Sewa Bharti Indore

Sewa Bharti Indore It also works among urban slum dwellers and resettlement colonies

Sewabharti is a non-governmental organization working among the economically weaker sections of Indian society with special focus on socioeconomically marginalized, tribal communities.

सेवा भारती उज्जैन के माध्यम से नवरात्रि के पावन अवसर 78 परिवारों में सामाजिक समरसता के भाव से कन्या पूजन सम्पन्नकन्या पू...
03/10/2022

सेवा भारती उज्जैन के माध्यम से नवरात्रि के पावन अवसर 78 परिवारों में सामाजिक समरसता के भाव से कन्या पूजन सम्पन्न

कन्या पूजन की सनातन धर्म में विशेष मान्यता है । कन्याओं को देवी स्वरूप मान समाजजन माता की कृपा प्राप्त करने हेतु उनका पूजन करते है। इसी मान्यता को आगे बढ़ाते हुवे और समाज में समरसता का वातावरण सदैव बना रहें इस भाव से सेवा भारती उज्जैन द्वारा उज्जैन महानगर के केशव नगर, विक्रमादित्य नगर, सुदर्शन नगर और मधुकर नगर में सेवा भारती के बाल संस्कार केंद्रों और कोचिंग केंद्रों पर पढ़ने वाली 156 कन्याओं का पूजन इन्हीं नगरों की सामान्य बस्ती में रहने वाले परिवारों द्वारा किया गया।

नगर में अनेक पिछड़ी बस्तियाँ है जहाँ माता-पिता नौकरी, मजदूरी या छोटा-मोटा रोजगार कर अपना जीवन यापन करते है । कंही आर्थिक अभाव और कंही शिक्षा के महत्व से अनभिज्ञ होने के कारण इन परिवारों के बच्चों की शिक्षा प्रभावित होती है। इनके अलावा संस्कारों से भटकाव भी कंही-कंही बस्तियों की समस्या रहती है। इन समस्याओं को दूर करने हेतु सेवा भारती द्वारा विभिन्न बस्तियों में कोचिंग केंद्र व बाल संस्कार केंद्र संचालित किए जाते है जंहा प्रतिदिन दो घंटे समर्पित व कुशल कार्यकर्ताओं द्वारा शिक्षा व संस्कार का पाठ पढ़ाया जाता है। इन्हीं केंद्रों पर आने वाली कन्याओं हेतु आज कन्या पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

बालिकाएं आज सुबह 10 बजे अपने-अपने केंद्रों पर पहुंची जंहा पूजक परिवार पूजन हेतु कन्याओं को लेने आये । इन केंद्रों की संचालिकाओं ने केंद्रों के बारे में परिवारों को विस्तृत जानकारी दी।

पूजक परिवार जंहा कन्या पूजन के भाव से कन्याओं को लेने आये थे वे केंद्रों की जानकारी और सेवा भारती के इस समरसता भाव को जान आनंद से अभिभूत नजर आए। यहीं कारण है कि जब परिवार पूजन के पश्चात कन्याओं को वापस प्रकल्प पर छोड़ने आए तब उन्होंने केंद्रों पर रजिस्टर में अपने विचार व्यक्त किए।

सेवा भारती द्वारा किये गए कार्यो की अधिक जानकारी हेतु या हमे अपना सहयोग देने हेतु: https://www.sewabhartimalwa.org/

👉 संपर्क करे: प्रमोद बर्वे- 9826138149, प्रविणजी पांडे- 9893764540

👉 ऑनलाइन सहयोग देने हेतु: https://bit.ly/2ZmoCGP

01/08/2022

ॐ "सेवा मंदिर*" 💦🌹*श्रावण मास *🌹💦
सेवा भारती कन्या छात्रावास, नीमच छात्रावास के शिव मंदिर में आसपास की महिलाओं (समाजजन )द्वारा भजन संध्या रखी गई, जिसमे अधिकतम महिलाओं ने सहभागिता ली साथ ही छात्रावास की बालिकाओं द्वारा भी भजन गाए गये | 🙏🙏

सेवा भारती द्वारा किये गए कार्यो की अधिक जानकारी हेतु या हमे अपना सहयोग देने हेतु: https://www.sewabhartimalwa.org/

