रक्तदान जीवनदान है। हमारे द्वारा किया गया रक्तदान कई जिंदगियों को बचाता है। इस बात का अहसास हमें तब होता है जब हमारा कोई अपना खून के लिए जिंदगी और मौत के बीच जूझता है। उस वक्त हम नींद से जागते हैं और उसे बचाने के लिए खून के इंतजाम की जद्दोजहद करते हैं।
अनायास दुर्घटना या बीमारी का शिकार हममें से कोई भी हो सकता है। आज हम सभी शिक्षित व सभ्य समाज के नागरिक है, जो केवल अपनी नहीं बल्कि दूसरों की भला
ई के लिए भी सोचते हैं तो क्यों नहीं हम रक्तदान के पुनीत कार्य में अपना सहयोग प्रदान करें और लोगों को जीवनदान दें।
इसी उद्देश्य के साथ हमने इस फोरम की स्थापना की है की जो भी जरूरतमंद है वो यह अपनी जरुरत पोस्ट करे और उस जरुरत के समय में उसको ब्लड मिल सके और किसी की अनमोल ज़िन्दगी बचाई जा सके. ये काम किसी एक के बस का नही है. हम सबको हाथ से हाथ मिलाना होगा. तो आइये आप और हम सब मिल कर एक दुसरे का सहयोग करे.
जब भी आप को या आप के किसी जान पहचान वाले को ब्लड की जरुरत हो तो इस पेज में दिए फॉर्मेट में ब्लड ग्रुप और अन्य डिटेल्स पोस्ट करे.
साथ ही इस ग्रुप में जितने मेम्बर है वो आपनी जरकारी इस ग्रुप में दे.
१ आपका नाम
२ आपका ब्लड ग्रुप
३ सिटी का नाम
४ आपका मोबाइल नंबर
और अगर आप आपनी जरकारी इस ग्रुप में नही दिखना चाहते है तो निचे दी गई लिंक पर आपनी जानकर दे सकते है जिसका कभी गलत उपयोग नही होगा !
धन्यवाद.