Sab Ki Khidmat Youth Foundation

Sab Ki Khidmat Youth Foundation फाउंडेशन का मकसद जरूरतमंद लोगों का साथ देना है आप भी इस नेक काम में भागीदार बनिए

19/07/2025

सब की खिदमत यूथ फाउंडेशन, लंकापुरी शास्त्री नगर
इंसानियत के नाम एक अपील...

एक मासूम बच्चे के मुंह में ट्यूमर (गांठ) की गंभीर बीमारी है, जिसका जल्द इलाज और ऑपरेशन ज़रूरी है। इस कठिन वक़्त में सब की खिदमत फाउंडेशन की टीम ने अपनी तरफ़ से अब तक करीब ₹30,000 /- की इमदाद की है — और इंशा'अल्लाह, आपके सहयोग से यह मदद आगे भी जारी रहेगी।

हमारी यह कोशिश सिर्फ एक शुरुआत है।
इस बच्चे को दर्द से राहत दिलाने के लिए, आपकी दुआ और मदद दोनों की ज़रूरत है।

आपका छोटा सा सहयोग इस बच्चे की ज़िंदगी को रोशनी दे सकता है।
आइए, मिलकर इस मासूम की तकलीफ़ को कम करें, ताकि वह भी आम बच्चों की तरह हँस सके, खेल सके, और एक स्वस्थ ज़िंदगी जी सके।

दुआ है कि अल्लाह इस बच्चे को जल्द शिफा अता फरमाए,
और हम सभी को इस नेक काम में हिस्सेदार बनने की तौफ़ीक़ दे।

जुड़िए, दुआ कीजिए, और जहां तक मुमकिन हो — मदद कीजिए।
शुक्रिया।

















"इंसानियत की खिदमत ही सबसे बड़ी इबादत है।"रमज़ान के पाक महीने में "सब की खिदमत" यूथ फाउंडेशन की तरफ से जरूरतमंद परिवारों...
13/03/2025

"इंसानियत की खिदमत ही सबसे बड़ी इबादत है।"

रमज़ान के पाक महीने में "सब की खिदमत" यूथ फाउंडेशन की तरफ से जरूरतमंद परिवारों तक इफ्तार किट और राशन सामग्री पहुँचाने का सिलसिला जारी है। हमारा मकसद हर जरूरतमंद तक मदद पहुंचाना और इंसानियत की सेवा करना है।

आप सभी की दुआओं और सहयोग से यह नेक काम आगे भी जारी रहेगा। 🤲

11/11/2024

सब की खिदमत' यूथ फाउंडेशन, लंकापुरी, शास्त्री नगर, जयपुर की टीम की तरफ से यह बताते हुए खुशी हो रही है कि आप सभी की मदद से हमने जयपुर के वाटिका गांव में एक होनहार बच्चे की पढ़ाई के लिए ₹5000 की राशि प्रदान की है। यह सहायता उस बच्चे के तालीमी सफर को आसान बनाने के लिए है ताकि वह बेहतर शिक्षा प्राप्त कर सके और अपने ख्वाबों को साकार कर सके।

हमारा मकसद है कि हर जरूरतमंद बच्चे को तालीम हासिल करने का हक मिले और उनकी जिंदगी को एक नया रुख दिया जाए। इस नेक मकसद में आप सभी के तआवुन और दुआओं की बेहद जरूरत है।

दशहरा का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है, सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है
12/10/2024

दशहरा का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है, सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है

स्वतंत्रता दिवस के इस मुबारक मौके पर, हम सबको अपने मुल्क के उन सभी शहीदों को याद करना चाहिए, जिन्होंने हमें आज़ादी दिलान...
14/08/2024

स्वतंत्रता दिवस के इस मुबारक मौके पर, हम सबको अपने मुल्क के उन सभी शहीदों को याद करना चाहिए, जिन्होंने हमें आज़ादी दिलाने के लिए अपनी जान की कुर्बानी दी। उनकी कुर्बानियों की बदौलत हम आज़ाद हैं और हमें अपने देश की तरक्की और खुशहाली के लिए एकजुट होकर काम करना चाहिए।

'सब की खिदमत' यूथ फाउंडेशन लंकापुरी, शास्त्री नगर, जयपुर की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की दिली मुबारकबाद!

आइए, हम सब मिलकर इस दिन को गर्व, इत्तेहाद और मुहब्बत के साथ मनाएं। अपने वतन की हिफाज़त और तरक्की के लिए हमेशा तैयार रहें, ताकि आने वाली नस्लों को हम एक बेहतर और ताकतवर हिंदुस्तान सौंप सकें।

जय हिंद!

नई उम्मीदें, नए सपने, और नई राहें लेकर आया है इस्लामिक नया साल  #हिजरी_1446'सब की खिदमत' यूथ फाउंडेशन, लंकापुरी, शास्त्र...
08/07/2024

नई उम्मीदें, नए सपने, और नई राहें लेकर आया है इस्लामिक नया साल #हिजरी_1446
'सब की खिदमत' यूथ फाउंडेशन, लंकापुरी, शास्त्री नगर की तरफ से आपको और आपके परिवार को नए साल की ढेर सारी मुबारकबाद।

#नया साल मुबारक हो!
यह साल आपके जीवन में खुशहाली, अमन और बरकत लेकर आए।
🤲🏻दुआ है कि अल्लाह तआला आपकी सभी मुरादें पूरी करें और आपको हर कदम पर कामयाबी अता करें।
आपके दिल में हमेशा प्यार और सुकून बना रहे।

ी_खिदमत_यूथ_फाउंडेशन
लंकापुरी, शास्त्री नगर

Eid Ul Adha Everyone
17/06/2024

Eid Ul Adha Everyone

हनुमान जयंती के इस पावन अवसर पर, सब की खिदमत यूथ फाउंडेशन की ओर से आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं! हमें हर संघर्ष में शक्त...
23/04/2024

हनुमान जयंती के इस पावन अवसर पर, सब की खिदमत यूथ फाउंडेशन की ओर से आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं! हमें हर संघर्ष में शक्ति प्रदान करने वाले पवनपुत्र हनुमान जी की कृपा आप सभी पर सदा बनी रहे। #सबकीखिदमत"

Eid Mubarak 2k24🙂
10/04/2024

Eid Mubarak 2k24🙂

Eid_Mubarak_everyone🙂
10/04/2024

Eid_Mubarak_everyone🙂

Address

SHASTRI NAGAR, JAIPUR
Jaipur
302016

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sab Ki Khidmat Youth Foundation posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share