19/08/2025
विश्व वाणी हिंदी संस्थान अभियान जबलपुर (भारत)
आग विशिष्ट रचना संकलन 'हिंदी सॉनेट साधना' तथा 'बचपन'
संपर्क- ४०१ विजय अपार्टमेंट, नेपियर टाउन, जबलपुर ४८२००१
विश्व की सभी भाषाओं/बोलिओं की रचनाओं का स्वागत है।
*
विश्ववाणी हिंदी संस्थान अभियान जबलपुर (भारत) द्वारा विश्व कीर्तिमान स्थापित करते काव्य संकलनों 'दोहा दोहा नर्मदा', 'दोहा सलिला निर्मला', 'दोहा दिव्य दिनेश' (दोहा का रचना विधान, इतिहास, प्रकार, ५०० वर्ष के प्रतिनिधि दोहे, विविध भाषाओं व रस के दोहे, ३४ दोहाकार, लगभग ५००० दोहे) , 'हिंदी सॉनेट सलिला' (३२ सॉनेटकार, ३२१ सॉनेट) तथा 'चंद्र विजय अभियान' (५ देश, ५१ भाषा-बोलियाँ, २१३ रचनाकार) की शृंखला में अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरणीय काव्य संकलन 'फुलबगिया' (१२१ फूल, ७ रचनाकार, २७ रचनाएँ) प्रकाशित और चर्चित हो चुके हैं। इस क्रम में अगले रचना संकलन हैं 'हिंदी सॉनेट साधना' तथा 'बचपन के दिन'।
मिल्टनी/इतालवी शैली के सॉनेटों का संकलन 'हिंदी सॉनेट साधना' में हर सॉनेटकार के १२ प्रतिनिधि सॉनेट, चित्र, परिचय, संपादकीय टिप्पणी तथा संपर्क सूत्र ८ पृष्ठों पर प्रकाशित किए जाएँगे। हर सहभागी को संग्रहणीय-पठनीय संकलन की ४ प्रतियाँ तथा सहभागिता प्रमाण पत्र मिलेगा। सहभागिता निधि २५००/- वाट्सऐप ९४२५१ ८३२४४ पर भेजें। हर सहभाग को सॉनेट लिखना सिखाकर २५ सॉनेट लिखवाए जाएँगे जिनमें से १२ संकलन में प्रकाशित होंगे।
'बचपन के दिन' संस्मरण संग्रह में बचपन का संस्मरण, रचनाकार का चित्र, कृतित्व परिचयव संपर्क सूत्र प्रकाशित किया जाएगा। हर सहभागी को ३५०/- प्रति पृष्ठ सहभागिता निधि + २००/- पैकिंग व डाक व्यय अग्रिम ९४२५१८३२४४ पर जमा करना होगा। न्यूनतम ४ पृष्ठ लेना अनिवार्य है। हर सहभागी को २ प्रति निशुल्क तथा अतिरिक्त प्रतियाँ ५०% रियायती दर पर मिलेंगी। निम्न बिंदुओं पर गद्य-पद्य लेखन कर जुड़िए 'बचपन के दिन' में- ० शरारतें ० पारिवारिक वातावरण ० पर्व-उत्सव ० दुर्घटना, रोग, चोट ० बाल मित्र प्रेरक व्यक्तित्व ० संघर्ष और उपलब्धि ० पड़ोसी / संबंधी ० शिक्षक ० अन्य।
०००