हवारियांन वेलफेयर सोसाइटी राजस्थान

  • Home
  • India
  • Jaipur
  • हवारियांन वेलफेयर सोसाइटी राजस्थान

हवारियांन वेलफेयर सोसाइटी राजस्थान हवारियाँन समाज के प्रबुद्धजन

04/05/2026



#फिजा_गौड़* D/o #आबिद_गौड़*
रामगढ़ शेखावाटी सीकर की बेटी को सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज बीकानेर से एमबीबीएस की डिग्री पूर्ण कर डॉ. बनने पर बहुत बहुत मुबारकबाद ।

फिजा के पिताजी मेट्रिक तक पढ़े हैं वर्तमान में विदेश में काम करते हैं और मां गृहिणी है ,और ग्रेजुएशन तक पढ़ी है ।
फिज़ा परिवार की पहली डॉक्टर बनकर अपने दादाजी और नानाजी का सपना साकार कर रही है ।

फिजा कल्याण कोलेज सीकर के पूर्व प्रिंसिपल मरहूम गुलज़ारीलाल सैयद की दोहती है ।
और
मरहूम हाजी बदरूद्दीन गौड़ , हाजी सलीम गौड़ रामगढ़ शेखावाटी, मुंबई की पोती हैं ।
फिज़ा को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं ।

    #फिजा_गौड़* D/o  #आबिद_गौड़*रामगढ़, सीकर  को सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज बीकानेर से एमबीबीएस की डिग्री पूर्ण कर डॉ. बनने...
30/04/2026



#फिजा_गौड़* D/o #आबिद_गौड़*
रामगढ़, सीकर को सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज बीकानेर से एमबीबीएस की डिग्री पूर्ण कर डॉ. बनने पर बहुत बहुत मुबारकबाद ।

फिजा के पिताजी मेट्रिक तक पढ़े हैं वर्तमान में विदेश में काम करते हैं और मां गृहिणी है ,और ग्रेजुएशन तक पढ़ी है ।
फिज़ा परिवार की पहली डॉक्टर बनकर अपने दादाजी और नानाजी का सपना साकार कर रही है ।

फिजा कल्याण कोलेज सीकर के पूर्व प्रिंसिपल मरहूम गुलज़ारीलाल सैयद की नवासी है ।
और
मरहूम हाजी बदरूद्दीन गौड़ , हाजी सलीम गौड़ रामगढ़ शेखावाटी, मुंबई की पोती हैं ।
फिज़ा को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं ।

अल्हम्दुलिल्लाहरामगढ़ शेखावाटी एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के लिए यह अत्यंत गर्व और खुशी का विषय है किडॉ. यासीन बेहलीम ...
28/03/2026

अल्हम्दुलिल्लाह

रामगढ़ शेखावाटी एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के लिए यह अत्यंत गर्व और खुशी का विषय है कि
डॉ. यासीन बेहलीम साहब को राजस्थान पशुपालन विभाग में संयुक्त निदेशक के पद पर नियुक्त किया गया है।

यह उपलब्धि आपकी कड़ी मेहनत, समर्पण और खिदमत-ए-खल्क के जज़्बे का शानदार परिणाम है। आपने जिस ईमानदारी और लगन से क्षेत्र में पशुओं की सेवा की है, वह सचमुच काबिल-ए-तारीफ है।
आप न सिर्फ एक उत्कृष्ट डॉक्टर हैं, बल्कि एक नेक दिल और प्रेरणादायक व्यक्तित्व के धनी भी हैं।

इस शानदार सफलता पर दिल से मुबारकबाद
अल्लाह तआला से दुआ है कि आपको और बुलंदियां अता करे, आपकी खिदमतों को कबूल फरमाए और आपको हमेशा कामयाबी के रास्ते पर कायम रखे।

हम सबके लिए फख्र की बात और हमारे क़ौम की शान है डॉ. यासीन साहब।

माशा अल्लाहAll India Bar Examination (AIBE) में एक ऐतिहासिक और प्रेरणादायक उपलब्धि—सुजानगढ़ के एडवोकेट खालिद गौरी साहब औ...
09/01/2026

माशा अल्लाह
All India Bar Examination (AIBE) में एक ऐतिहासिक और प्रेरणादायक उपलब्धि—सुजानगढ़ के एडवोकेट खालिद गौरी साहब और उनकी बेटी एडवोकेट रूहीन गौरी ने एक साथ AIBE परीक्षा उत्तीर्ण कर यह साबित कर दिया कि सीखने की कोई उम्र नहीं होती।

अल्लाह तआला आप दोनों को कामयाब वकील बनाए, इंसाफ की राह पर मजबूती से खड़े रहने की तौफीक अता फरमाए—यही दुआ है।

