18/07/2021
मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता एवं कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम संपन्न
जबलपुर - संस्था नम्रता शिक्षा एवं पुनर्वास परिषद ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी जबलपुर के संयोजन में शोभा सिंह यादव शासकीय महाविद्यालय पाटन में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता एवं कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में विक्टोरिया अस्पताल की मनोवैज्ञानिक चिकित्सक डॉ. स्वाति मुखर्जी उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम पाटन आशीष पांडे, विशिष्ट अतिथि तहसीलदार प्रमोद चतुर्वेदी एवं नायब तहसीलदार सुश्री सुरभि सिंघई रहे। शासकीय महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ सुनीता शर्मा द्वारा सरस्वती पूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। डॉक्टर स्वाति मुखर्जी ने मानसिक स्वास्थ्य के बारे में बच्चों को जानकारी देते हुए मानसिक स्वास्थ्य के लाभ हानि, मानसिक स्वास्थ्य का शारीरिक विकास मैं योगदान तथा सामाजिक परिवेश में इसके फायदे एवं नुकसान के बारे में बताया।
तहसीलदार प्रमोद चतुर्वेदी द्वारा मानसिक स्वास्थ्य एवं नशा मुक्ति पर जोर दिया गया। एसडीएम पाटन आशीष पांडे एवं नायब तहसीलदार सुरभि सिंघई द्वारा बच्चों को कैरियर गाइडेंस दिया गया। बच्चों को किन-किन विषयों में किस प्रकार तैयारी करनी चाहिए, सफलता हेतु बच्चों को किन बिंदुओं पर ध्यान देना चाहिए के बारे में बताते हुए अपने अनुभवों को बांटा एवं बच्चों को प्रेरित किया।
कार्यक्रम शासकीय महाविद्यालय पाटन का समस्त स्टाफ उपस्थित रहे एवं सभी का योगदान सराहनीय रहा। कार्यक्रम के अंत में संस्था सचिव नितिन विश्वकर्मा द्वारा उपस्थित अतिथियों को आभार व्यक्त किया गया।
Jansampark Madhya Pradesh