DCC Jabalpur Rural

Directions

DCC Jabalpur Rural Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from DCC Jabalpur Rural, Community Center, jabalpur, Jabalpur.

जिला कांग्रेस कमेटी जबलपुर ग्रामीण
अध्यक्ष
संजय यादव जी | पूर्व विधायक

इस पेज से जुड़ें ताकि आपको मिलती रहेंगी
👉 नवीनतम अपडेट्स
👉 नए पोस्ट
👉 आगामी कार्यक्रमों की जानकारी
👉 जनसेवा और ग्रामीण विकास से जुड़ी खबरें

आज श्री श्याम महिला मंडल द्वारा आयोजित कीर्तन में सम्मिलित होकर धर्मलाभ प्राप्त किया। तत्पश्चात महाराजपुर एवं विजय नगर म...
22/10/2026

आज श्री श्याम महिला मंडल द्वारा आयोजित कीर्तन में सम्मिलित होकर धर्मलाभ प्राप्त किया। तत्पश्चात महाराजपुर एवं विजय नगर में कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित दशहरा चल समारोह स्वागत मंचों पर पहुँचकर चल समारोह में सम्मिलित हुआ तथा सभी श्रद्धालुओं एवं आयोजन समितियों का अभिवादन किया।

जय श्री राम! 🙏🚩

दुर्गा विसर्जन के दौरान दो भाई श्री प्रिंस चौहान एवं श्री विकास राजपूत जी की दर्दनाक मृत्यु अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक घ...
22/10/2026

दुर्गा विसर्जन के दौरान दो भाई श्री प्रिंस चौहान एवं श्री विकास राजपूत जी की दर्दनाक मृत्यु अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक घटना है।

दुर्गा विसर्जन के दौरान 11 केवी विद्युत लाइन की चपेट में आने से दो भाइयों की मृत्यु हो गई। यह घटना विद्युत विभाग की लापरवाही एवं सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर चूक की आशंका को उजागर करती है।

जिला कांग्रेस कमेटी जबलपुर (ग्रामीण) प्रशासन से मांग करती है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही, विद्युत लाइनों एवं विसर्जन मार्गों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी हृदयविदारक घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

यदि प्रशासन द्वारा इस मामले में उचित कार्रवाई कर सुरक्षा व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया, तो जिला कांग्रेस कमेटी जबलपुर (ग्रामीण) जनहित में इसके खिलाफ आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

दिवंगत दोनों भाइयों को विनम्र श्रद्धांजलि एवं शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं। 🙏

22/10/2026

गोरखपुर चल समारोह

आज हाउबाग गोरखपुर व्यापारी संघ द्वारा आयोजित दशहरा चल समारोह के स्वागत मंच में सम्मिलित होकर सभी को दशहरा पर्व की हार्दि...
21/10/2026

आज हाउबाग गोरखपुर व्यापारी संघ द्वारा आयोजित दशहरा चल समारोह के स्वागत मंच में सम्मिलित होकर सभी को दशहरा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

समस्त व्यापारी बंधुओं एवं आयोजकों का इस भव्य आयोजन के लिए हार्दिक आभार। 🙏🚩

21/10/2026

पनागर विधानसभा के वार्ड क्रमांक 76 में मृत कुत्ता 2 दिनों तक पड़ा रहा, लेकिन नगर निगम का स्वच्छता अमला नहीं पहुँचा। आखिरकार क्षेत्रीय पार्षद श्री रामकुमार गार्गी यादव जी को स्वयं उसे हटाना पड़ा।

मुख्यमंत्री जी, क्या यही आपकी सरकार के स्वच्छता अभियान की हकीकत है? जब जनप्रतिनिधि को ही यह काम करना पड़े, तो नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठना लाज़मी है।

#पनागर #जबलपुर #स्वच्छता अभियान #नगरनिगम

21/10/2026

दशहरा चल समारोह जबलपुर

आज दिनांक 20 अक्टूबर 2026 को जबलपुर में यातायात थाने के पास जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण एवं शहर) एवं कांग्रेस पार्षद दल...
20/10/2026

आज दिनांक 20 अक्टूबर 2026 को जबलपुर में यातायात थाने के पास जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण एवं शहर) एवं कांग्रेस पार्षद दल, जबलपुर द्वारा आयोजित मंच से चल समारोहों का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान विभिन्न आकर्षक एवं मनमोहक झांकियों का स्वागत किया तथा समिति अध्यक्षों का सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया।

समस्त समिति अध्यक्षों एवं श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई। 🙏

#चलसमारोह #जनसेवा

20/10/2026

Address

Jabalpur
Jabalpur
482001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when DCC Jabalpur Rural posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share