09/03/2023
आज दिनाक 9.3.2023 को लव कुश सेवा संस्थान & आयुष एजुकेशन के द्वारा बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार मेला आयोजित कर युवा वर्ग को रोजगार दिया। कंप्युटर ऑपरेटर, फिल्ड एक्सक्यूटिव, मार्केटिंग, होटल इंडस्ट्रीज, हेल्थ, आदि सेक्टर में अलग अलग रोजगार दिया कुल यूवक युवती 110 का इंटरव्यू हुआ जिसमे से 80 युवा को शॉर्ट लिस्ट कर चयन किया। आयुष एजुकेशन ऑफ ग्रुप के डायरेक्टर dr दिनेश मीना जी और लव कुश सेवा संस्थान के फाउंडर Mr. Vinod saini और Mr. Vishnu saini द्वारा युवा वर्ग को शिक्षा रोजगार कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम की जानकारी दी। स्वरोजगार के लिए भी प्रोत्साहित किया। आज के कार्यक्रम में शामिल टीम मोहसिन खान, बिट्टू सैनी, सुरेश सैनी,अनुज सोनी, रेखा, बाबू लाल, पुरी टीम के स्टाफ उपस्थित थे। इंटरव्यू के लिए युवा बीकानेर, जोधपुर, जयपुर, दौसा, अलवर, करौली, आदि कई जिलों से आए। आयुष एजुकेशन ग्रुप & लव कुश सेवा संस्थान पिछले कई वर्षों से शिक्षा रोजगार कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम में मार्गदर्शन कर रहा है। राजस्थान सरकार के मेगा जॉब फेयर को भी आयुष एजुकेशन ग्रुप & लव कुश सेवा संस्थान पार्टिसिपेट करता आ रहा है।