Kayamkhani Samaj Rajasthan

Kayamkhani Samaj Rajasthan कायमखानी समाज राजस्थान Admin - R.KHAN

Remembering  & paying tributes to Savar Ali Iqbal Kayamkhani  /74 Armed Regt.on jis balidan diwas on this day in 2006.He...
03/08/2024

Remembering & paying tributes to Savar Ali Iqbal Kayamkhani /74 Armed Regt.on jis balidan diwas on this day in 2006.
He was deputed in jammu & kashmir in 2006 for counter insurgency operation.On July3 2006 in one of the encounters he displayed his courage & fighting spirit buy gave his Saryochya balidan as he was grievously injured


Admin -R.Khan
--------------------------------------

@फ़ॉलोअर्स
@टॉप फ़ैन

24वा शहादत दिवस 31-07-2000 को देश सेवा में तत्पर रहते हुए शहीद हुए  #हैतमसर के मेरे  #वीर जवान शहीद सूबेदार  #मोहम्मद_यु...
31/07/2024

24वा शहादत दिवस
31-07-2000 को देश सेवा में तत्पर रहते हुए शहीद हुए #हैतमसर के मेरे #वीर जवान शहीद सूबेदार #मोहम्मद_युसूफ_खांन और बडा गोडिया के #शहीद_मोहम्मद_हनीफ_खांन ।
आज उनकी 24वा शहादत दिवस पर हम उनको खिराज ए अकिदत पेश करते हैं--🤲🤲 और अल्लाह पाक से दुआ करते हैं कि हमारी कायमखानी कोम में ऐसे ही नायाब हिरो अता फरमायें।💐💐
----- शहीद सुबेदार युसूफ खांन और शहीद हनीफ खांन की वीरगाथा उनके नाम की तरह हर देशप्रेमी के हृदय और मन में हमेशा देशप्रेम की परम ज्योति को निरंतर प्रज्वलित रखेगी।
अल्लाह पाक शहीद मोहम्मद युसूफ खांन हैतमसर और शहीद हनीफ खांन को जन्नत में आला से आला मुकाम दे। 🤲🤲
💐जय-हिन्द जय-भारत💐

Admin -R.Khan
--------------------------------------------

शहादत दिवस  #शहीद_मोहसिन_खान_पुत्र_सरवर_खाँ_कायमखानी ,निवासी -  #कोलिंडा ,जिला - झुंझुनूमोहसिन खान का जन्म 15 जुलाई 1997...
31/07/2024

शहादत दिवस

#शहीद_मोहसिन_खान_पुत्र_सरवर_खाँ_कायमखानी ,

निवासी - #कोलिंडा ,जिला - झुंझुनू

मोहसिन खान का जन्म 15 जुलाई 1997 को सूबेदार सरवर खान के घर हुआ था। सीनियर कक्षा पास करते ही वह सेना में 6 सितंबर 2017 को भर्ती हो गए।

चार भाई-बहनों में सबसे छोटे शहीद मोहसिन खान के पिता जी सरवर खान सेना से रिटायर सूबेदार है। मां का नाम बलकेश बानो है। दो भाई और दो बहनो में सबसे छोटे मोहसिन खान की उम्र 22 वर्ष है। इनके बड़े भाई अमजद खान राजौरी इलाके में तैनात थे।

शहीद मोहसिन खान महीने भर पहले महीने भर की छुट्टियों में जब गांव आया तो उनके परिवार वालों ने उनकी सगाई कर दी थी। मोहसिन खान अविवाहित थे।

भारतीय सेना की 16 ग्रेनेडियर के सिपाही मोहसिन खान इन दिनों जम्मू कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में तैनात थे। 31 जुलाई 2020 को पाकिस्तानी आंतकीयो ने बार्डर से गोलिबारी जारी करदी जिसका जवाब भारतीय सेना ने बेखुबी दिया .. मोहसिन खान ने दुश्मनों पर गोलियां दागीं परन्तु जवाब देते हुए.. एक आतंकवादी की गोली मोहसिन के सीने को पार कर गई और मोहसिन खान कायमखानी जाम ए शहादत नोज कर गये ।

बेटे को तिरंगे में लिपटा देखकर हर किसी की आंखें नम हो गई। मां बलकेश बानो दादा सन्नू खान तथा दोनों बहनो समेत परिवार के अन्य सदस्यों का रो रो कर बुरा हाल हो गया था।

22 वर्षीय मोहसिन खान को ईद के दिन 1 अगस्त 2020 को अंतिम विदाई दी गई थी । हजारो लोगो ने और सेना ने उनको सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द खाक किया था ।

आज शहीद मोहसिन खान कायमखानी के शहादत दिवस पर मे उनको खिराजे अकिदत पेश करता हु ।

सलाम हे ऐसे देशभक्तो को जो देश के लिए शहीद होकर पुरे देश ओर समाज का नाम गर्व से ऊचा किया ।

https://www.facebook.com/Kayamkhani-Samaj-Rajasthan-108183010982807/

अल्लाह कौम के हर बन्दे के दिलो मे देश के लिए मर मिटने का जज्बा अता करे ।

अल्लाह शहीद मोहसिन खान कायमखानी की शहादत अपनी बारगाह मे कबूल फरमाये ओर उनको जन्नतऊल फिरदौश मे आला से आला मुकाम अता फरमाये ।



ADMIN - R.KHAN

--------------------------------------------

कारगिल विजय दिवस भारतीय सैन्य इतिहास का वह सुनहरा पन्ना है जो हमें हमारे बहादुर जवानों के शौर्य, पराक्रम और बलिदान की या...
26/07/2024

