता द्वारा कार्य संदर्भित है...
• भौगोलिक सूचना प्रणाली
• नेतृत्व विकास
• अनुसंधान और विकास
• सेवा से सीखें
विगत दिनों से जैसा की हमारी संस्था के सेवा कार्यों का दायरा बढ़ा है, विद्यार्थी भी इससे जुड़ने औऱ जानने के लिए अपने इंटरशिप प्रोग्राम बी-पॉजिटिव संस्था से करना चाह रहे है।
संस्थान के कार्यों को जानने ,अनुसंधान करने, डाटा विश्लेषण करने वाले विद्यार्थियों का स्वागत है। संस्थान में प्रशिक्षणार्थियों द्वारा निम्नलिखित कार्यक्षेत्रों में प्रशिक्षण कार्य करना होगा।
1.बी-पॉजिटिव संस्थान की स्थापना से अब तक के सेवाकार्यों का डिजिटल आलेखन।
2.संस्थान के द्वारा आर्थिक सहयोग से लाभान्वित द्वारा प्राप्त राशि के उपयोग का डाटा विश्लेषण।
3.बी-पॉजिटिव संस्थान द्वारा किये गए सामाजिक कल्याण के कार्य डिजिटल प्लेटफार्म,प्रिंट मीडिया औऱ आमजन में प्रेरित पहल,सकारात्मक सन्देश,अनुकरण पर विस्तृत रिपोर्ट का संपादन।
4.बी-पॉजिटिव संस्थान के सामाजिक सेवा क्षेत्र, सहायता प्रक्रिया-प्रणाली,संगठन पर रिपोर्ट तैयार करना।
🙏🙏

ग्राम मुकंदपुरा के होनहार बालक आशीष बुनकर पुत्र श्री बाबुलाल बुनकर ने 10th Board में 94.33% व 12th Biology 93.40 % से इस...
14/06/2026

ग्राम मुकंदपुरा के होनहार बालक आशीष बुनकर पुत्र श्री बाबुलाल बुनकर ने 10th Board में 94.33% व 12th Biology 93.40 % से इसी साल उत्तीर्ण की है। आशीष के पिताजी एक मनोरोगी है जिनका उपचार मनोचिकित्सा केंद्र जयपुर से पिछले कई वर्षों से चल रहा है।
संस्थान सदस्य किशनजी यादव ने बताया कि बाबूलालजी बुनकर कभी कभी मजदूरी पर जाते है,वो लगातार कार्य नहीं कर पाते है।बच्चे की माता भी मजदूरी का कार्य करती है।आशीष की स्कूली शिक्षा वेदान्त विद्यापीठ द्वारा निशुल्क करवाई गई है , अब अगर इस विद्यार्थी को सहारा मिलता है तो ये NEET की तैयारी कर एक डॉक्टर बन सकता है।
आशीष का सीकर गुरुकृपा कोचिंग में एडमिशन करवा दिया गया है व फीस का पूनर्भरण राजस्थान सरकार कि छात्रहित कि अनुप्रति योजना द्वारा करवाने कि संस्थान ने हामी भरी है पर सीकर में पूरे साल रहने का खर्चा उठाने में आशीष वर्मा का परिवार सक्षम नहीं है।स्थानीय जन ने प्रतिभाशाली बालक के वर्षभर के रहने के खर्च संस्था द्वारा वहन करने का आग्रह किया है। कमेटी ने सीकर में S.K. Hostel,पिपराली रोड से सम्पर्क किया उन्होंने 40000₹ में अपने हॉस्टल में वर्षभर रहने कि सहमति दी है।स्थानीय जन ने पीड़ित की मदद की गुहार की है।बी. पॉजिटिव परिवार ने प्रतिभाशाली छात्र कि मदद के लिए 40000₹ का प्रस्ताव लिया है। आज सीकर पहुंचकर सहायता राशि का चैक हॉस्टल प्रभारी को संस्थान सदस्य डॉ किशन यादव, डॉ लालचंद जी , डॉ विजय कुमार जी ने प्रदान किया।
गौरतलब है कि बी -पॉजिटिव संस्थान पिछले 10 वर्षो से रक्तदान शिविरों के आयोजन,मोटिवेशन सेमिनार कार्यक्रम, प्रतिभाशाली जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्कालरशिप ,गरीब जरूरतमंद लोगों के दुर्घटना,अग्निकांड, चिकित्सा व प्राकृतिक आपदा में आर्थिक सहयोग के माध्यम से सामाजिक सरोकारों को निभाता आ रहा है।

