Agrawal Samaj Sewa Samiti Pratap Nagar Sanganer Jaipur

Agrawal Samaj Sewa Samiti Pratap Nagar Sanganer Jaipur प्रताप नगर सांगानेर एवं आस पास के सभी ?

कुल देवी महालक्ष्मी एवं कुल प्रवर्तक महाराजा श्री अग्रसेन जी को नमन,
प्रताप नगर सांगानेर एवं आस पास के सभी अग्र बंधुओ का हार्दिक अभिनन्दन|
प्रताप नगर क्षेत्र का पिछले 5-7 वर्षों में काफी विस्तार हुआ है व काफी अधिक संख्या में अग्रबन्धु इस क्षेत्र में निवास कर रह हैं| समाज के कुछ प्रमुख सम्माननीय बंधुओं ने इस क्षेत्र में अग्रवाल समाज की स्थापना की आवशयकता व्यक्त की इसी क्रममे समाज समिति के गठन पर सभ

ी उपस्थित अग्रबंधुओं ने सहमति व्यक्त की, तदनुसार इस एक वर्ष के अल्पावधि में समिति की कार्यकारिणी का गठन कर विधान बनाया गया | समिति का रजिस्ट्रार संस्थाएं के यहां पंजीयन करवाया गया | समिति का बैंक अकाउंट भी चालू करवाया गया एवं वेबसाइट भी बनाई गयी | समिति के गठन से क्षेत्र में सामाजिक सद्भाव आपसी भाई चारा व सांस्कृतिक गतिविधियों में निरंतरता आएगी व जरूरतमंद की मद्दद की जा सकेगी ऐसा हमारा उद्देश्य है | इसके अतिरिक्त अभी तक विभिन्न अवसरों पर स्नेह मिलान भी आयोजित किये गए हैं | उपरोक्त सभी कार्यक्रमों में पदाधिकारियों कार्यकारिणी सदस्यों व सभी अग्रबंधुओं के पूर्ण समर्थन से ही संपन्न हो सके हैं | इस क्षेत्र के लगभग 200 परिवार अभी तक अग्रवाल सेवा समिति प्रताप नगर से आजीवन सदस्यता ग्रहण कर चुके हैं |मुझे आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है की इस क्षेत्र के सभी अग्रबंधुओं को समिति से जोड़ने का अथक प्रयास किया जायेगा आपके सहयोग की अपेक्षा में.
धन्यवाद
जय श्री अग्रसेन

अग्रवाल समाज सेवा समिति, प्रताप नगर, सांगानेर, जयपुर द्वारा अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर गर्मी के भीषण प्रकोप को देखते ह...
21/04/2026

अग्रवाल समाज सेवा समिति, प्रताप नगर, सांगानेर, जयपुर द्वारा अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर गर्मी के भीषण प्रकोप को देखते हुए सड़क पर राहगीरों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मानव कल्याण के प्रयोजनार्थ प्रताप नगर में दो स्थानों पर जल मंदिर (प्याऊ) की शुरुआत दिनांक 19.04.2026 से की गई। समिति अध्यक्ष डॉ.लोकेश गुप्ता ने बताया कि प्रताप नगर स्थित श्योपुर रोड एवं अल्प बचत व्यावसायिक केंद्र पर जल मंदिरों को छोटी-छोटी कन्याओं द्वारा फीता काटकर प्रारंभ किया गया। महासचिव भगवान सहाय सिंघल ने उपस्थित लोगों का स्वागत किया। प्रचार सचिव अंकिश अग्रवाल ने बताया कि समिति द्वारा कन्याओं को गिफ्ट भी दिए गए। इस अवसर पर विष्णु गोयल, शिवचरण अग्रवाल, कमलेश अग्रवाल, कैलाश, नितिश, योगेश, कपिल, भगवान सहाय, दिनेश गोयल, अशोक मंगल, सोहनलाल, हर्षित, विनोद अग्रवाल सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

अग्रवाल समाज सेवा समिति, प्रताप नगर, सांगानेर, जयपुर के द्विवार्षिक चुनाव (2026-28) दिनांक 29.03.2026 को संपन्न हुए। समि...
30/03/2026

अग्रवाल समाज सेवा समिति, प्रताप नगर, सांगानेर, जयपुर के द्विवार्षिक चुनाव (2026-28) दिनांक 29.03.2026 को संपन्न हुए। समिति के विधान के अनुसार संपन्न हुए चुनाव में 36 कार्यकारिणी सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए। पुनः एक बार डॉ. लोकेश गुप्ता, अध्यक्ष, भगवान सहाय सिंहल, महासचिव एवं रमाकांत अग्रवाल कोषाध्यक्ष चुने गए। 10 पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। चुनाव अधिकारी गिर्राज गुप्ता द्वारा शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराया गया एवं समाज के लोगों को संगठित रहने की संदेश दिया गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर श्री अशोक कुमार गोयल, उपाध्यक्ष के पदों पर श्री कमलेश अग्रवाल व श्री दिनेश चंद बंसल, संगठन सचिव के पदों पर श्री जी.पी. सिंघल व श्री जुगल किशोर जैन, संयुक्त सचिव डॉ. अरुण कुमार गुप्ता एवं प्रचार सचिव श्री अंकिश अग्रवाल चुने गए। चुनाव अधिकारी द्वारा समस्त कार्यकारिणी को अपने पद की शपथ दिलवाई गई। गरिमामय संपन्न हुए कार्यक्रम के लिए चुनाव अधिकारी एवं उनकी टीम का सम्मान कर धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

