विमर्श : सांस्कृतिक सामाजिक सेवा समिति - यह संस्था समाज में मानवीय मूल्यों के उन्नयन, असहाय लोगों तथा निशक्तजनो का पुनर्वास विभिन्न मार्गदर्शन अवं शासकीय विभागों के माध्यम से उनके बहुमुखी विकास में सहयोग करती है. यह संस्था नाटक व नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से भी लोगों में जाग्रति एवं प्राप्त हुई सहयोग राशी से निशक्तजनो के पुनर्वास में सहायता प्रदान करती है. संस्था का कार्यशेत्र सम्पूर्ण भारत है. दूस
रा, वर्तमान में एक महत्वपूर्ण मिशन ये भी है कि ऐसे निशक्तजन जिनकी विकलांगता बहुत ज्यादा है जैसे मंदबुद्धि, सेरेब्रल पालसी, पूर्णतः दृष्टिबाधित या बहुविकलांग आदि इन लोगों को रोज़गार पाने या आत्मनिर्भर बनने में बहुत ही कठिनाई का सामना करना पड़ता है. अतः ऐसे लोगों को विकलांग व्यवसाइक पुनर्वास केंद्र (भारत सर्कार, श्रम व रोज़गार मंत्रालय) तथा भारतीय जीवन बीमा निगम के सहयोग से, एजेंसी का कार्य सिखाने का प्रयास किया जा रहा है व विभिन्न एजेंसी के माध्यम से उन्हें कमिशन भी प्रदान किया जा रहा है जिससे ये स्वाभिमान के साथ आत्मनिर्भर बन सकें. इसमें काफी सफलता भी मिल रही है. अतः, इस मिशन में सम्पूर्ण मानव समाज का सहयोग अपेक्षित है l