31/05/2026
🌳 हरियाली से खुशहाली: धराधानी अभियान 🌳
आज नौजवान एकता संगठन (NGO) द्वारा पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए ग्राम भीटा (फुलर) की ‘धराधानी वाटिका’ में साप्ताहिक पौधरोपण संपन्न किया गया।
केवल पौधा लगाना ही काफी नहीं, उसे पालना भी जरूरी है। इसी उद्देश्य के साथ आज सभी उपस्थित सदस्यों ने ‘संरक्षण की शपथ’ ली और प्रत्येक पौधे की सुरक्षा का जिम्मा संगठन के कर्मठ पदाधिकारियों को सौंपा गया।
📍 आज के पौधरोपण का विवरण:
✅ कुल पौधे: 1 मुशम्मी (फलदार)
✅ स्थान: धराधानी वाटिका, भीटा (फुलर)
✅ दिनांक: 31/05/2026
✅ पौधा दानदाता: श्रीं सत्यम पटेल जी (अपने जन्म दिन के उपलक्ष्य मे)- विलखरवा
🤝
📢 हमारी अपील:
“साप्ताहिक पौधरोपण” में हम आप सभी के सहयोग की आशा करते हैं। आइए, हम सब मिलकर एक पौधा अवश्य लगाएं और उसके वृक्ष बनने तक उसकी देखभाल करें।
❤️