Akhil Rajya Trade And Industry Association

Akhil Rajya Trade And Industry Association आरतिया - सरकार एवं व्यापारी वर्ग के मध्य सेतु का कार्य करती है।

🧘‍♂️ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ! 🧘‍♀️योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीव...
21/06/2026

🧘‍♂️ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ! 🧘‍♀️

योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन का मार्ग है। आइए, योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाकर स्वस्थ और सकारात्मक जीवन की ओर कदम बढ़ाएँ।

बदलती वैश्विक परिस्थितियों में भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने हेतु ठोस नीति अपनाए सरकार : आरतिया  #जयपुर  #व्यापार_और_उद्...
10/06/2026

बदलती वैश्विक परिस्थितियों में भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने हेतु ठोस नीति अपनाए सरकार : आरतिया
#जयपुर #व्यापार_और_उद्योग #आरतिया

ARTIA  की ओर से हमारे संरक्षक डॉ. सोनवीर सिंह जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। 🌸आपका मार्गदर्शन, नेतृत्व एवं समाज त...
10/06/2026

ARTIA की ओर से हमारे संरक्षक डॉ. सोनवीर सिंह जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। 🌸

आपका मार्गदर्शन, नेतृत्व एवं समाज तथा व्यापार जगत के प्रति समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख, समृद्धि एवं निरंतर सफलता प्रदान करें।

🎂 जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएँ! 🎉

#जयपुर #व्यापार_और_उद्योग #आरतिया

बदलती वैश्विक परिस्थितियों में भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने हेतु ठोस नीति अपनाए सरकार : आरतियाअखिल राज्य ट्रेड एंड इंडस...
09/06/2026

बदलती वैश्विक परिस्थितियों में भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने हेतु ठोस नीति अपनाए सरकार : आरतिया

अखिल राज्य ट्रेड एंड इंडस्ट्री एसोसिएशन (आरतिया) द्वारा आयोजित एक महत्वपूर्ण सभा में बदलती वैश्विक भू-राजनीतिक परिस्थितियों तथा भारत की तेजी से बढ़ती आर्थिक भूमिका पर विस्तृत चर्चा की गई। सभा में यह निर्णय लिया गया कि भारत सरकार को एक महत्वपूर्ण सुझाव-पत्र भेजा जाएगा, जिसका उद्देश्य बदलती विश्व व्यवस्था में भारत को एक मजबूत आर्थिक शक्ति के रूप में स्थापित करना है।

सभा में आशीष सराफ, प्रेम बियानी, राजकुमार शर्मा, सीए महेंद्र दानी, हनीफ टांक, संजय शर्मा, नीरज खदरिया, तपेश जैन, रूपसिंह कुमावत, जगननिधि जत्ती, ललित भारद्वाज सहित अन्य पदाधिकारियों ने भाग लिया।

आरतिया के अनुसार वर्तमान समय में वैश्विक व्यापारिक अस्थिरता, अमेरिका-चीन प्रतिस्पर्धा, ऊर्जा संकट, तकनीकी बदलाव तथा वैश्विक सप्लाई चेन में हो रहे परिवर्तन भारत के सामने चुनौतियों के साथ-साथ बड़े अवसर भी लेकर आए हैं। ऐसे समय में भारत सरकार को दूरदर्शी, उद्योग-अनुकूल और भविष्य उन्मुख नीतियाँ अपनाने की आवश्यकता है।

आरतिया ने अपने सुझाव-पत्र में सरकार से आग्रह किया है कि चीन पर वैश्विक निर्भरता कम होने की दिशा में उभर रही संभावनाओं तथा “चाइना प्लस वन स्ट्रेटेजी” का अधिकतम लाभ उठाया जाए। इसके तहत विदेशी निवेश को आकर्षित करने, औद्योगिक क्षेत्रों को सशक्त बनाने तथा भारत को वैश्विक विनिर्माण (मैन्युफैक्चरिंग) एवं सप्लाई चेन का विश्वसनीय केंद्र बनाने के लिए विशेष नीतियाँ तैयार की जाएँ।

संगठन ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों (MSME) तथा घरेलू उद्योगों को आसान ऋण, तकनीकी सहयोग और निर्यात प्रोत्साहन उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही तकनीकी आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), सेमीकंडक्टर, साइबर सुरक्षा तथा डिजिटल अवसंरचना में निवेश बढ़ाने की मांग की गई।
ऊर्जा सुरक्षा को लेकर आरतिया ने सौर एवं हरित ऊर्जा परियोजनाओं को गति देने, व्यापारिक कूटनीति को मजबूत करने, संतुलित अंतरराष्ट्रीय व्यापार समझौतों को आगे बढ़ाने तथा भारतीय उद्योगों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की आवश्यकता बताई। इसके अतिरिक्त युवाओं के कौशल विकास, उद्योग आधारित प्रशिक्षण, रोजगारोन्मुख शिक्षा तथा लॉजिस्टिक्स, सड़क, रेल, बंदरगाह एवं औद्योगिक बुनियादी ढाँचे को सुदृढ़ करने पर भी जोर दिया गया।

