Sanatan Dhram Raksha Dal

Sanatan Dhram Raksha Dal "धर्मो रक्षति रक्षितः"

08/09/2026
03/09/2026

Apni raay comment mai jarur de
🚩⚔️🔱🔱 🙏🌿🕉️

30/08/2026

सामोद वीर हनुमान जी के पावन धाम पर गरीबों पर अत्याचार — न्याय की मांग!
सामोद वीर हनुमान जी के मंदिर परिसर के बाहर वर्षों से छोटे-मोटे खिलौने और पूजन सामग्री बेचकर अपने परिवार का पेट पालने वाले गरीब दुकानदारों के साथ मंदिर कमेटी ने घोर अन्याय किया है।
जब इन मेहनतकश गरीबों ने कमेटी की मनमानी और गलत नीतियों के खिलाफ जनता के साथ मिलकर आवाज उठाई, तो अपनी गलतियों को सुधारने के बजाय पैसों और रसूख के दम पर प्रशासन का दुरुपयोग किया गया। निर्दोष लोगों की दुकानें जबरन हटवाकर उनका सामान जब्त कर लिया गया और आवाज उठाने वाले बेकसूर लोगों को जबरन उठवा लिया गया।
भगवान हनुमान जी का दरबार हमेशा दीनों और पीड़ितों की रक्षा का प्रतीक रहा है, लेकिन आज कुछ रसूखदारों ने आस्था के इस केंद्र को अपनी निजी जागीर और तानाशाही का अड्डा बना लिया है। रोजी-रोटी छीनना और हक मांगने पर जुल्म ढाना कहां का धर्म है?
🚩⚔️🔱🔱 🙏🌿🕉️

25/08/2026

जय श्री राम! 🙏
सामोद वीर हनुमान जी के धाम में हमारे द्वारा उठाए गए मुद्दे के बाद सफाई का काम तो शुरू हो चुका है, लेकिन असली बदलाव तभी आएगा जब हम सब जागरूक होंगे।
अक्सर देखने में आता है कि श्रद्धालु सीढ़ियों पर ही प्रसादी गिरा देते हैं, प्लास्टिक और कचरा इधर-उधर फेंक देते हैं। प्रसादी भगवान का पावन आशीर्वाद है, उसे सीढ़ियों पर पैरों में न आने दें। भक्ति का सच्चा प्रमाण धाम को स्वच्छ और पवित्र बनाए रखना भी है।
हमारी अपील:
प्रसादी और भोग को आदरपूर्वक ग्रहण करें, सीढ़ियों पर न बिखेरें।
कचरा, खाली थैली और पानी की बोतलें केवल डस्टबिन में ही डालें।
मंदिर परिसर को स्वच्छ रखने में प्रशासन और सेवादारों का सहयोग करें।
इस वीडियो को अधिक से अधिक शेयर करें ताकि हर श्रद्धालु तक यह संदेश पहुंचे और हमारा सामोद धाम स्वच्छ व सुंदर बना रहे।

22/08/2026

🚩⚔️🔱🔱

Address

Jothwara
Jaipur
302012

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sanatan Dhram Raksha Dal posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share