👉 संपर्क करे: प्रमोद बर्वे- 9826138149, प्रविणजी पांडे- 9893764540
👉 ऑनलाइन सहयोग देने हेतु: https://bit.ly/2ZmoCGP

दिनाँक 25 जून,शुक्रवार को श्री सप्तनगरीय जैन श्री संघ,इंदौर से 12 सदस्य प्रकल्प दर्शन के लिए जीवन उमँग छात्रावास में पधा...
27/06/2022

दिनाँक 25 जून,शुक्रवार को श्री सप्तनगरीय जैन श्री संघ,इंदौर से 12 सदस्य प्रकल्प दर्शन के लिए जीवन उमँग छात्रावास में पधारे। प्रकल्प की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए उन्होंने बलिकाओं को दिये जा रहे संस्कारों की भी सराहना की। बालिकाओं के अध्ययन हेतु 10,000/- मूल्य की कॉपियां एवं स्टेशनरी का सामान भेंट किया। 🙏

दिनांक 22 जून, 2022 प्रकल्प दर्शन , दो बालिका गोद , कन्या भोजन व दुध हेतु सहयोगश्रीमान राजेश जैन निवासी भिवानी हरियाणा  ...
24/06/2022

दिनांक 22 जून, 2022

प्रकल्प दर्शन , दो बालिका गोद , कन्या भोजन व दुध हेतु सहयोग

श्रीमान राजेश जैन निवासी भिवानी हरियाणा
एवं
श्रीमती अर्पिता राजन जी जैन निवासी जयपुर , राजस्थान द्वारा
(माध्यम: श्रीमान अनिल जी लिग्गा भाई सा)

चि. भावेश लिग्गा के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में
दो बालिकाओं की गोद की सहयोग राशि संस्था को दान दी गई ।
आपके द्वारा दो कन्या भोजन एवं दो समय के दुध हेतु भी सहयोग किया गया ।
बहनों को फल व केक का वितरण किया गया ।

सेवा भारती बालिका छात्रावास उज्जैनअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस   21जून, 2022"योगेन चित्तस्य पदेन वाचां, मलं शरीरस्य च वैद्यके...
22/06/2022

सेवा भारती बालिका छात्रावास उज्जैन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21जून, 2022

"योगेन चित्तस्य पदेन वाचां, मलं शरीरस्य च वैद्यकेन। योऽपाकरोत् तं प्रवरं मुनीनां, पतंजलि प्रांजलिरानतोऽस्मि।"
श्लोक का उच्चारण करते हुए महर्षि पतञ्जलि को प्रणाम करते हुए छात्रावास की बहनों द्वारा डॉ. ललिता पेंढ़ारकर एवं योग टीम (एम. ए. योग) के मार्गदर्शन में योगाभ्यास किया गया ।

डॉ. पेंढ़ारकर द्वारा योगाभ्यास का महत्व, योग करते समय रखी जाने वाली सावधानियाँ, आचार-विचार के विषय में जानकारी दी गई ।

बहनों द्वारा प्रतिदिन किए जाने वाले शिथिलिकरण, ग्रीवा- स्कंध-घुटना संचालन,
खड़े के आसन, बैठे के आसन, पीठ व पेट के बल किए जाने वाले आसनों की प्रस्तुति दी गई ।

अनुराधा जी गुप्ता , साईश्वरी जी चौहान , ईशा जी उपाध्याय, हर्षिता जी तोमर, अनुष्का जी ,श्वेता जी सिसोदिया द्वारा योग दिवस के पूर्व तीन दिवसीय कार्यशाला में बहनों को प्रशिक्षण दिया गया ।

छात्रावास योग प्रमुख रीना मईड़ा दीदी द्वारा बहनों को नियमित अभ्यास कराया गया ।
कार्यक्रम का संचालन बहन पूजा भूरिया द्वारा एवं बहन विनिता राठौड़ द्वारा आभार व्यक्त किया गया ।


Address

34, Tilak Path, Above Nagpur Nagrik Bank
Indore
452001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sewa Bharti Indore posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Sewa Bharti Indore:

Share

Sewa Bharti

Sewabharti is a non-governmental organization (NGO) working among the economically weaker sections of Indian society with special focus on socioeconomically marginalized, tribal communities. It also works among urban slum dwellers and resettlement colonies by introducing a number of welfare and social service programs, such as medical assistance, education, as well as vocational training through its nationwide network