मकराना, नागौर निवासी अनुराधाजी झँवर के पति का 2 साल पहले निधन हो गया था। परिवार में अब माँ व बेटी ही है।एक बड़ी बेटी कि श...
08/06/2026

मकराना, नागौर निवासी अनुराधाजी झँवर के पति का 2 साल पहले निधन हो गया था। परिवार में अब माँ व बेटी ही है।एक बड़ी बेटी कि शादी हो चुकी है।
संस्थान सदस्या श्रीमती शोभनाजी सारड़ा ने बताया कि पति के निधन के बाद इनकी स्वयं की भी तबियत गिरती गई औऱ एम्पीमा थोरासिस(फेफड़ों के रोग) से ग्रसित हो गई। इस तरह परिवार चलाने की जिम्मेदारी बेटी पर आ गई जो अभी अध्ययनरत है। परिवार के रोजगार का कोई साधन नहीं है। अब अकेली अकेली बेटी माँ की तबियत,परिवार चलाने औऱ पढ़ने की चुनौती का सामना कर रही है।बेटी कीर्ति लॉ ग्रेजुएट है व लोक अभी पब्लिक प्रोसक्यूटर परीक्षा की तैयारी भी कर रही है। स्थानीय जन ने बीमार माँ व बेटी की पढ़ाई के लिए आर्थिक मदद करने कि गुहार बी-पॉजिटिव संस्थान से की है। बी-पॉजिटिव संस्था ने परिवार कि सहायता के लिए 36000₹ का प्रस्ताव लिया है। आज संस्थान के वरिष्ठ सदस्य मोहनजी चौरिया, कन्हैयालालजी यादव ने पीड़िता को सहायता राशि का चैक सौंपा।
गौरतलब है कि बी -पॉजिटिव संस्थान पिछले 10 वर्षो से रक्तदान शिविरों के आयोजन,मोटिवेशन सेमिनार कार्यक्रम, प्रतिभाशाली जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्कालरशिप ,गरीब जरूरतमंद लोगों के दुर्घटना,अग्निकांड, चिकित्सा व प्राकृतिक आपदा में आर्थिक सहयोग के माध्यम से सामाजिक सरोकारों को निभाता आ रहा है।

ग्राम चारणवास  ग्राम पंचायत मुण्डियागढ निवासी देवीलालजी चारा की मंडी में दिहाड़ी कर अपना परिवार पालता था।दिनांक 17.05.202...
26/05/2026

ग्राम चारणवास ग्राम पंचायत मुण्डियागढ निवासी देवीलालजी चारा की मंडी में दिहाड़ी कर अपना परिवार पालता था।दिनांक 17.05.2026 रविवार को अचानक से हृदयगति रुकने से उनकी मृत्यु हो गई।
संस्थान सदस्या श्रीमती भगवती जी ने बताया कि देवीलालजी के पीछे दो पुत्र व एक पुत्री है जो अभी प्रतियोगी परीक्षाओ कि तैयारी कर रहे है व अविवाहित है।घर के एकमात्र कमाने वाले इंसान को परिवार ने खो दिया, उस घटना का दुःख सबको है, इस परिवार के बच्चों पर हमेशा के लिए पिता का साया हट चूका है।
घर का कमाने वाला व्यक्ति अगर ऐसे समय में जाता है तो तकलीफ और अधिक बढ़ जाती है , उस तकलीफ में हम सब मिलकर थोड़ा सहारा या थोड़ी सहायता राशि अगर उनके बच्चों को दे तो शायद उन बच्चों की परवरिश के कहम मानते है, इंसान की वैल्यू पैसों से कहीं ज्यादा है, लेकिन घर का एकमात्र कमाने वाला व्यक्ति ही चला जाए तो उस घर पर क्या बीतती है, इसकी कल्पना मात्र से ही डर लगता हैं | स्थानीय लोगों ने पीड़ित परिवार की मदद के लिए बी-पॉजिटिव परिवार से मदद कि गुहार की है।आज बी-पॉजिटिव संस्था अध्यक्ष रामगोपालजी गीला, गणेशजी यादव(सरपंच),रमेशजी खड़ोत्या, लक्ष्मणजी धगड़ा, मोहनजी चौधरी,ओंकारजी, मालिरामजी, श्रीरामजी, अतुलजी आदि लोगों ने पीड़ित के घर पहुंचकर सहायता राशि का चैक सौंपा।सभी उपस्थित लोगों ने संस्थान कर सहयोग कई सराहना की।
गौरतलब है कि बी -पॉजिटिव संस्थान पिछले 10 वर्षो से रक्तदान शिविरों के आयोजन,मोटिवेशन सेमिनार कार्यक्रम, प्रतिभाशाली जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्कालरशिप ,गरीब जरूरतमंद लोगों के दुर्घटना,अग्निकांड, चिकित्सा व प्राकृतिक आपदा में आर्थिक सहयोग के माध्यम से सामाजिक सरोकारों को निभाता आ रहा है।

