21/12/2025
उन्नत साइक्लोथोन जन-जागरूकता अभियान 🚴♂️
स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, महिला एवं बाल सुरक्षा तथा “राष्ट्र प्रथम” की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से उन्नत साइक्लोथोन जन-जागरूकता अभियान के आयोजन में विजय दिवस पर भारतीय सेना के शौर्य, साहस एवं बलिदान को नमन करते हुए समर्पित रहा। अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध जागरूकता, महिला एवं बाल सुरक्षा तथा स्वस्थ जीवनशैली को जन-जन तक पहुँचाना रहा।
साइक्लोथोन का शुभारंभ प्रातः 7 बजे टंट्या मामा भील (भंवरकुआ) चौराहा से हुआ जिसमें महिला एवं बाल विकास विभाग का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। महिला एवं बाल विकास हब से श्रीमती मधुमति सिंह सिरोले ने महिला सुरक्षा एवं सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाते हुए साइक्लोथोन का फ्लैग-ऑफ इंदौर महापौर पुष्यमित्र जी भार्गव, सीमा सुरक्षा बल (BSF) कमांडेंट तीर्थ आचार्, NCC ब्रिगेडियर संजीव कुमार , विधायक, क्षेत्र क्रमांक 5 महेंद्र हार्डिया, इंदौर बीजेपी महानगर महामंत्री कैलाश पिपले, अल्पसंख्यक आयोग के सैम पवारी, देव नारायण बोर्ड से रघुवीर सिंह पटेल, संस्था केसरी से राहुल जैन गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में किया गया । लगभग 8.5 किलोमीटर लंबी यह साइक्लोथोन सिरपुर झील (वेटलैंड) तक सम्पन्न हुई, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े 500 से अधिक नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
संस्थान के अध्यक्ष अशोक अधिकारी एवं सचिव अखिलेश नेमा ने अपने उद्बोधन में साइकिल को पर्यावरण-अनुकूल साधन बताते हुए स्वस्थ समाज एवं सशक्त राष्ट्र की दिशा में इसे महत्वपूर्ण कदम बताया।
इस अभियान में सह सचिव चेतन नागर, सदस्य संजय सगोरे, नीरज त्रिपाठी एवं अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के संयोजक प्रांशु मिश्रा, सह संयोजक कनिष्का चौधरी, मनीष पटेल, गोल्डी राठौर तथा प्रभारी कृष्णा पटेल के कुशल समन्वय एवं स्वयंसेवकों के प्रभावी टीमवर्क से यह आयोजन अत्यंत सफल रहा।
समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों को पर्यावरण संरक्षण एवं महिला सुरक्षा की शपथ दिलाई गई तथा राष्ट्र गीत के साथ कार्यक्रम का गरिमामय समापन हुआ।
Unnat Social Humanity Association