श्रीकृष्णा युवा कर्मचारी संघ, रेनवाल- जोबनेर

  • Home
  • India
  • Jaipur
  • श्रीकृष्णा युवा कर्मचारी संघ, रेनवाल- जोबनेर

श्रीकृष्णा युवा कर्मचारी संघ, रेनवाल- जोबनेर समस्त युवा कर्मचारियों के साथ मेल मिल?

28/08/2026

🌺 *रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं* 🌺

भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का पावन पर्व रक्षाबंधन हम सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशियां लेकर आए।

*यह पवित्र बंधन हर भाई-बहन के जीवन में प्रेम, खुशियाँ और अपनत्व सदैव बनाए रखे।*
*त्याग, स्नेह और पारिवारिक मूल्यों का यह पर्व आप सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए—यही मंगलकामना है।* ✨🙏🏾

भाई बहन के इस पावन पर्व रक्षाबंधन की आपको बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं शुभ रक्षाबंधन! 🙏🌸🌺

06/08/2026

🙏 हार्दिक आभार एवं कृतज्ञता 🙏

आज श्री कृष्ण बौद्धिक एवं शैक्षणिक संस्थान के विशाल मुख्य हॉल की छत भराई का कार्य सफलतापूर्वक एवं सकुशल संपन्न हुआ। यह केवल एक निर्माण कार्य नहीं, बल्कि पूरे यादव समाज की एकता, समर्पण और सामूहिक संकल्प का जीवंत उदाहरण है।

इस ऐतिहासिक अवसर पर अपनी अमूल्य उपस्थिति, श्रम, समय, सहयोग एवं उत्साह से इस कार्य को सफल बनाने वाले समस्त समाजबंधुओं, कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, भामाशाहों एवं सभी सहयोगियों के प्रति हम हृदय की गहराइयों से हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करते हैं।

आप सभी ने यह सिद्ध कर दिया कि जब समाज एकजुट होकर किसी श्रेष्ठ उद्देश्य के लिए आगे बढ़ता है, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं रहता। आज इस भवन की छत पर केवल कंक्रीट नहीं डली है, बल्कि समाज की एकता, विश्वास, संस्कार, समर्पण और आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखी गई है।

हम विश्वास करते हैं कि इसी प्रकार का आपका स्नेह, सहयोग और सहभागिता आगे भी निरंतर प्राप्त होती रहेगी, जिससे श्री कृष्ण बौद्धिक एवं शैक्षणिक संस्थान शीघ्र ही पूर्ण होकर समाज के लिए शिक्षा, संस्कार और सामाजिक उत्थान का एक प्रेरणादायी केंद्र बनेगा।

आप सभी का सहयोग ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी और शक्ति है।

सादर नमन एवं हार्दिक धन्यवाद 🙏

04/08/2026

🙏 समस्त यादव समाज एवं भवन निर्माण समिति के सम्मानित सदस्यों को सादर आमंत्रण 🙏

श्री कृष्ण बौद्धिक एवं शैक्षणिक संस्थान के निर्माण कार्य का एक अत्यंत महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक चरण अब पूर्ण होने जा रहा है।

बुधवार, 5 अगस्त 2026 को प्रातः 7:00 बजे श्री कृष्ण बौद्धिक एवं शैक्षणिक संस्थान के विशाल मुख्य हॉल (50×90 फीट) की छत (स्लैब) डाली जाएगी।

इस शुभ एवं गौरवपूर्ण अवसर पर आप सभी समाजबंधुओं से सादर अनुरोध है कि श्री कृष्ण बौद्धिक एवं शैक्षणिक संस्थान निर्माण स्थल पर पधारकर अपनी गरिमामयी उपस्थिति एवं शुभाशीष प्रदान करें। आपका उत्साहवर्धन समाज के इस महत्त्वपूर्ण अभियान को नई ऊर्जा देगा।

📅 दिनांक: बुधवार, 5 अगस्त 2026
🕖 समय: प्रातः 7:00 बजे
📍 स्थान: श्री कृष्ण बौद्धिक एवं शैक्षणिक संस्थान निर्माण स्थल

आइए, हम सभी मिलकर समाज के इस स्वप्न को साकार होते हुए देखें और अपनी सहभागिता से इसे और अधिक सफल एवं यादगार बनाएँ।