10/01/2026
09/12/2025

प्रताप नगर एवं इसके आसपास के (विनिर्दिष्ट) क्षेत्र के वर्ष 2025 (01.01.2025 से 31.12.2025) के सर्व समाज के मेधावी विद्यार्थियों एवं प्रतिभाओं के लिए अग्रवाल समाज सेवा समिति, प्रताप नगर, सांगानेर द्वारा दिनांक 11.01.2026 रविवार को 'मेधावी विद्यार्थी सम्मान' एवं 'प्रतिभा सम्मान समारोह' आयोजित किया जा रहा है।
सम्मान हेतु समिति के कार्यक्षेत्र मे स्थाई रूप से निवास कर रहे सभी आमजन पात्र होंगे। सम्मान हेतु निम्नलिखित चार श्रेणियां निर्धारित की गई हैं :-

🌼 वर्ष 2025 में एकेडमिक (10वीं/12वीं/UG/PG) में 90% या इससे अधिक अंक प्राप्त किए हों।
🌼 वर्ष 2025 में प्रोफेशनल योग्यता (CA/CS/MBBS/ MS/MD/IIT/IIM/Phd. etc.) अंतिम रूप से उत्तीर्ण की हो।
🌼 वर्ष 2025 में जिनका केंद्र/राज्य की शासकीय सेवा में किसी भी पद पर अंतिम रूप से चयन हुआ हो।
🌼 वर्ष 2025 में जिनको केंद्र/राज्य स्तर पर कोई भी पुरस्कार/सम्मान प्राप्त हुआ हो।

अतः समिति के कार्यक्षेत्र में स्थाई रूप से निवासरत सर्वसमाज के कोई भी अभ्यर्थी, जो उपरोक्त वांछनीय योग्यता रखते हैं, वे कार्यक्रम संयोजक श्री सतीश कुमार गर्ग, 9413483078 या श्री पन्नालाल अग्रवाल, 9252637195 से संपर्क करें। दिनांक 01.01.2026 सायं 5:00 के पश्चात कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएंगे।

(पात्र अभ्यर्थियों के चयन हेतु समिति/संयोजक मंडल का निर्णय अंतिम रुप से मान्य होगा)

अग्रवाल समाज सेवा समिति, प्रताप नगर, सांगानेर, जयपुर द्वारा अग्र-बंधुओं की मांग एवं वर्तमान समय में प्रासंगिकता के मध्य ...
09/12/2025

अग्रवाल समाज सेवा समिति, प्रताप नगर, सांगानेर, जयपुर द्वारा अग्र-बंधुओं की मांग एवं वर्तमान समय में प्रासंगिकता के मध्य नजर "*पारिवारिक परामर्श केंद्र*" का प्रारंभ किया जा रहा है।
🌼 यह परामर्श केंद्र नि:शुल्क होगा।
🌼 इसमें प्राप्त जानकारी पूर्णतया गोपनीय रहेगी।
🌼 इसमें किसी भी पारिवारिक परेशानी/विवाद/ शंका/उलझन आदि के संबंध में परामर्श प्राप्त किया जा सकेगा।
🌼 इसके लिए दिए गए गूगल फार्म लिंक पर आवेदन करना आवश्यक होगा जिसके बाद अगली सूचना फोन पर प्राप्त होगी :
https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLScimbN27Gh2c2aNyPDrR2e6JHTB0f7G8A7o8soZJZt7OyjhBw/viewform?usp=dialog

अन्य किसी भी प्रकार की सहायता/पूछताछ के लिए 9314890539 या 9829194251 पर संपर्क किया जा सकता है। धन्यवाद 🙏

( अग्रवाल समाज सेवा समिति, प्रताप नगर, सांगानेर, जयपुर द्वारा संचालित )

अग्रकुल प्रवर्तक भगवान श्री अग्रसेन को उनकी घोर तपस्या से प्रसन्न होकर देवी महालक्ष्मी ने मार्गशीर्ष शुक्ल पूर्णिमा के द...
06/12/2025

अग्रकुल प्रवर्तक भगवान श्री अग्रसेन को उनकी घोर तपस्या से प्रसन्न होकर देवी महालक्ष्मी ने मार्गशीर्ष शुक्ल पूर्णिमा के दिन प्रकट होकर अग्रवंश को सदा संपन्न रहने का वरदान दिया।
अग्रवाल समाज सेवा समिति और अग्रसेन समाज विकास समिति, प्रताप नगर, सांगानेर के संयुक्त तत्वावधान मे इस अक्षुण्ण आशीर्वाद के "महालक्ष्मी वरदान दिवस' पर कुलदेवी माता महालक्ष्मी की पूजा-अर्चना का कार्यक्रम दिनांक 4 दिसंबर, 2025 गुरूवार को सम्पन्न हुआ। उपस्थित अग्रबन्धुओं ने कुलदेवी महालक्ष्मी की पूजा-अर्चना की ।

