28/07/2024
राष्ट्रिय मोथ सप्ताह का समापन:-
21 जुलाई से शहर में पतंगों के आंकड़े इकट्ठे करने का काम सिटीजन फॉर नेचर एंड कंजर्वेशन सोसाइटी द्वारा किया जा रहा था, उसका समापन Sfri में मोथ स्क्रीन से रात भर डेटा कलेक्ट करके रविवार की सुबह किया गया,
पूरे सप्ताह हुई भरी वर्षा से मोथ डेटा कलेक्शन में थोड़ा दिक्कत आई, जिस वजह से आंकड़े कम मिले, पर हमारी यंग ब्रिगेड ने ये काम बखूबी किया,
पूरे पतंगा सप्ताह के दौरान काफी प्रजातियों के पतंगों का डेटा इकठ्ठा होने का अनुमान लगाया जा रहा हे, पर शायद हम 100 का आंकड़ा पार नही कर पाए हैं,जिसके विस्तृत आंकड़े अगले कुछ सप्ताह में सही 🆔 के साथ प्राप्त होने का अनुमान हे, सभी मोथ प्रजातियों के आंकड़ों को inaturalist के वैज्ञानिक पटल पर दर्ज़ करवाया जा रहा है,
इस साल शहर में हम sfri, मानेगाव, संग्राम सागर, गंगा नगर, मनमोहन पार्क, सिल्वर ओक कंपाउंड, अंबेडकर कॉलोनी, ग्रीन सिटी आदि क्षेत्रों का डेटा इकठ्ठा कर चुके है,
पर पानी की वजह से काफी जगहों का सर्वे नही हो पाया, वरना पतंगों की ओर प्रजातियां देखने की संभावना थी,
शनिवार रात भर बरसते पानी में राज्य वन अनुसंधान संस्थान परिसर में मोथ स्क्रीनिंग लगा कर समिति के सदस्यों ने राज्य वन अनुसंधान संस्थान के अधिकारियों और रिसर्च स्कॉलर के साथ मिल कर रात भर डेटा इकठ्ठा किया है, जो सुबह 8 बजे समाप्त हुआ,
जिसके लिए सिटीजंस फॉर नेचर एंड कंजर्वेशन सोसाइटी राज्य वन अनुसंधान संस्थान के डायरेक्टर, असिस्टेंट डायरेक्टर, सभी वैज्ञानिकों, हमारे उदय होमकर सर आदि का विशेष धन्यवाद ज्ञापित करती है कि उन्होंने हमे संस्थान में इस सर्वे की अनुमति प्रदान की,
कल रात को टीम के भोजन की व्यवस्था होमकार मैडम ने अपने हाथो में लेकर हमारा उत्साह बढ़ाया, उनके हाथ की बनी आलू की सब्जी और पूड़ी, रिसर्च स्कॉलर की अदरक वाली चाय, आमिर भईया के चिप्स और कोल्ड ड्रिंक्स, समर्थ के पॉप कॉन, डॉ जितेंद्र की गुजियो ने हमे रात भर महनत करने का जज्बा प्रदान किया,
इस सर्वे में हमारे यंग ब्रिगेड के समर्थ जैन, तनिष्क होमकार , डॉ जितेंद्र झरिया , रुक्मणि नामदेव आदि ने सर्वे में अपना अमूल्य योगदान दिया,
शहर से वरिष्टो में गिरीश गुराऊ, शैलेंद्र सिंह चौहान, प्रेम सिंह राजपूत, मानवेंद्र यादव, प्रशांत ताम्रकार आदि शामिल थे,
सिटीजंस फॉर नेचर एंड कंजर्वेशन सोसाइटी के डॉ प्रदीप कुमार कसार, श्री संजय पशिने, डॉ आमिर नसीराबादी, डॉ समीर अग्रवाल आदि सभी वरिष्ठजन सभी का धन्यवाद प्रेषित करती है
https://www.inaturalist.org/projects/national-moth-week-24-jabalpur-madhya-pradesh-india