19/05/2026
“Road side Morning walk safe walk “??
आप सभी को नमस्ते
आज के अखबार एक में खबर है की वाक करने गए पति पत्नी को कार ने टक्कर मारी, और भी ऐसी घटनाएँ रोज़ होती है, साल भर के अंदर ही हज़ारों मौतें सिर्फ़ रोड पर चलने वालों की हो रही है, इसमें भी ज्यादातर जो मॉर्निंग वाक पर जाते हैं तब । मैं इस ग्रुप के माध्यम से सभी ये विनती करना चाहूँगा की जब हम वाक पर जाये तो कोशिश करें की जिस तरफ़ से गाड़ियाँ आ रही है उस तरफ़ मुंह करके चलें ना की सेम डायरेक्शन में, ताकि हमे गाड़ी की स्पीड और किसी भी होने वाली अनहोनी का पहले से आभास हो जाए । सबसे पहले तो कोशिश करें की हम आस पास अगर कोई पार्क है तो सिर्फ उसी में वाक करें अगर नहीं है तो फिर रोड पर इस तरह से चलें जिससे की दुर्घटनाएं कम होने के चांस हो । काफ़ी लोग रोड पर काफ़ी स्पेस कवर करके भी वाक करते हैं ग्रुप में और बातचीत में मशगूल रहते हैं वो भी पूर्णतया ग़लत है । रोड रेज के कई केस में किसी गाड़ी वाले की भी पूर्णतया गलती नहीं होती है, ज़माना बदल गया है, रोड छोटे हैं और गाड़ियां कई गुना बढ़ गई है, ऐसे में हमे अपना ध्यान ख़ुद रखना पड़ेगा । सर्दियों में खासकर जब अंधेरा होता है तो विसिबिलिटी का इश्यू भी रहता है । तो कृपा करके जिस जिस को आप जानते हैं जो की रोड पर वाक करते हैं और सही तरीका नहीं अपनाते हैं उसने बात करके उन्हें समझायें और इस मेसेज को ज़्यादा से ज़्यादा लोगों तक फैलाएं ।
ये मेरे व्यक्तिगत विचार है जो रोड सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए मेरे दिमाग में आए ।