30/11/2025
अच्छी चिकित्सा सुविधा के साथ अच्छी जीवन शैली अपनाने हेतु जागरूकता अभियान की आवश्यकता
चिकित्सा क्षेत्र में बेहतर इलाज सभी चाहते है और जबलपुर में अपोलो ग्रुप का हॉस्पिटल आना अपने आप में यह जबलपुर के प्रति विश्वास को बढ़ाता है और जबलपुर का अपोलो हॉस्पिटल के विश्वास को प्रखर करता है.
आज के दौर में जब हम अपने दौनिक जीवन की बेहतरी के लिए प्रयास करते है फिर देखने में आता है कम उम्र में ही बड़ी बीमारियों से युवा वर्ग ग्रसित हो रहा है, पहले के समय में हमारे बुजुर्गो की आयु लम्बी होती थी उनका स्वास्थ्य भी अच्छा रहता था पर आज आयु भी कम हुई है और ह्रदय रोग से युवा वर्ग पीड़ित भी हो रहा, अच्छी चिकित्सा सुविधा के साथ अच्छी जीवन शैली अपनाने हेतु जागरूकता अभियान की आवश्यकता है । यह भी आपके माध्यम से होना चाहिए।कलेक्टर श्री राघवेंद्र सिंह ने कहा समरसता के क्षेत्र में कार्य कर रहे संदीप जैन जी को सम्मानित किया गया है मैं उन्हें बधाई देता हूं क्योंकि सशक्त देश के निर्माण के लिए समरसता की महती आवश्यकता है, उनका कार्य अभिनंदनीय है। उक्त उद्गार अपोलो हॉस्पिटल में आयोजित 48 वें संवाद और अभिनंदन कार्यक्रम में कलेक्टर श्री राघवेंद्र सिंह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि की आसंदी से व्यक्त किए ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे युवा समाजसेवी श्री सौरभ बडेरिया ने कहा कि किसी भी शहर को महानगरीय स्वरुप में लाने हेतु प्रमुख रूप से शिक्षा स्वास्थ्य कनेक्टिविटी और इंफ्रास्ट्रक्चर की आवश्यकतयें होती है, शिक्षा का बड़ा केंद्र हमारी संस्कारधानी है, इंफ्रास्ट्रक्चर तेजी से बदल रहा है
कनेक्टिविटी में भी हम सडक, रेल और हवाई यातायात में बेहतर हुये है और स्वास्थ्य सुविधाएं जिसकी हर व्यक्ति और हर परिवार को जरूरत होती है इसके लिए हमें कुछ समय पूर्व तक दूसरे शहरों की ओर जाना होता था किन्तु अब विश्व स्तरीय सुविधाओं के साथ अपोलो हॉस्पिटल जबलपुर में है। इन सुविधाओं को लाने में काफ़ी प्रयास किये गए हैं और हम सतत प्रयत्न शील रहेंगे । रोटरी इंटरनेशनल द्वारा अवार्ड प्राप्त होने पर हम, समरसता सेवा संगठन के अध्यक्ष श्री संदीप जैन का अभिनंदन कर अभिभूत हैं क्योंकि वे अब व्यक्ति नहीं समरसता के संगठन बन गए हैं।
समरसता सेवा संगठन के अध्यक्ष श्री संदीप जैन ने कहा कि यह आकट्य सत्य है कि हर किसी को कभी न कभी अपने लिए या परिवार जनों के लिए स्वास्थ्य लाभ हेतु हॉस्पिटल जाना ही होता है पर अब जबलपुर निश्चिंत है क्योंकि यहाँ अपोलो जैसा हॉस्पिटल हमारे शहर में है, श्री सौरभ बडेरिया जी और उनका पूरा ग्रुप इसके लिए समर्पित रहा है उन्हें साधुवाद।उन्होंने रोटरी द्वारा दिए अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड और अपोलो एवं ग्लोबल ग्रुप द्वारा किये सम्मान को संगठन का प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले लोगो को समर्पित किया।
प्रस्तावना उदबोधन और कार्यक्रम का संचालन डॉ सुनील मिश्र ने किया। अतिथितियों का स्वागत डायरेक्टर डॉ शोभित बडेरिया ने किया ।
कार्यक्रम में डॉ अभिजात कृष्ण त्रिपाठी,श्री शरद भाई पालन, श्री आलोक पाठक,श्री अभिमन्यु जैन,श्री सुरेश विचित्र,श्री यू एस दुबे,श्री उदयभान तिवारी,श्री आशुतोष दीक्षित,श्री राजेश द्विवेदी,श्री राजेश दुबे बबलू ,श्री राज सांगरी,श्री मुकेश अग्रवाल राजेश ठाकुर श्रीकांत साहू उज्ज्वल पचौरी,राजीव राठौर ,अरुण अग्रवाल ,महेन्द्र रघुवंशी, विनीत तिवारी,संतोष झारिया ,विक्रम परवार
राहुल दुबे,विनीत यादव ,अजय यादव,आशु रजक,नितिन अग्रवाल, बलराम पटेल बल्लू,निमिष नेमा ,शरद चौरसिया ,निर्मल पटेल,रामचंद्र राव,श्याम सोनी,हरीश नामदेव ,विवेक साहू,मिंटू सेन ,सौरभ श्रीवास्तव,सहर्ष अग्रवाल, दीपक तिवारी की उपस्थिति भी रही ।
Jansampark Madhya Pradesh Collector JabalpurDr Sunil Mishra DrSunil MishraSaurabh BaderiaSaurabh Baderia