23/05/2026
कल्याणायु विकास समिति द्वारा आयोजित स्वास्थ्य एवं पोषण जागरूकता कार्यक्रम
आज कल्याणायु विकास समिति द्वारा स्थानीय आंगनवाड़ी केंद्र में गर्भवती एवं धात्री (स्तनपान कराने वाली) महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण को ध्यान में रखते हुए एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में आयरन एवं कैल्शियम की कमी से होने वाली समस्याओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उनके बेहतर स्वास्थ्य हेतु आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराना था। गर्भावस्था एवं प्रसव के बाद महिलाओं को उचित पोषण एवं आवश्यक तत्वों की विशेष आवश्यकता होती है, जिसके महत्व को कार्यक्रम के माध्यम से समझाया गया।
कार्यक्रम के दौरान कल्याणायु विकास समिति की ओर से उपस्थित महिलाओं को आयरन एवं कैल्शियम के महत्व, संतुलित आहार तथा स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। साथ ही आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा भी महिलाओं को स्वास्थ्य एवं पोषण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।
इस कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष चेतन जैन, सचिव आर्जव जैन, संयुक्त सचिव निमित्त बढ़कुल, राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य खुशीराम कोष्ठ, नीरज तिवारी, प्रदेश कार्यकारी सदस्य मयूर खत्री, सदस्य ईशान जैन, ब्रजेश ठाकुर एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विशेष धन्यवाद आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अनीता श्रीवास्तव एवं उनकी समस्त टीम को, जिन्होंने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।
कल्याणायु विकास समिति भविष्य में भी समाजहित एवं जनजागरूकता से जुड़े ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित करती रहेगी।