13/08/2026
भोजन बचाओ, जीवन संवारो - प्रतिज्ञा
हमारा देश एक तरफ विकास की ऊंचाइयों को छू रहा है, तो दूसरी तरफ आज भी करोड़ों लोग भरपेट भोजन के लिए तरस रहे हैं। ऐसे में, शादियों, पार्टियों और अन्य समारोहों में भोजन की बर्बादी एक अपराध से कम नहीं है।
आइए, आज हम सब मिलकर यह संकल्प लें:
"मैं प्रतिज्ञा करता/करती हूँ कि मैं भोजन का सम्मान करूँगा/करूँगी। चाहे घर हो या कोई सार्वजनिक समारोह, मैं अपनी थाली में केवल उतना ही भोजन लूँगा/लूँगी, जितना मैं खा सकूँ। मैं यह सुनिश्चित करूँगा/करूँगी कि मेरा एक भी निवाला व्यर्थ न जाए, ताकि किसी भूखे को भोजन मिल सके।"
आपका यह छोटा सा प्रयास, किसी के चेहरे पर मुस्कान ला सकता है।
भोजन बर्बाद न करें। इसे जरूरतमंदों तक पहुँचाने में 'नानगीज़' (Nangi's) का साथ दें.