खालिद गौरी साहब पेशे से एक सफल बिजनेसमैन हैं और चूरू जिले में OPPO मोबाइल की एजेंसी का संचालन करते हैं। इसके साथ ही आपने शिक्षा के क्षेत्र में मिसाल कायम करते हुए डबल M.A., B.Ed., LL.B. सहित 8–9 डिग्रियाँ प्राप्त की हैं और आगे PhD करने का भी इरादा रखते हैं—यह अपने आप में युवाओं और समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।

आपकी बेटी एडवोकेट रूहीन गौरी, जो LLB और LLM उत्तीर्ण हैं, वर्तमान में RJS (Rajasthan Judicial Services) की तैयारी कर रही हैं ताकि न्यायाधीश बनकर समाज और कौम का नाम रोशन कर सकें।

ऐसी शिक्षा के प्रति ललक और समर्पण बहुत कम परिवारों में देखने को मिलता है।
अल्लाह तआला आप दोनों को मजीद तरक्की से नवाजे और आपके ज़रिए समाज के लोग प्रेरित हों—आमीन।

खालिद गौरी साहब और एडवोकेट रूहीन गौरी को दिल से बहुत-बहुत मुबारकबाद।

संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आज जारी किए गए UPSC CSE फाइनल रिजल्ट में मध्य प्रदेश के रतलाम शहर के रहने वाले जावेद मेव पुत्र ...
27/04/2025

संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आज जारी किए गए UPSC CSE फाइनल रिजल्ट में मध्य प्रदेश के रतलाम शहर के रहने वाले जावेद मेव पुत्र सलीम मेव ने 815वीं रैंक हासिल की है इससे पहले जावेद मेव ने पिछले साल UPSC की सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (सीएपीएफ) असिस्टेंट कमांडेट भर्ती परीक्षा के फाइनल रिजल्ट मे 65वीं रेंक हासिल की थी और उन्हे असिस्टेंट कमांडेंट का पद मिला था।

मध्यमवर्गीय परिवार में जन्में, जावेद मेव बचपन से ही पढ़ाई में होशियार थे। उन्होंने मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं की परीक्षा की प्रदेश की मेरिट लिस्ट में नौंवा स्थान प्राप्त किया था। उनके पिता सलीम मेव पहले नगर निगम में दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी थे। वर्तमान में रेलवे के निर्माण कार्यों में प्रायवेट ठेके में सुपरवाइजर का काम देखते है।जावेद ने जयपुर से एमएनआईटी से मेकेनिकल ब्रांच में बी-टेक किया। इसके बाद दिल्ली में रहकर यूपीएससी की तैयारी की। सलीम मेव ने कड़ी मेहनत के बाद UPSC CSE फाइनल रिजल्ट में इस मुकाम को हासिल किया और उन्हें 815वीं रैंक मिली है। सलीम मेव को इस कामयाबी पर मुबारकबाद और बेहतर मुस्तकबिल के लिए ढेरों दुआएं 💐🌹🥀

हवारियाँन समाज के चमकते सितारे #जुनैद_खोखर वल्द मरहूम जुबेर खोखर निवासी  #महनसर,  #झुंझुनू को महाराष्ट्र के अंकोला मदरसे...
08/02/2025

हवारियाँन समाज के चमकते सितारे

#जुनैद_खोखर वल्द मरहूम जुबेर खोखर निवासी #महनसर, #झुंझुनू को महाराष्ट्र के अंकोला मदरसे से #मुफ्ती की डिग्री मुकम्मल करने पर हवारियाँन समाज की ओर से बहुत-बहुत मुबारकबाद💐

#हवारियाँन_समाज_राजस्थान
हवारियांन वेलफेयर सोसाइटी राजस्थान

हवारियाँन समाज के मोइन ख़िलजी पुत्र अब्दुल सत्तार खिलजी, पीपराली रोड सीकर को अपने फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट (FMGE) परीक्षा पा...
21/01/2025

हवारियाँन समाज के मोइन ख़िलजी पुत्र अब्दुल सत्तार खिलजी, पीपराली रोड सीकर को अपने फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट (FMGE) परीक्षा पास करने पर बहुत बहुत बधाई💐💐
हवारियाँन समाज आपके उज्जवल भविष्य की कमना करता है!
हवारियांन वेलफेयर सोसाइटी राजस्थान


*हवारियांन समाज के सुफियान मुवाल बने नर्सिंग ऑफिसर*सुफियान मुवाल s/o रुस्तम जी मुवाल, सरदारशहर का नर्सिंग ऑफिसर के पद पर...
09/01/2025