आपकी उपस्थिति ही हमारा सम्मान एवं हमारी सबसे बड़ी शक्ति है।

सादर
श्री कृष्ण बौद्धिक एवं शैक्षणिक संस्थान भवन निर्माण समिति 🙏

02/08/2026
श्री रामनिवास जी, रामकुमार जी,रतन जी डागर s/o स्वर्गीय श्री श्याम लाल जी डागर मोहनपुरा डूंगरी की सहयोग राशि 1,00,000/ एक...
19/07/2026

श्री रामनिवास जी, रामकुमार जी,रतन जी डागर s/o स्वर्गीय श्री श्याम लाल जी डागर मोहनपुरा डूंगरी की सहयोग राशि 1,00,000/ एक लाख रुपए बहुत बहुत धन्यवाद

09/07/2026

Enjoy the videos and music you love, upload original content, and share it all with friends, family, and the world on YouTube.

22/06/2026

श्री कृष्ण सामाजिक उत्थान संस्था द्वारा जोबनेर में निर्माणाधीन श्री कृष्ण बालिका छात्रावास की दो मंजिलों का निर्माण कार्य, पी.ओ. पी., अन्दर-बाहर का प्लास्टर पूर्ण होने वाला है। दोनों मंजिलों की फर्श हेतु संस्था व छात्रावास निर्माण समिति के अध्यक्षजी श्री लाल चन्दजी चौरिया, सामूहिक विवाह सम्मेलन के अध्यक्षजी श्री सरदार सिंहजी चौरिया, जयपुर तहसील अध्यक्षजी श्री रामचन्द्रजी मेहता, कोषाध्यक्षजी श्री सी. एम. अहीरजी, निर्माण समिति सदस्य श्री राधेश्यामजी हनीनवाल, श्री नानगरामजी तहसील अध्यक्षजी तहसील जोबनेर, पूर्व उपप्रधान श्री रुडमलजी स्यॉंप, श्री गोपाल लालजी नाड़िया आदी ने मांचवा जयपुर में स्थित कई टाइल्स के बडे गोदामों में विभिन्न कम्पनियों की टाइल्स के सैम्पल व रेटे ली तथा अंत में रेनवाल स्थित अभिनंन्दन ट्रेडर्स के मालिक श्री धन्ना लालजी जटवाल देवलिया एवं उनके पुत्र श्री राहुलजी जटवाल के गोदाम में टाइल्स की एवं रेटों की जानकारी ली तथा अंत में श्री धन्ना लालजी जटवाल ने मौरवी गुजारात में साथ जाकर टाईल निर्माणकर्ता फैक्ट्रीयों से करीब 25000 वर्गफुट टाइल उचित दर पर दिलवाने हेतु निर्माण समिति के चुनिंदा सदस्यों के साथ जाने का सुझाव दिया जिसे ही क्रियान्वित करने हेतु सब सदस्य सहमत हो गये।

*श्री घीसाराम जी गोपाल जी डागर गाँव झालरा मोहनपुरा ₹51,000 (इक्यावन हजार  रूपये) का सहयोग* *बहुत-बहुत धन्यवाद 🙏🙏💐 *
15/06/2026

*श्री घीसाराम जी गोपाल जी डागर गाँव झालरा मोहनपुरा ₹51,000 (इक्यावन हजार रूपये) का सहयोग*
*बहुत-बहुत धन्यवाद 🙏🙏💐 *

श्रीं झूथांराम जी राबड़ पुत्र श्री नाथूराम जी राबड़  गाँव खेड़ा रामपुरा रायथल ₹51,000 (इक्यावन हजार  रूपये) का सहयोग* *ब...
15/06/2026

श्रीं झूथांराम जी राबड़ पुत्र श्री नाथूराम जी राबड़ गाँव खेड़ा रामपुरा रायथल ₹51,000 (इक्यावन हजार रूपये) का सहयोग*
*बहुत-बहुत धन्यवाद 🙏*

*श्री लून्दारामजी खातोदियाश्री कैलाश जी खातोदिया गाँव रघुनाथपुरा ₹51,000 (इक्यावन हजार  रूपये) का सहयोग* *बहुत-बहुत धन्य...
15/06/2026

*श्री लून्दारामजी खातोदियाश्री कैलाश जी खातोदिया गाँव रघुनाथपुरा ₹51,000 (इक्यावन हजार रूपये) का सहयोग*
*बहुत-बहुत धन्यवाद 🙏🙏💐 *

Address

KISHANGARH RENWAL
Jaipur
303603

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when श्रीकृष्णा युवा कर्मचारी संघ, रेनवाल- जोबनेर posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to श्रीकृष्णा युवा कर्मचारी संघ, रेनवाल- जोबनेर:

Shortcuts

Share