कारगिल विजय दिवस भारतीय सैन्य इतिहास का वह सुनहरा पन्ना है जो हमें हमारे बहादुर जवानों के शौर्य, पराक्रम और बलिदान की याद दिलाता है।

कारगिल युद्ध में हमारी सेना के जांबाजों ने दुर्गम परिस्थितियों का सामना करते हुए जान की बाजी लगाकर दुश्मन को भगाया और हिमालय की ऊंची चोटियों पर तिरंगा फहराकर देश का सिर गर्व से ऊंचा किया।

देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले सभी वीर जवानों को नमन! देश हमेशा हमारे वीर शहीदों का ऋणी रहेगा।
🇮🇳

Admin - R.Khan
------------------------

ग्राम मावा (डीडवाना) में अमर शहीद सुबेदार अब्दुल सत्तार कायमखानी -13 ग्रेनेडियर्स के शहीद स्मारक अनावरण एवं शहीद परिवार ...
15/07/2024

ग्राम मावा (डीडवाना) में अमर शहीद सुबेदार अब्दुल सत्तार कायमखानी -13 ग्रेनेडियर्स के शहीद स्मारक अनावरण एवं शहीद परिवार सम्मान समारोह सम्पन्न हुआ । शहीद अब्दुल सत्तार खां 20 मई 2018 को जम्मु कश्मीर के ऑपरेशन रक्षक में वीरगति को प्राप्त हुए। कायमखानी समाज के वीर सपूत की शहादत पर डीडवाना ही नहीं पूरे देश को गर्व है। देश की रक्षा के लिए कायमखानी समाज हमेशा कुर्बानी देने के लिए अग्रिम पंक्ति में खड़ा रहा है। अल्लाह मरहूम शहीद की मगफिरत फरमाए और घर वालो को सब्र अता फरमाए 🤲 आमिन

Admin - R.Khan
---------------------------------------

शहादत_दिवस #शहीद_मंगू_खान_कायमखानीनिवासी -गांव-  #लेडी , जिला-नागौर ,राजस्थान यूनिट:- 28 बटालियन,BSF दिनाक 05 जुलाई 1995...
10/07/2024

शहादत_दिवस
#शहीद_मंगू_खान_कायमखानी
निवासी -गांव- #लेडी , जिला-नागौर ,राजस्थान
यूनिट:- 28 बटालियन,BSF

दिनाक 05 जुलाई 1995 को नायक मंगू खान कायमखानी 28 बटालियन फायर ब्रिगेड स्टेशन ,बटमालू श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर ) में आर.ओ.पी. ड्यूटी के दौरान आतंकीयो के साथ मुठभेड़ मे आपको गोली लगी आप गम्भीर घायल हो गये आपको तुरंत प्राथमिक उपचार हेतु 92 बेस अस्पताल श्रीनगर मे भेजा गया जहा से उन्हे भारतीय आयुर्वेद संस्थान नई दिल्ली के लिए भेजा गया लेकिन उपचार के दौरान 10 जुलाई 1995 को नायक मंगू खान कायमखानी वीरगति को प्राप्त हुए और राष्ट्र के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया।

शहीद मंगू खाँन कायमखानी की वीरता एवं शहादत को समुचा प्रदेश और कौम आज सच्चे दिल से सलाम करता है।।

अल्लाह शहीद मंगू खान कायमखानी की शहादत अपनी बारगाह मे कबूल फरमाये ओर उनको जन्नतऊल फिरदौश मे आला से आला मुकाम अता फरमाये । आमिन

Admin - R.Khan
-----------------------------------------------

24/06/2024

राणासर की बेटी के अगवा करने के मामले की कार्यवाही नही होने के कारण पुलिस प्रसाशन के खिलाफ सदर थाने के सामने कल सुबह 10 बजें विरोध प्रदर्शन किया जायेगा आप सभी से गुजारीश हैं कि राणासर की बेटी के न्याय के लिये सदर थाना चूरू पहुंचने का कष्ट करें🙏

कायमखानी महासभा के साबिक सदर रिसालदार हुसैन खां का इंतेकाल।          ।अशफाक कायमखानी।दाऊसर (डीडवाना)।               कायम...
20/06/2024

कायमखानी महासभा के साबिक सदर रिसालदार हुसैन खां का इंतेकाल।
।अशफाक कायमखानी।
दाऊसर (डीडवाना)।
कायमखानी बिरादरी की अहम सामाजिक संस्था राजस्थान कायमखानी महासभा के साबिक सदर रिसालदार हुसैन खा का आज सीकर के एक निजी अस्पताल मे इंतेकाल हो गया। जिन्हें आज बाद नमाज मगरीब उनके दाऊसर गावं स्थित कब्रिस्तान दफनाया जायेगा।
83 साल के मरहूम हुसैन खां तीन दिन पहले अचानक बिमार होने पर उनका आक्सीजन लेवल गिरने लगा तो उनके परिजनों ने पहले गावं मे उपचार करवाया। उसके तत्पश्चात उन्हें सीकर मे एडमिट करवाया। जहां आज इंतेकाल हुवा मरहूम के महासभा अध्यक्ष रहते सामाजिक सुधार मे अनेक फैसले हुये एवं अनेक शैक्षणिक तरक्की के कदम बढे।
मरहूम रिसालदार हुसैन खां की कौमी खिदमात को हमेशा याद किया जायेगा। पिछले दिनो महासभा के अन्य अध्यक्ष रहे कर्नल जसवंत खा भी इंतेकाल फरमा गये थे।

Admin -R.khan
-----------------------------------

Address

Jaipur

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Kayamkhani Samaj Rajasthan posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Kayamkhani Samaj Rajasthan:

Share