जयनगर चैंबर ऑफ कॉमर्स

जयनगर चैंबर ऑफ कॉमर्स व्यापारियों के लिए काम करने वाली एक संस्था जो सिर्फ़ और सिर्फ़ व्यापारी के लिए सोचती है ।

दिनांक 24 मई 2026 को बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा शताब्दी समारोह का आयोजन किया गया। इस गौरवमयी अवसर पर मा...
27/05/2026

दिनांक 24 मई 2026 को बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा शताब्दी समारोह का आयोजन किया गया। इस गौरवमयी अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी को जयनगर चैंबर ऑफ कॉमर्स के महासचिव श्री अनिल बैरोलिया द्वारा फूलों का गुलदस्ता और चादर भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही, उन्हें जयनगर चैंबर की प्रतिष्ठित पत्रिका 'आईना' की प्रति भी सप्रेम भेंट की गई।

इस शताब्दी समारोह में जयनगर चैंबर ऑफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष श्री दिनेश जांगिड़, कोषाध्यक्ष श्री ध्रुव नारायण साह एवं मुख्य सचिव श्री पवन यादव उपस्थित रहे।
इस शताब्दी समारोह में बिहार के 72 से अधिक चैम्बर संगठन ने भाग लिया था!














जयनगर के विकास और व्यापारिक हितों को लेकर शिष्टाचार मुलाकात। 🤝दिनांक 24 मई 2026 को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री संजय...
24/05/2026

जयनगर के विकास और व्यापारिक हितों को लेकर शिष्टाचार मुलाकात। 🤝

दिनांक 24 मई 2026 को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री संजय सरावगी जी के आवास पर जयनगर चैंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों द्वारा एक शिष्टाचार मुलाकात की गई।

इस सकारात्मक बैठक के दौरान जयनगर क्षेत्र के समग्र विकास, व्यापारिक उन्नति और इससे जुड़ी विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं एवं संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। माननीय प्रदेश अध्यक्ष जी ने चैंबर की बातों को बेहद गंभीरता से सुना और क्षेत्र के विकास के लिए अपने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

जयनगर को व्यापार और विकास के पथ पर आगे ले जाने के लिए हमारा प्रयास निरंतर जारी रहेगा।

जयनगर के नए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) श्री सदानंद कुमार जी का भव्य स्वागत! 🚩आज जयनगर चैम्बर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारिय...
21/05/2026

जयनगर के नए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) श्री सदानंद कुमार जी का भव्य स्वागत! 🚩

आज जयनगर चैम्बर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों ने नवनियुक्त SDPO महोदय से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर उन्हें मिथिला की गौरवशाली परंपरा के अनुरूप पाग और चादर पहनाकर सम्मानित किया गया। साथ ही, चैम्बर की स्मारिका भी भेंट की गई।

मुलाकात के दौरान व्यापारियों की सुरक्षा और क्षेत्र की उन्नति पर सार्थक चर्चा हुई। हमें पूर्ण विश्वास है कि उनके नेतृत्व में हमारा जयनगर अपराध मुक्त और सुरक्षित बनेगा।

प्रतिनिधिमंडल में शामिल:

महासचिव : अनिल कुमार बैरोलिया
अध्यक्ष: श्री बैजनाथ जी
उपाध्यक्ष: श्री दिनेश जांगिड़ जी
मुख्य सचिव: श्री पवन यादव जी
कोषाध्यक्ष: श्री ध्रुव नारायण शाह जी

अत्यंत दुखद समाचार... जयनगर चैम्बर ऑफ कॉमर्स के वरिष्ठ सदस्य श्री हनुमान राय जी अब हमारे बीच नहीं रहे। उनका सादगी भरा व्...
18/05/2026

अत्यंत दुखद समाचार...

जयनगर चैम्बर ऑफ कॉमर्स के वरिष्ठ सदस्य श्री हनुमान राय जी अब हमारे बीच नहीं रहे। उनका सादगी भरा व्यक्तित्व, मधुर व्यवहार और संस्था के प्रति अटूट समर्पण हम सभी के लिए हमेशा एक प्रेरणास्रोत रहेगा।

जयनगर चैम्बर ऑफ कॉमर्स के सभी सदस्यों की ओर से उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि। ईश्वर पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिजनों को यह असीम दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। 🙏

ॐ शांति! 💐✨

पुरानी यादें, वही जज्बा!आज हम आपको लेकर चलते हैं 27 अगस्त 1994 के उस दौर में, जब जयनगर की सड़कों ने एकता की एक नई मिसाल ...
02/05/2026

पुरानी यादें, वही जज्बा!
आज हम आपको लेकर चलते हैं 27 अगस्त 1994 के उस दौर में, जब जयनगर की सड़कों ने एकता की एक नई मिसाल देखी थी। तत्कालीन उपाध्यक्ष स्व० यमुना प्रसाद बेरोलिया जी के नेतृत्व में 'बट्टी' के विरोध में निकाला गया यह 72 घंटे का ऐतिहासिक जुलूस हमारी एकजुटता का प्रतीक है।

यही वो संघर्ष हैं जिन्होंने आज के सशक्त व्यापारिक माहौल की नींव रखी है। आइए, अपने पुरखों के इस साहस को नमन करें। 🙏
इतिहास गवाह है, जब-जब व्यापारी हितों पर बात आई है, जयनगर चैम्बर ऑफ कॉमर्स मजबूती से खड़ा रहा है। 💪

