08/07/2026
मुंगेर चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के तत्वावधान में अध्यक्ष दिलीप सर्राफ ऐवं भारतीय स्वर्णकार संघ (BSS) के सहयोग से आयोजित बैठक संपन्न , राष्ट्रीय समिति के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं ईस्टर्न ज़ोन प्रभारी श्री ज्ञान प्रकाश जी का अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।
अपने संबोधन में श्री ज्ञान प्रकाश जी ने सभी स्वर्ण व्यवसायियों को भारत सरकार की विभिन्न योजना से अवगत कराया
1-एमएसएमई (MSME) उद्योग आधार/उद्यम योजना से जुड़कर अपना पंजीकरण अवश्य कराना चाहिए।
2- हस्तशिल्प एवं उद्योग विभाग द्वारा जारी संबंधित प्रमाण-पत्र ARTITION IDENTITY CARD प्राप्त करने,
3-स्वर्ण आभूषण व्यवसाय से जुड़े आवश्यक कानूनी एवं प्रशासनिक प्रावधानों की जानकारी दी। साथ ही भारतीय न्याय संहिता की धारा 317 के अंतर्गत आभूषण व्यवसाय से संबंधित निष्पक्ष जांच की प्रक्रिया, मानक संचालन प्रणाली से अवगत करवाया
4- स्वर्ण मूल्यांकक (Gold Appraiser) से जुड़ी मुख्य बातें और इसके विभिन्न पहलू वैल्यूअर (Valuer) प्रमाण-पत्र बनाने की प्रक्रिया से भी उपस्थित व्यवसायियों को अवगत कराया।
5-उन्होंने स्वर्णकार बंधुओं से अपने द्वारा निर्मित आभूषणों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंचों पर प्रदर्शित कर अपने व्यवसाय का विस्तार करने का आह्वान किया।
बैठक में उपस्थित सभी स्वर्णकार एवं कारीगर बंधुओं ने उनकी बातों को ध्यानपूर्वक सुना। इस अवसर पर यह निर्णय भी लिया गया कि शीघ्र ही मुंगेर के स्वर्ण व्यवसायियों की एक सशक्त इकाई का गठन किया जाएगा।
चैंबर के सचिव दीपक कुमार ने कहा कि भारत सरकार की सभी जनकल्याणकारी एवं व्यवसायिक योजनाओं का लाभ प्रत्येक स्वर्णकार एवं कारीगर बंधु तक पहुँचना चाहिए, ताकि स्वर्ण व्यवसाय का उत्थान एवं सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके।
अंत में सचिव दीपक कुमार ने बैठक में उपस्थित सभी अतिथियों, स्वर्ण व्यवसायियों एवं कारीगर बंधुओं के प्रति उनके बहुमूल्य समय एवं सहयोग के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया।