26/05/2025
*मजदूरों के लिए आयोजित हुआ निशुल्क स्वास्थ्य शिविर*
*मयूर मेमोरियल ट्रस्ट और भूमिका फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में सफल आयोजन*
जबलपुर मयूर मेमोरियल ट्रस्ट एवं भूमिका फाउंडेशन के संयुक्त तत्वधान में 25/05/ 2025 को चुंगी चौकी लालमाटी में श्रमिक वर्ग के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।इस शिविर का उद्देश्य विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं को लाभ पहुंचाना था शिविर में लगभग 130 लोगों की जांच की गई और उन्हें विभिन्न परामर्श एवं सेवाएं प्रदान की गईं, विभिन्न परामर्श के विशेषज्ञ विद्वानों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं नेत्र विशेषज्ञ डॉक्टर आलोक मिश्रा एवं टीम (देव जी अस्पताल से ), डॉ अविनाश बोस एवं डॉक्टर अंशुल गुलाटी (हितकारिणी डेंटल हॉस्पिटल से), डॉक्टर मालती भगत ,डॉक्टर दीपा अहिरवार टीम कैंप में मयूर मेमोरियल ट्रस्ट की प्रोजेक्ट मैनेजर ज्योति गौंटिया ने दी गई यह आयोजन समाज के वंचित वर्ग के स्वास्थ्य सशक्तिकरण हेतु किया गया है उन्होंने बताया की गया है कि ट्रस्ट इस प्रकार के जनहितकारी कार्य करता आ रहा है।शिविर में अतिथि के रूप में डॉक्टर कल्पना मिश्रा, सी के ठाकुर, संतराम रजक समाज सेवी उपस्थित सभी डॉक्टर एवं स्वास्थ्य कर्मियों का सम्मान मयूर मेमोरियल ट्रस्ट के सचिव गोविंद बिसेन एवं टीम के सदस्य भूमि दुबे,आशा जायसवाल,शुभा मिश्रा, खुशी पटेल, अमन गुप्ता, आयुष कुमार,नवमिता ठाकुर,आयशी गौंटिया, अनामिका तिलगाम,संगीता थापा, सेजल सोनी, अपूरती द्विवेदी, अमन गहरवार, श्रीजा सिंह,मोहिनी ठाकुर, शानवी गौंटिया,आलोक कुरील द्वारा किया गया
डॉक्टरों का सहयोग और समाज की सेवा भावना से ये शिविर एक सफल जनहितकारी कदम रहा camp memorial trust medical camp Support for all service guru