Gayatri Seva Sansthan

Gayatri Seva Sansthan Founded by The Late Mr.Pankaj Sharma Kaku

25/07/2026

भीलवाड़ा निवासी जयराम गुर्जर अपने भाई ईश्वर लाल गुर्जर के साथ जयपुर में हैं, जो ब्लड कैंसर के तीसरे चरण का साहसपूर्वक सामना कर रहे हैं और उन्हें एशियन हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। दोनों को गायत्री सेवा संस्थान, प्रताप नगर में भोजन और आवास की सुविधा प्राप्त हो रही है।

21/07/2026

अलवर के कुमार मोहल्ला निवासी श्री संजय शर्मा जी अपने बड़े भाई श्री बलदेव शर्मा जी का मुख कैंसर का इलाज हॉस्पिटल में करवा रहे हैं।
गायत्री सेवा संस्थान में निशुल्क आवास व अन्य सुविधाएं मिलने से उन्हें उपचार में बहुत सहयोग मिल रहा है।

05/07/2026

डॉ. रामेश्वर शर्मा जी, HOD - रेडिएशन डिपार्टमेंट, SMS हॉस्पिटल*
आपने गायत्री सेवा संस्थान के काम की सराहना की। इसके लिए हमारा कोटि-कोटि धन्यवाद।
हम कैंसर मरीजों की सेवा ऐसे ही करते रहेंगे।

02/07/2026

श्री जय नारायण सैनी, निवासी कोटपूतली, राजस्थान अपनी धर्मपत्नी श्रीमती पार्वती सैनी के मुख कैंसर के उपचार हेतु नारायणा हॉस्पिटल, जयपुर में उपचाराधीन हैं। उपचार की अवधि में दंपत्ति गायत्री सेवा संस्थान द्वारा संचालित शेल्टर होम में निःशुल्क आवास सुविधा का लाभ प्राप्त कर रहे हैं।

संस्थान उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता है।

26/06/2026

निर्जला एकादशी - कैंसर वारियर्स के साथ सेवा का व्रत🙏

आज मुझे सीकर में भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के डिप्टी डायरेक्टर श्री सुरेश मेहरा जी द्वारा एक कैंप में आमंत्रित क...
14/03/2026

आज मुझे सीकर में भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के डिप्टी डायरेक्टर श्री सुरेश मेहरा जी द्वारा एक कैंप में आमंत्रित किया गया था। वहाँ जाकर मैंने उनके कार्यों का अध्ययन किया और बहुत प्रसन्नता हुई। समिति ने वहाँ पर ट्राई साइकिल, कान की मशीन, कृत्रिम हाथ, कृत्रिम पैर जैसी कई सारी चीजों को पेशेंट्स को निशुल्क प्रदान किया। सीकर की जनता उनके इस नेक कार्य से बहुत लाभान्वित हुई है और मैं उनकी इस पहल की सराहना करती हूँ।

श्री सुरेश मेहरा जी से बातचीत में मुझे पता चला कि समिति समाज को कई तरह के लाभ प्रदान करती है, जैसे कि विकलांग व्यक्तियों को रोजगार के अवसर, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं। समिति के कार्यों से समाज में विकलांग व्यक्तियों के प्रति जागरूकता भी बढ़ रही है। यह देखकर मुझे यह स्पष्ट हुआ कि समिति का काम वास्तव में समाज के लिए बहुत महत्वपूर्ण है और उनकी सेवाएं अत्यधिक प्रशंसनीय हैं।

29/11/2025

स्टेट कैंसर हॉस्पिटल का दौरा किया गया, जहां मरीजों के स्वास्थ्य की समीक्षा की गई और उनके उपचार की प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। इस अवसर पर, गायत्री सेवा संस्थानों की ओर से मरीजों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने और उनकी सहायता करने के लिए एक व्यापक मूल्यांकन किया गया, जिससे उनकी सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

28/11/2025

पेशेंट नवरत्न परिजन मोहन जिला जयपुर तहसील माधव राजपुर ग्राम हीरापुर से आए जयपुर में गायत्री सेवा संस्थान में निशुल्क आवास भोजन एवं यातायात की सुविधा लेते हुए स्टेट कैंसर हॉस्पिटल में इलाज करवा रहें हैं ।

पेशेंट नवरत्न परिजन मोहनजिला जयपुर तहसील माधव राजपुर ग्राम हीरापुर
27/11/2025

पेशेंट नवरत्न परिजन मोहन
जिला जयपुर तहसील माधव राजपुर ग्राम हीरापुर

21/11/2025

Address

234, Vinoba Vihar, Malviya Nagar
Jaipur
302017

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Gayatri Seva Sansthan posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Gayatri Seva Sansthan:

Shortcuts

Share