सीताराम वर्मा पुत्र छितर लाल वर्मा,निवासी खिरवा अपने पिता का इकलौता पुत्र था। परिवार में अकेला इंसान था जो कमाने वाला था...
26/05/2026

सीताराम वर्मा पुत्र छितर लाल वर्मा,निवासी खिरवा अपने पिता का इकलौता पुत्र था। परिवार में अकेला इंसान था जो कमाने वाला था।
संस्था सदस्य रमेशजी खड़ोत्या ने बताया कि 5 दिन पहले रोज कि तरह सीतारामजी मजदूरी पर जा रहा था तो अचानक हुई विभत्सक मोटसाइकिल एक्सीडेंट में इनकी मृत्यु हो गयी। परिवार का अकेला कमाने वाला चला जाने से बूढ़े मां-बाप का जीवन जीना दुभर हो गया है। परिवार में अब बेसहारा पत्नी वों 2 बच्चे है जिनका अब कोई सहारा नहीं रहा है।घर वालो पर पहले से कर्जा है। परिवार की असिंचित दो बीघा ज़मीन है जिसमें खेती करके गुज़ारा मुश्किल है।स्थानीय लोगों ने बी-पॉजिटिव संस्था से बच्चों की पढ़ाई और अन्य खर्चों के लिए सहायता करने का अनुरोध किया है।बी-पॉजिटिव परिवार ने 42000₹ की सहायता करने का प्रस्ताव लिया। आज बी-पॉजिटिव संस्था अध्यक्ष रामगोपालजी गीला, गणेशजी यादव(सरपंच),रमेशजी खड़ोत्या, लक्ष्मणजी धगड़ा, मोहनजी चौधरी,ओंकारजी, मालिरामजी, श्रीरामजी, अतुलजी आदि लोगों ने पीड़ित के घर पहुंचकर सहायता राशि का चैक सौंपा।सभी उपस्थित लोगों ने संस्थान कर सहयोग कई सराहना की।
गौरतलब है कि बी -पॉजिटिव संस्थान पिछले 10 वर्षो से रक्तदान शिविरों के आयोजन,मोटिवेशन सेमिनार कार्यक्रम, प्रतिभाशाली जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्कालरशिप ,गरीब जरूरतमंद लोगों के दुर्घटना,अग्निकांड, चिकित्सा व प्राकृतिक आपदा में आर्थिक सहयोग के माध्यम से सामाजिक सरोकारों को निभाता आ रहा है।

Positive News.. 👍
21/05/2026

Positive News.. 👍

रामजीपुरा कलां (कि.रेनवाल) निवासी मालीरामजी मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे है। परिवार में 4 बेटी व 2 बेटे ह...
20/05/2026

