03/05/2025
भारतीय प्रेस आयोग से जुड़कर पत्रकार एकता को मजबूत करें। संगठन को मजबूत बनाएं
भारतीय प्रेस आयोग संगठन के कार्य एवं उदेश्य ...............
(1) भारतीय प्रेस आयोग एक रजिस्टर्ड संस्था है जो कई प्रदेशों में कार्य कर रही है
( 2) भारतीय प्रेस आयोग का गठन सामाजिक संगठनों और पत्रकारों को एक मंच पर लाने के लिए गठित किया गया है l
(3) इस संगठन का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों का उत्थान,आर्थिक,सामाजिक,मानसिक सुरक्षा और पत्रकारों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है
(4) पत्रकार समाज का चौथा स्तंभ है जो भूखे पेट रहकर भी समाज के उत्थान व समाज को मूल धारा से जोड़ने के लिए अपनी जान को जोखिम में डालकर कार्य करते हैं, भारतीय प्रेस आयोग ऐसे पत्रकारों का साथ देगी
(5) यदि किसी पत्रकार को कोई परेशानी होती है या पत्रकार के साथ कहीं भी देश-प्रदेश में कोई भी गलत होता है तो संगठन तुरंत उस के समर्थन में उसकी हर संभव सहायता करेगा
(6) भारतीय प्रेस आयोग से जुड़े पत्रकारों को देश के किसी भी जिले में कानूनी सहायता की जरूरत होगी तो भारतीय प्रेस आयोग का लीगल विंग उस पत्रकार की निःशुल्क सहायता करेगा
(7) जो नए पत्रकार समाज की मुख्यधारा से जुड़ेंगे उनको भारतीय प्रेस आयोग द्वारा सामाजिक शिष्टाचार ,समानता व हर प्रकार का प्रशिक्षण दिया जाएगा
(8)यदि भारतीय प्रेस आयोग से जुड़े प्रदेश के किसी आर्थिक समस्या से जूझ रहे पत्रकार की पुत्री की पढ़ाई या उसका विवाह के समय किसी प्रकार की कोई आर्थिक सहायता की आवश्यकता पड़ती है तो भारतीय प्रेस आयोग उसकी हर संभव सहायता करेगा
(9)भारतीय प्रेस आयोग की योजना है कि सगठन से जुड़े सभी सदस्यों का वार्षिक बीमा करवाया जाएगा
(10) भारतीय प्रेस आयोग राष्ट्र निर्माण व राष्ट्र मंथन के लिए सभी पत्रकार साथियों को प्रेरित करेगा
(11)पत्रकारों के साथ मीडिया हाउस द्वारा किए जा रहे शोषण के लिए भारतीय प्रेस आयोग संघर्ष करेगा और पत्रकारों को न्याय दिलाने का कार्य करेगा
(12)आज के समय में अधिकतर पत्रकार फ्री में पत्रकारिता कर रहे हैं, भारतीय प्रेस आयोग पत्रकारों के रोजगार हेतु नीति बनाएगा
(13) देश-प्रदेश सरकार के अच्छे सामाजिक कार्य को भारतीय प्रेस आयोग संगठन सरकार का पूर्ण सहयोग करेगा और सगठन से जुड़े पत्रकार समाज के हर वर्ग को साथ लेकर सामाजिक कार्य करेगा
(14)पूर्णकालिक कार्यकर्ता संगठन के लिए 24 घंटे कार्य करेंगे और राष्ट्र निर्माण के लिए समाज को प्रेरित करेंगे
(15) पत्रकारिता के नाम पर गलत कार्य करने और बदनाम करने वाले लोगों के खिलाफ भारतीय प्रेस आयोग मोर्चा खोलेगा l
(16) भारतीय प्रेस आयोग द्वारा समाज के लिए रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे तथा मुफ्त दवाइयों का प्रबंध समाज के लिए किया जाएगा
(17) सामाजिक कार्य के लिए संगठन द्वारा जागरूकता अभियान देश के सभी प्रदेशों में चलाए जाएंगे और समय-समय पर ट्रेनिंग कैंप भी लगाए जाएंगे
(18) मीडिया हाउसों से बात करके भारतीय प्रेस आयोग पत्रकारों के लिए उचित मानदेय की व्यवस्था करवाने में पत्रकारों की सहायता करेगा
(19)भारतीय प्रेस आयोग सभी पत्रकारों के लिए देश के सभी प्रदेशों में पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर संघर्ष करेगा
(20)भारतीय प्रेस आयोग जल्द ही पत्रकार राहत कोष की भी स्थापना करेगा जिसके माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर पत्रकारों की हर सम्भव मदद हो सके
(21) विकलांग , असमर्थ, बुजुर्ग एवं गरीबों के लिए के लिए और संपूर्ण मानव जाति की भलाई के लिए कार्य किया जाएगा
(22) वसुधैव कुटुंबकम के उद्देश्य को लेकर संगठन काम करेगा और सभी प्रेस संगठनों को भारतीय प्रेस आयोग ,एक मंच पर लाने के लिए प्रयत्न करेगा और आपसी भाईचारा बनाए रखने के लिए विशेष कदम उठाए जाएंगे l
भारतीय प्रेस आयोग से क्यों जुड़ें ?
भारतीय प्रेस आयोग किसी भी मीडियाकर्मी अथवा रंगकर्मी द्वारा आम जनता के शोषण, उत्पीड़न के खिलाफ उठाई गयी आवाज को बुलंद करने तथा उसे सत्ता तक पहुंचाने में पूरा सहयोग देगी । यही नहीं, यदि कोई शोषित अथवा पीड़ित भारतीय प्रेस आयोग के मंच से अपनी बात शासन सत्ता तक पहुंचाना चाहता है तो संगठन इसके लिए भी उसका पूरा सहयोग करेगी। भारतीय प्रेस आयोग उभरती प्रतिभाओं को निखारने, निःस्वार्थ भाव से समाजसेवा करने वाले तथा समाज को प्रेरणा देने वाले लोगों की पहचान को न केवल विश्व पटल तक पहुंचाएगी, बल्कि उन्हें सम्मानित भी करेगी। मीडिया क्या है..? इसका सकारात्मक और सही तरह से इस्तेमाल कैसे करें..? भारतीय प्रेस आयोग इस विषय में मीडियाकर्मियों को समय-समय पर जागरूक करती है, ताकि वह गलत प्रलोभनों के चक्कर में फंसकर अपनी पहचान न खोयें। यदि आप मीडिया के जरिये आम जनता विशेषकर समाज के शोषित, पीड़ित लोगों के हितैषी बनकर कुछ कर गुजरने की चाहत रखते हैं तो आइए, भारतीय प्रेस आयोग से जुड़ें, संगठन आप के साथ है।
~ऑफलाइन फॉर्म भर आवेदन करके ही भारतीय प्रेस आयोग की सदयस्ता प्राप्त की जा सकती है|
~सदस्यता शुल्क :-सक्रिय सदस्यता शुल्क 500/- रुपए एवं 1000/-वेलफेयर वार्षिक मात्र है।सक्रिय सदस्य को ही सदस्यता परिचय-पत्र (Membership I-Card) जारी किया जाता है।
~भारतीय प्रेस आयोग
(राजस्थान,उत्तरप्रदेश,मध्यप्रदेश,हरियाणा) से जुड़ने के लिए आप सम्पर्क कर सकते है- 8946840063
मेल आईडी- [email protected]
भारतीय प्रेस आयोग के कार्य ...............
(1)भारतीय प्रेस आयोग एक रजिस्टर्ड संस्था है जो कई प्रदेश