Nirmal Sehyog

Nirmal Sehyog Nirmal Sehyog is a non-profit organisation that aims to help women and children in need.

We work to support and uplift many children who have been orphaned and many women who have been left in acute distress due to circumstances like COVID-19.

आज दिनांक 25/07/2026दिन शनिवार को निर्मल सहयोग संस्था में क्षेत्रीय आंगनबाड़ियों के कुपोषित एवं कम वजन वाले बच्चों को मा...
25/07/2026

आज दिनांक 25/07/2026दिन शनिवार को निर्मल सहयोग संस्था में क्षेत्रीय आंगनबाड़ियों के कुपोषित एवं कम वजन वाले बच्चों को मासिक पौष्टिक आहार में दलिया, खिचड़ी, ब्रेड पैकेट, केले, दूध पैकेट एवं गुड़ मुंगफली चना मुरमुरा आदि का वितरण माधव श्रीवास्तव आभा श्रीवास्तव एवं उनके सहयोगी पूनम श्रीवास्तव, वैशाली रहतेकर, अतुल पांडे, प्रीति दुबे, कुलवंत कौर के सहयोग से 23 बच्चों को मासिक पौष्टिक आहार का विवरण किया गया।

निर्मल सहयोग संस्था के द्वारा इंदिरा नगर बस्ती में रहने वाली मोना चौधरी व राखी चौधरी को कच्चे घर में लगने वाली बड़ी पन्न...
21/07/2026

निर्मल सहयोग संस्था के द्वारा इंदिरा नगर बस्ती में रहने वाली मोना चौधरी व राखी चौधरी को कच्चे घर में लगने वाली बड़ी पन्नी बारिश से बचाव के लिये दी गई।

आज दिनांक 17/07/2026 को श्रीमति शक्ति तिवारी मैडम ,जो की नया गाँव में रहती है उन्होंने अपने जन्मदिन निर्मल सहयोग के बच्च...
17/07/2026

आज दिनांक 17/07/2026 को श्रीमति शक्ति तिवारी मैडम ,जो की नया गाँव में रहती है उन्होंने अपने जन्मदिन निर्मल सहयोग के बच्चों के साथ मनाया एवं बच्चों को मिठाई,चॉकलेट , पेन बाँटा गया।

12 जुलाई को हमारे निर्मल सहयोग संस्था का स्थापना दिवस मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि श्री शालवी प्रजापति थी जो कि D.P.S. ...
14/07/2026

12 जुलाई को हमारे निर्मल सहयोग संस्था का स्थापना दिवस मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि श्री शालवी प्रजापति थी जो कि D.P.S. की डायरेक्टर रही । कार्यक्रम में संस्था में पढ़ने वाले बच्चों ने रंगा रंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया बाद में बच्चों को उपहार दिये गये। कार्यक्रम में संस्था के पूर्व में सिलाई और ब्यूटी पार्लर टेनिंग प्राप्त छात्राए भी उपस्थित थी कार्यकम में सभी संस्थापक मेंबर व अतिथि गण उपस्थित थे।

आज हमारे निर्मल सहयोग संस्था में सचिव  श्रीमति पूनम श्रीवास्तव एवं आभा श्रीवास्तव मैडम की गरिमामय उपस्थिति में श्री मदन ...
17/06/2026

आज हमारे निर्मल सहयोग संस्था में सचिव श्रीमति पूनम श्रीवास्तव एवं आभा श्रीवास्तव मैडम की गरिमामय उपस्थिति में श्री मदन ठाकरे सर के जन्मदिन के उपलक्ष्य में बच्चों को चाट फुल्की का वितरण किया गया।

आज से निर्मल सहयोग संस्था के उपसचिव माधव श्रीवास्तव जी के द्वारा  सामान्य ज्ञान की कक्षा शुरू की गई जो कि प्रत्येक शनिवा...
15/06/2026

आज से निर्मल सहयोग संस्था के उपसचिव माधव श्रीवास्तव जी के द्वारा सामान्य ज्ञान की कक्षा शुरू की गई जो कि प्रत्येक शनिवार को लगाई जायेगी एवं आज 15 बच्चों को मध्यप्रदेश के सामान्य ज्ञान की जानकारी दी गई।

आज निर्मल सहयोग संस्था में बर्ष 2025-26 में संस्था में पढ़ने वाले बच्चों ने अपने स्कूल में वार्षिक परीक्षा में सबसे अच्छ...
04/06/2026

आज निर्मल सहयोग संस्था में बर्ष 2025-26 में संस्था में पढ़ने वाले बच्चों ने अपने स्कूल में वार्षिक परीक्षा में सबसे अच्छे अंक लाने वाले निम्न बच्चों को श्री मदन ठाकरे एवं श्री बी. पी. गौतम द्वारा नगद राशि प्रदान कर सम्मानित किया । संस्था सचिव श्रीमति पूनम श्रीवास्तव द्वारा बच्चों को गिफ्ट दिया गये एवं श्री मदन ठाकरे द्वारा श्रीमती वर्षा ठाकुर को जन्मदिन में नगद राशि प्रदान की । एवं सभी स्टाफ उपस्थिति रहे।
1. प्राची साहू 92%
2. अंशुल झारिया 92%
3. संस्कृति यादव 76%
4. गगन साहू। 74%
5. अभिषेक साहू। 71%

आज दिनाँक 30/05/2026दिन शनिवार को निर्मल सहयोग संस्था में क्षेत्रीय आंगनबाड़ियों के कुपोषित एवं कम वजन वाले बच्चों को मास...
30/05/2026

आज दिनाँक 30/05/2026दिन शनिवार को निर्मल सहयोग संस्था में क्षेत्रीय आंगनबाड़ियों के कुपोषित एवं कम वजन वाले बच्चों को मासिक पोष्टिक आहार में दलिया , खिचड़ी , केले ,सत्तू , ब्रेड के पैकेट,गुड , मुरमुरा, चना, मूंगफली, शक्कर अदि का वितरण माधव श्रीवास्तव, आभा श्रीवास्तव एवं उनके सहयोगी अतुल पाण्डे ,वैशाली राहतेकर , प्रीति दुबे,कुलवंत कौर, के सहयोग से 15 बच्चो को मासिक पोष्टिक आहार का वितरण किया गया।
उपरोक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के पदाधिकारी एवम स्टाफ का विशेष सहयोग रहा एवं उपस्थित रहे |

15-05-2026 से 30/05/2026  तक निर्मल सहयोग संस्था में समर क्लासेस लगाई जा रही हैं जिसमें  बच्चों को सामान्य ज्ञान , डांस ...
20/05/2026

15-05-2026 से 30/05/2026 तक निर्मल सहयोग संस्था में समर क्लासेस लगाई जा रही हैं जिसमें बच्चों को सामान्य ज्ञान , डांस व ड्राइंग सिखाई जा रही हैं|

आज हमारे निर्मल सहयोग संस्था में मानसी श्रीवास्तव का जन्मदिन मनाया गया। एवं बच्चों को स्नैक्स भी बांटे गए।
06/05/2026

आज हमारे निर्मल सहयोग संस्था में मानसी श्रीवास्तव का जन्मदिन मनाया गया। एवं बच्चों को स्नैक्स भी बांटे गए।

Address

Jabalpur
482001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Nirmal Sehyog posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Nirmal Sehyog:

Shortcuts

Share