रामजीपुरा कलां (कि.रेनवाल) निवासी मालीरामजी मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे है। परिवार में 4 बेटी व 2 बेटे है जिनमें दो बेटियों कि शादी कर दी है व 4 बच्चे सरकारी विद्यालय में अध्ययनरत है।
संस्था सदस्य संतोषजी यादव ने बताया कि 3 मई कि शाम को आये तूफान-अंधड में परिवार के रहने के लिए निर्माणाधीन टीनशेड उड़ गया व क्षतिग्रस्त हो गया। मालीरामजी ने पाई-पाई जोड़ एक घरौंदा बनाया था जो एक पल में आँखों के सामने उजड़ गया। अब परिवार खुले आसमान की शरण में है। परिवार के पास मकान कि जगह के आलावा और कोई भूखंड भी नहीं है। स्थानीय लोगों ने 100-200₹ का सहयोग कर रहे है पर वों नाकाफी है। परिवार व शुभचिंतकों ने बी-पॉजिटिव संस्था से मदद करने की गुहार की है। बी-पॉजिटिव संस्थान ने पीड़ित परिवार की मदद के लिए 36000₹ का प्रस्ताव लिया। कल शाम संस्थान सदस्य संतोषजी यादव ने स्थानीय जनों की उपस्थिति में पीड़ित परिवार को सहायता राशि का चैक प्रदान किया। उपस्थित सभी जन ने संस्था की पहल का स्वागत किया है।
गौरतलब है कि बी -पॉजिटिव संस्थान पिछले 10 वर्षो से रक्तदान शिविरों के आयोजन,मोटिवेशन सेमिनार कार्यक्रम, प्रतिभाशाली जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्कालरशिप ,गरीब जरूरतमंद लोगों के दुर्घटना,अग्निकांड, चिकित्सा व प्राकृतिक आपदा में आर्थिक सहयोग के माध्यम से सामाजिक सरोकारों को निभाता आ रहा है।

हचुकड़ा-फुलेरा (जयपुर) निवासी भंवरलालजी यादव के इकलौते पुत्र श्रवण यादव का सडक दुर्घटना मे अकाल मृत्यु हो गई।  संस्थान स...
18/05/2026

हचुकड़ा-फुलेरा (जयपुर) निवासी भंवरलालजी यादव के इकलौते पुत्र श्रवण यादव का सडक दुर्घटना मे अकाल मृत्यु हो गई।
संस्थान सदस्य श्रीरामजी यादव ने बताया कि मृतक पुत्र की आयु सिर्फ 26 वर्ष है। घर मे कमाने वाले व्यक्ति केवल श्रवण यादव थे।परिवार मे अब पांच पुत्रीयों व पत्नी कि जिम्मेदारी पिता पर है जिसके पास आय का कोई स्रोत नहीं है।पीड़ित को असिंचित 2 बीघा ज़मीन से परिवार को पालना मुश्किल हो गया है। एक सड़क हादसे ने एक पूरे परिवार की खुशियां छीन लीं।स्व. श्रवण लाल जी अपने माता-पिता व बहिनों का एकमात्र सहारा थे। घर में सिर्फ सन्नाटा और आंखों में आंसू रह गए हैं। बूढ़े माता-पिता की लाठी टूट गई,बहनों के सपनों का सहारा छिन गया,इस परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ऐसे कठिन समय में बी-पॉजिटिव संस्थान से स्थानीय लोगों ने मदद का अनुरोध किया है।बी-पॉजिटिव परिवार ने पीड़ित परिवार की मदद के लिए 26000₹ का प्रस्ताव लिया है। आज संस्थान सदस्य श्रीरामजी यादव ने स्थानीय लोगों की उपस्थिति में सहायता राशि का चैक पीड़ित परिवार को सौंपा।
ज्ञातव्य है कि B+NGO संस्थान विगत एक दशक से लगातार रक्तदान शिविरों के आयोजन,सरकारी विद्यालयों में NGO के प्रशासनिक अधिकारी सदस्यों द्वारा मोटिवेशन सेमिनार कार्यक्रम, प्रतिभाशाली जरूरतमंद विद्यार्थियों को आर्थिक संबल,गरीब जरूरतमंद लोगों के दुर्घटना,अग्निकांड, चिकित्सा व प्राकृतिक आपदा में आर्थिक सहयोग के माध्यम से सामाजिक सरोकारों को निभाता आया है।

Address

Jaipur
302012

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when B+ NGO posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to B+ NGO:

Shortcuts

Share