Shree Kalptaru Sansthan

Shree Kalptaru Sansthan Environment , Social Work ,
Dedicated to tree life , wild life , forest , climate change

SAVE THE DATE | 27 SEPTEMBER 2026पर्यावरण महाकुंभ एवं राष्ट्रीय हरित गौरव पुरस्कार 2026भारत में पर्यावरण संरक्षण के लिए ...
23/09/2026

SAVE THE DATE | 27 SEPTEMBER 2026

पर्यावरण महाकुंभ एवं राष्ट्रीय हरित गौरव पुरस्कार 2026

भारत में पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित पद्मश्री सम्मानित व्यक्तियों, पर्यावरण नायकों, पर्यावरणविदों, समाजसेवियों, संस्थाओं एवं संगठनों को एक राष्ट्रीय मंच पर सम्मानित करने का यह विशेष अवसर है।

श्री कल्पतरु संस्थान द्वारा आयोजित “पर्यावरण महाकुंभ” में पर्यावरण संरक्षण के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चयनित पर्यावरण नायकों को “राष्ट्रीय हरित गौरव पुरस्कार 2026” से सम्मानित किया जाएगा।

🌳 वृक्षारोपण एवं संरक्षण
💧 जल संरक्षण
🦋 जैव विविधता संरक्षण
🐾 वन्यजीव संरक्षण
♻️ स्वच्छता एवं सतत विकास
🌿 प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण
🌍 सतत विकास लक्ष्यों के क्षेत्र में योगदान

इस अवसर पर पद्मश्री सम्मानित व्यक्तियों सहित देश के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े पर्यावरण नायकों की विशेष सहभागिता एवं सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।

📅 दिनांक: रविवार, 27 सितंबर 2026
⏰ समय: दोपहर 2:00 बजे
📍 स्थान: ऑडिटोरियम, कनोरिया पीजी महिला महाविद्यालय, जेएलएन मार्ग, जयपुर, राजस्थान

आइए, पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित उन हाथों और प्रेरणादायक प्रयासों को सम्मान दें, जो भारत को हरित, स्वच्छ एवं पर्यावरण-सम्मत बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।

आपकी उपस्थिति इस राष्ट्रीय पर्यावरण अभियान को और अधिक सशक्त बनाएगी।

आवश्यक निर्देश
• कृपया अपने आगमन की पूर्व जानकारी संस्थान के आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर पर अवश्य साझा करें, ताकि आपके आथित्य के लिए उचित प्रबंध किया जा सके।

• कार्यक्रम से संबंधित अपने सुझाव एवं विचार आप आधिकारिक व्हाट्सएप अथवा ईमेल के माध्यम से साझा कर सकते हैं। आपके सुझाव हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं।

• कार्यक्रम को अधिक से अधिक पर्यावरण-अनुकूल बनाए रखने के लिए प्लास्टिक, डिस्पोजेबल सामग्री एवं अन्य अनावश्यक सामग्री के उपयोग से बचने में सहयोग करें।

• कार्यक्रम की गरिमा, अनुशासन एवं पर्यावरणीय भावना बनाए रखने में आयोजन टीम का सहयोग करें तथा स्वयंसेवकों द्वारा दिए गए आवश्यक निर्देशों का पालन करें।

आपका सहयोग ही इस आयोजन को एक सशक्त और पर्यावरण-सम्मत राष्ट्रीय अभियान बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

कृपया अपनी उपस्थिति की पुष्टि अवश्य करें।

-- Team Kalptaru
WhatsApp: +91 9828611108
Email: [email protected]

Address

Jaipur Airport Area
303701

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Shree Kalptaru Sansthan posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Shree Kalptaru Sansthan:

Shortcuts

Share