जयनगर चैंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से समस्त व्यापारियों एवं क्षेत्रवासियों को 'जानकी नवमी' की हार्दिक शुभकामनाएँ। 🚩माता जानकी क...
25/04/2026

जयनगर चैंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से समस्त व्यापारियों एवं क्षेत्रवासियों को 'जानकी नवमी' की हार्दिक शुभकामनाएँ। 🚩

माता जानकी का जीवन हमें धैर्य, त्याग और अटूट विश्वास की सीख देता है। प्रार्थना है कि माँ सीता का आशीर्वाद हमारे व्यापारिक समुदाय और पूरे जयनगर पर सदैव बना रहे, जिससे हमारे क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि का संचार हो।

जय सियाराम! 🙏

जयनगर के लिए ऐतिहासिक पल! 🚩जयनगर की आर्थिक उन्नति और अंतरराष्ट्रीय व्यापार को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के संकल्प के साथ, ज...
24/04/2026

जयनगर के लिए ऐतिहासिक पल! 🚩

जयनगर की आर्थिक उन्नति और अंतरराष्ट्रीय व्यापार को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के संकल्प के साथ, जयनगर चैंबर ऑफ कॉमर्स की एक और बड़ी सफलता सामने आई है।

भारत-नेपाल सीमा पर कनेक्टिविटी और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की हमारी मांग पर भारत सरकार ने सकारात्मक रुख अपनाया है। जयनगर में एकीकृत चेक पोस्ट (Integrated Check Post - ICP) की स्थापना न केवल व्यापार के नए द्वार खोलेगी, बल्कि पूरे क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगी।

मुख्य झलकियां:
✅ 5 सितंबर 2025: चैंबर द्वारा माननीय विदेश मंत्री को ICP निर्माण हेतु औपचारिक प्रस्ताव भेजा गया।
✅ 4 दिसंबर 2025: विदेश मंत्रालय (MEA) का पत्र प्राप्त हुआ, जिसमें जयनगर को संभावित ICP स्थल के रूप में स्वीकार किया गया है।
✅ अगला कदम: भारतीय भूमि पत्तन प्राधिकरण (LPAI) अब इस दिशा में अग्रिम कार्यवाही कर रहा है।

हम जयनगर के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। सरकार से प्राप्त आधिकारिक पत्र का विवरण नीचे कमेंट बॉक्स में दिया गया है।👇

अतीत के पन्नों से: जयनगर चैम्बर ऑफ कॉमर्स का गौरवशाली इतिहास 📖​11 जनवरी 1994—वह ऐतिहासिक दिन जब जयनगर के स्थानीय व्यापार...
23/04/2026

अतीत के पन्नों से: जयनगर चैम्बर ऑफ कॉमर्स का गौरवशाली इतिहास 📖
​11 जनवरी 1994—वह ऐतिहासिक दिन जब जयनगर के स्थानीय व्यापारियों के हितों की रक्षा और भारत-नेपाल सीमा पर व्यापार को सुव्यवस्थित करने के उद्देश्य से हमारे संगठन की नींव रखी गई थी।
​हमें गर्व है कि हम तीन दशकों से भी अधिक समय से "Unity" और "Pride" के साथ व्यापार जगत की सेवा कर रहे हैं। 🙌

अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर आप सभी को सुख, समृद्धि और व्यापारिक उन्नति की हार्दिक शुभकामनाएं! 🤝यह मंगलमय दिन आपके व्याप...
20/04/2026

अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर आप सभी को सुख, समृद्धि और व्यापारिक उन्नति की हार्दिक शुभकामनाएं! 🤝

यह मंगलमय दिन आपके व्यापार में नई ऊंचाइयां और जीवन में खुशहाली लेकर आए। एकता और गर्व के साथ आगे बढ़ें।

🏢 जयनगर चैम्बर ऑफ कॉमर्स
📍 ऑफिस: कमला रोड, जयनगर

#शुभ_अक्षय_तृतीया

एसएसबी के रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में चेम्बर के सदस्यगण
13/12/2025

एसएसबी के रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में चेम्बर के सदस्यगण

*आ ही गए रघुनंदन,**सजवादो द्वार-द्वार,**स्वर्ण कलश रखवादो,**बंधवादों बंधन वार**सजी नगरिया है सारी,**नाचें गावे नर-नारी,*...
22/01/2024

*आ ही गए रघुनंदन,*
*सजवादो द्वार-द्वार,*
*स्वर्ण कलश रखवादो,*
*बंधवादों बंधन वार*

*सजी नगरिया है सारी,*
*नाचें गावे नर-नारी,*
*खुशियाँ मनाओ,*
*गाओ री मंगल चार,*
*स्वर्ण कलश रखवादो,*
*बंधवादों बंधन वार…*

*🚩आपको और आपके परिवार को श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की हार्दिक शुभेच्छा ।। 🚩*

*।। जय श्री राम ।। 🚩*

Address

Kamla Road , Jaynagar
Jainagar
847226

Opening Hours

Monday 9am - 8pm
Tuesday 9am - 8pm
Wednesday 9am - 8pm
Thursday 9am - 8pm
Friday 9am - 8pm
Saturday 9am - 8pm
Sunday 9am - 8pm

Telephone

+919934718463

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when जयनगर चैंबर ऑफ कॉमर्स posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share