आरतिया ने सुझाव दिया कि इन विषयों पर केंद्र सरकार राज्य सरकारों को साथ लेकर व्यापक मंथन करे, ताकि स्थानीय आवश्यकताओं और क्षेत्रीय औद्योगिक संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए प्रभावी एवं व्यवहारिक नीतियाँ तैयार की जा सकें। संगठन का मानना है कि केंद्र और राज्यों के समन्वय से आर्थिक सुधारों को अधिक प्रभावी ढंग से लागू किया जा सकता है।

वर्तमान समय में पेट्रोल, डीज़ल एवं रसोई गैस की बढ़ती कीमतों को उद्योग, व्यापार, परिवहन और आमजन के लिए गंभीर चिंता का विषय बताते हुए आरतिया ने कहा कि वैश्विक भू-राजनीतिक तनावों के कारण ऊर्जा कीमतों में बढ़ती अस्थिरता का सीधा प्रभाव भारत की अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है। संगठन ने सरकार से ऊर्जा आयात पर निर्भरता कम करने, वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों को बढ़ावा देने, पेट्रोलियम उत्पादों पर कर संरचना की समीक्षा करने तथा उद्योग एवं परिवहन क्षेत्र को राहत देने हेतु दीर्घकालिक ऊर्जा नीति बनाने का आग्रह किया, जिससे महंगाई नियंत्रण और आर्थिक स्थिरता सुनिश्चित हो सके।

आरतिया का मानना है कि यदि भारत सरकार समय रहते व्यापार समर्थक, आत्मनिर्भरता आधारित और भविष्य उन्मुख नीतियाँ अपनाती है, तो भारत आने वाले वर्षों में विश्व अर्थव्यवस्था में अग्रणी भूमिका निभा सकता है।

अंत में आरतिया ने भारत सरकार से आग्रह किया कि व्यापार, उद्योग, रोजगार और आर्थिक विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से प्रस्तुत सुझावों पर गंभीरतापूर्वक विचार किया जाए।
#जयपुर #व्यापार_और_उद्योग #आरतिया

21/05/2026

जयपुर, 19 मई 2026अखिल राज्य ट्रेड एंड इंडस्ट्री एसोसिएशन (आरतिया) द्वारा पेट्रोल, डीज़ल एवं रसोई गैस की बढ़ती कीमतों, ऊर...

पेट्रोल, डीज़ल एवं गैस संकट पर ARTIA का मंथन, ऊर्जा आत्मनिर्भरता हेतु वैकल्पिक ऊर्जा परियोजनाओं के त्वरित क्रियान्वयन की...
21/05/2026

पेट्रोल, डीज़ल एवं गैस संकट पर ARTIA का मंथन, ऊर्जा आत्मनिर्भरता हेतु वैकल्पिक ऊर्जा परियोजनाओं के त्वरित क्रियान्वयन की मांग.
#जयपुर #व्यापार_और_उद्योग #आरतिया

ARTIA senior officials O.P. Rajpurohit, Gyan Prakash and Kailash Sharma attended the 3rd Rajasthan Energy Conclave 2026 ...
15/05/2026

ARTIA senior officials O.P. Rajpurohit, Gyan Prakash and Kailash Sharma attended the 3rd Rajasthan Energy Conclave 2026 at Jaipur Marriott Hotel on the special invitation of ETGovernment – The Economic Times.
#जयपुर #व्यापार_और_उद्योग #आरतिया

🎉 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ 🎂अखिल राज्य ट्रेड एंड इंडस्ट्री एसोसिएशन के सम्माननीय चेयरमैन श्री कमल कंदोई जी को जन्मद...
10/05/2026

🎉 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ 🎂

अखिल राज्य ट्रेड एंड इंडस्ट्री एसोसिएशन के सम्माननीय चेयरमैन श्री कमल कंदोई जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई।

आपका दूरदर्शी नेतृत्व, समर्पण और व्यापार एवं उद्योग जगत के लिए निरंतर योगदान हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, सुख, समृद्धि और दीर्घायु प्रदान करें।

स्टार्टअप, आर्टिज़न्स व स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहित करेगी आरतिया
02/05/2026

स्टार्टअप, आर्टिज़न्स व स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहित करेगी आरतिया

Address

701, Seventh Floor, Eden Heights, Bais Godown
Jaipur
302007

Opening Hours

Monday 10am - 7pm
Tuesday 10am - 7pm
Wednesday 10am - 7pm
Thursday 10am - 7pm
Friday 10am - 7pm
Saturday 10am - 7pm
Sunday 10am - 7pm

Telephone

+911414378367

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Akhil Rajya Trade And Industry Association posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Akhil Rajya Trade And Industry Association:

Share