*हवारियांन समाज के सुफियान मुवाल बने नर्सिंग ऑफिसर*

सुफियान मुवाल s/o रुस्तम जी मुवाल, सरदारशहर का नर्सिंग ऑफिसर के पद पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बुकलसर बड़ा तहसील सरदारशहर मे पदस्थापन होने पर हवारियांन वेलफेयर सोसाइटी राजस्थान की ओर से बहुत बहुत मुबारकबाद 💐
#हवारियांनसमाजराजस्थान
#नर्सिंगऑफिसर

हवारियान समाज का प्रथम प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न!चूरू स्थित होटल सनसिटी में हवारियान वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित प्...
15/11/2024

हवारियान समाज का प्रथम प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न!
चूरू स्थित होटल सनसिटी में हवारियान वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित प्रथम प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन संपन्न हुआ इस अवसर पर मुख्य अतिथि हाजी दाऊद बहलिम विशिष्ट अतिथि हाजी अबरार तुगलक कासम चौहान तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता हाजी मास्टर उमरदीन सैयद द्वारा की गई इस अवसर पर सोसाइटी की अध्यक्ष डॉक्टर एमएम शेख सचिव अमजद तुगलक एवं कार्यक्रम समन्वयक डॉक्टर एम ए शेख ने भी अपने विचार व्यक्त किये कार्यक्रम में 40 छात्र-छात्राओं 20 सेवानिवृत कर्मचारी 7 सेवारत कर्मचारियों तथा पांच सामाजिक कार्यकर्ताओं का 20 सम्मान किया गया संस्था अध्यक्ष डॉ एम एम शेख ने अपनी उद्बोधन में कहा कि समाज के युवाओं को ईमानदारी मेहनत सकारात्मक सोच से आगे बढ़ना चाहिए साथ ही संस्था द्वारा भविष्य में बनने वाले गेस्ट हाउस निर्माण पर समाज के लोगों से सहयोग की अपील की एवं अपने विचार व्यक्त किया संस्था के सचिव अमजद तुगलक ने संस्था के उद्देश्यों एवं भावी कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला कार्यक्रम संयोजक डॉक्टर एम ए शेख ने सभी अतिथियों का स्वागत किया एवं अपने विचार व्यक्ति के इस अवसर पर असलम खोखर पार्षद शकील खिलजी रक्तबीर अमजद तुगलक आदि का सम्मान भी किया गया कार्यक्रम में खालीद तुगलक सलीम तुगलक निसार खिलजी बिलाल तुगलक इकबाल खिलजी हसनैन खिलजी जमील खिलजी रशीद खिलजी अबू बकर बेहलिम अजीज बेहलिम आफताब शेख अब्दुल वाहिद खिलजी मास्टर समसुद्दीन फारूक चंदेल आदि ने कार्यक्रम में सहयोग किया।
हवारियांन वेलफेयर सोसाइटी राजस्थान

 #प्रथम_हवारियांन_समाज_प्रतिभा_सम्मान_समारोह14 नवंबर 2024, समय दोपहर 2:30pmस्थान: होटल सनसिटी, लोहिया कॉलेज के पास, चूरू...
26/10/2024

#प्रथम_हवारियांन_समाज_प्रतिभा_सम्मान_समारोह
14 नवंबर 2024, समय दोपहर 2:30pm
स्थान: होटल सनसिटी, लोहिया कॉलेज के पास, चूरू

#हवारियांन_वेलफेयर_सोसाइटी_चूरू द्वारा समाज के उन बच्चो जिन्होंने शिक्षा एवं सामाजिक कार्यों में अच्छा प्रदर्शन किया है उन सभी समाज के होनहार प्रतिभाओ का हौसला बढ़ाने के लिए पहला प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन दिनाँक 14.11.2024 को 2.30 बजे होटल सनसिटी चूरू में किया जा रहा हैं!

इसमें चूरू #तहसील के #देपालसर, #रतननगर, #दुदवाखारा, #चूरू को शामिल किया गया हैं!

जिन बच्चो ने 2022-23 एवं 2023-24 में माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक स्नातक शिक्षा में उच्च स्थान प्राप्त किया हो एवं चूरू तहसील के सभी सरकारी कर्मचारी एवं सभी रिटायर्ड कर्मचारियों को भी शामिल किया गया हैं बस वो सभी चूरू देपालसर रतननगर दुदवाखारा के निवासी हो!

चूरू के सभी समाज के भाइयों से निवेदन है इस कार्यक्रम में पहुंचकर समाज का हौसला बढ़ाएं!

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें!
अमजद तुग़लक़ चूरू
9414327789

07/09/2024

Address

Jaipur
302006

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when हवारियांन वेलफेयर सोसाइटी राजस्थान posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share