समारोह में श्री कमल जी नानूवाला सदस्य, राष्ट्रीय कार्यसमिति,अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन, नई दिल्ली, प्रसिद्ध कथावाचक श्री धनश्रीराम अग्रवाल, श्री रामबाबू जी आमेरिया ने महालक्ष्मी वरदान दिवस के बारे मे उद्बोधन दिया।इस अवसर पर एक प्रश्नोत्तरी भी आयोजित की गई। कार्यक्रम में अग्रवाल समाज समिति के संरक्षक एम.एल.अग्रवाल, आर.सी.मंगल, दिनेश कुमार गर्ग, अध्यक्ष डॉ.लोकेश गुप्ता, महासचिव भगवान सहाय सिंहल, सह-सचिव डॉ.अरूण गुप्ता, प्रचार सचिव अमित अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य विमल चन्द मंगल, जुगल किशोर जैन, कपिल गोयल, सतीश कुमार गर्ग सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए। कार्यक्रम मे अग्रसेन समाज विकास समिति, प्रताप नगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भीकम अग्रवाल, महामंत्री मोहन लाल गर्ग, कोषाध्यक्ष घनश्याम अग्रवाल, डॉ. संजीव गुप्ता, देवानंद गुप्ता एवं अन्य पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक भी उपस्थित हुए। कार्यक्रम के अंत में प्रश्नोत्तरी के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया एवं सभी के लिए अल्पाहार का आयोजन किया गया। साथ ही सभी आगंतुकों को प्रसाद वितरण किया गया।

अग्रवाल समाज सेवा समिति, प्रताप नगर, सांगानेर, जयपुर द्वारा दिनांक 16 नवंबर, 2025 को समाज के गणमान्य अग्रबन्धुओं के साथ ...
19/11/2025

अग्रवाल समाज सेवा समिति, प्रताप नगर, सांगानेर, जयपुर द्वारा दिनांक 16 नवंबर, 2025 को समाज के गणमान्य अग्रबन्धुओं के साथ एक विचार-गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में समाज में पारिवारिक विघटन, वैवाहिक समस्या, उपयुक्त जीवन साथी का चयन, अत्यधिक उम्र उपरांत भी सम्बन्ध नहीं होना जैसे ज्वलंत मुद्दों पर समाज समिति की भूमिका आदि विषयों पर सार्थक चर्चा की गई।
प्रारम्भ मे मुख्य अतिथि समाजसेवी श्री हरिचरण सिंहल, श्री रमेश चन्द बंसल, समिति संरक्षक एम.एल.अग्रवाल, अध्यक्ष डॉ. लोकेश गुप्ता ने दीप प्रज्वलन किया। अतिथियों का स्वागत करते हुए समिति अध्यक्ष ने कार्यक्रम की प्रस्तावना से अवगत कराया।
चर्चा में बोलते हुए वरिष्ठ वक्ता श्री हरिचरण सिंहल ने कहा कि वर्तमान में लोगों के अहम और अनावश्यक महात्वाकांक्षाओं के फलस्वरूप समाज मे विघटन हो रहा है।
परिचर्चा मे समाजसेवी श्री रमेश चन्द्र बंसल ने बताया आपस में सम्पर्क के अभाव मे दूरियां बढ़ रही है। समाज मे वैवाहिक परेशानियां बढ़ रही है। कार्यक्रम में उपस्थित महानुभावों ने सारगर्भित विचार प्रकट कर सार्थक चर्चा की और समाज मे व्याप्त बुराइयों को दूर करने का संकल्प व्यक्त किया। विशिष्ट अतिथि श्री मोहन लाल गर्ग ने सबको मिल जुलकर संयुक्त परिवार प्रणाली अपनाने पर बल दिया। समाज समिति द्वारा अतिथियों को स्मृति-चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन समिति महासचिव भगवान सहाय सिंहल ने किया।
अन्त मे सह सचिव डॉ.अरूण गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापित किया।। 🙏💐🙏💐🙏

"अग्र-शोभायात्रा 2025 महा आरती" दिनांक 22.09.2025 की झलकियां
03/11/2025

"अग्र-शोभायात्रा 2025 महा आरती" दिनांक 22.09.2025 की झलकियां

"अग्र-शोभायात्रा 2025" दिनांक 22.09.2025 की झलकियां
03/11/2025

"अग्र-शोभायात्रा 2025" दिनांक 22.09.2025 की झलकियां

Address

Agrawal Samaj Sewa Samiti, 83/182, Pratap Nagar, Sanganer
Jaipur
302033

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Agrawal Samaj Sewa Samiti Pratap Nagar Sanganer Jaipur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Agrawal Samaj Sewa Samiti Pratap Nagar Sanganer Jaipur:

Share