26/07/2026
सर्व समाज जनसेवक संगठन का बढ़ता हुआ कारवां... 🤝🇮🇳
सर्व समाज जनसेवक संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री नंदलाल यादव (यादव सर) एवं संगठन के सम्मानित पदाधिकारियों का सांवेर विधानसभा क्षेत्र के कनाडिया, बड़ौदा एवं सेमलिया चाऊ में आगमन हुआ।
इस अवसर पर स्थानीय पदाधिकारियों एवं समाजजनों द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सभी अतिथियों का भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के अनेक समाजसेवियों को संगठन की सदस्यता दिलाई गई तथा विभिन्न पदों पर नियुक्ति प्रदान की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष महोदय ने संगठन की मानवतावादी विचारधारा एवं उद्देश्यों से सभी को अवगत कराया।
संगठन का प्रमुख उद्देश्य है—
✅ पीड़ित मानवता की सेवा
✅ शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग
✅ स्वास्थ्य सेवाओं में सहायता
✅ प्रशासनिक मार्गदर्शन
✅ रोजगार एवं सामाजिक उत्थान के लिए हर संभव प्रयास
सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने विश्वास दिलाया कि वे प्रत्येक गांव, प्रत्येक समाज एवं प्रत्येक वर्ग के लोगों को संगठन से जोड़कर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का कार्य करेंगे।
सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ। 💐
"मानव सेवा ही हमारा संकल्प, सर्व समाज का उत्थान ही हमारा लक्ष्य।"