18/12/2025
दिनाँक 17/12/2025 को विश्व एड्स दिवस जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने विश्व एड्स दिवस एक दिसम्बर से प्रारंभ हुए एड्स (एचआईव्ही) जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों में सहभागिता करने वाले विद्यार्थियों को पीजी कॉलेज नरसिंहपुर के ऑडिटोरियम में आयोजित समापन कार्यक्रम में प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों- कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संदीप भूरिया, सीएमएचओ डॉ. मनीष कुमार मिश्रा, प्राचार्य पीजी कॉलेज, डॉ. विनय ठाकुर,डॉ रिपुदमन सिंह, डॉ राजकुमार डेहरिया, नोडल पर्सन श्री प्रशांत सोनी परियोजना प्रबंधक विहान शिवदयाल पटैल, काउंसलर ictc नरसिंहपुर रुबीना मंसूरी, काउंसलर ost इमाम मंसूरी , काउंसलर ictc गाडरवारा डॉ शेलेन्द्र रैकवार, lt निधि जैन ,
lt गोटेगांव रोहित वास्तवार स्टाफ नर्स sti वंदना कतिया anm ost सोमवती चौधरी,जेल प्रिवेंशन रामु प्रसाद रजक, pm ti परियोजना रजनी विश्वकर्मा, clh विहान चंद्रप्रकाश पाटकार, ज्योति बरमैया सहित अन्य अधिकारी- कर्मचारी और विद्यार्थी मौजूद थे।