श्री समर्थ मठ संस्थान, इंदूर (म.प्र.)

  • Home
  • India
  • Indore
  • श्री समर्थ मठ संस्थान, इंदूर (म.प्र.)

श्री समर्थ मठ संस्थान, इंदूर (म.प्र.) Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from श्री समर्थ मठ संस्थान, इंदूर (म.प्र.), Nonprofit Organization, Indore.

श्री समर्थ मठ संस्थान, मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के ह्रदय में स्थित सुरम्य "पंत वैद्य कॉलोनी" में स्थित है | इसे १९५० में स्थापित किया गया था | धर्मप्रेमी, सज्जन, चिन्तक भक्तो द्वारा उनके अथक प्रयासों से यहा श्रीराम मंदिर व मांगलिक भवन क रूप में स्थापना हुई | इसके इतिहास से आज तक सदैव धार्मिक, सांस्कृतिक एवेम सामाजिक गतिविधियाँ अविरत प्रवाहमान है | इसकी वास्तु में प्रभु श्रीराम, राष्ट्रगुरु समर्थ

रामदास स्वामी युग पंचायतन प्रवर्तक और मारुती अवतार विराजित है | यह भवन निश्चित ही असामान्य चैतान्यरूपी है | मनोहारी प्रभु श्रीराम में भक्तो की अनन्य आस्था है | श्रीराम पंचायतन की स्थापना व प्राणप्रतिष्ठा में कई संतो, महापुरुषों के शुभागमन व शुभ हस्तों के योगदान से हुई | "श्रीराम जय राम जय जय राम" जैसे कल्याणकारी मंत्रोच्चार के प्रभाव से बड़े संघर्ष और मेहनत के बाद मूर्तियाँ यतास्थान विराजित हो सकी | सेवाभावी कार्यकर्ता और धर्म प्रेमी लोगो ने राष्ट्र संत श्री समर्थ रामदास जी के आदर्शो और उपदेशों को अपने जीवन का लक्ष्य बनाकर सच्ची भक्ति व वंदना का अनुपम उदहारण प्रस्तुत किया | इस संस्थान की छाया में वृद्ध, बच्चे, युवा आकर कई प्रकार के धार्मिक, सांकृतिक एवं सामजिक कार्यक्रमों में सहभागी होते है | इन्ही उपक्रमों, शुभकर्मो के फलस्वरूप यह स्थल परमदिव्यत्व को प्राप्त है | वर्ष प्रतिपदा से कार्यक्रमों की शृंखला निर्बाध चलती रहती है |

श्री समर्थ मठ संस्थान में आयोजित होने वाले कार्यक्रम इस प्रकार है :-

धार्मिक कार्यक्रम- १. महाशिवरात्रि (ॐ नमः शिवाय जप ) २. समर्थ रामदास नवमी (सामूहिक दासबोध पाठ, कीर्तन ९ दिन ) ३. श्रीराम नवमी (श्रीरामचरित मानस सामूहिक ९ दिन पाठ ) ४. श्री हनुमान जयंती (सुन्दरकाण्ड पाठ) ५. मूर्ति स्थापना दिवस वैशाखशुद्ध सप्तमी ६. अक्षय तृतीय (यज्ञोपवित ) ७. देवशयनी एकादशी ८. श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, श्री गजानन महाराज प्रगट दिवस ९. दत्त जयंती १०. गणेशोत्सव

सामाजिक कार्यक्रम- १. मकर संक्रांति २. गणतंत्र दिवस (झंडावंदन प्रभात फेरी ) ३. छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती ४. अधिकमास उत्सव ५. गुरु पूर्णिमा ५. १५ अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) ६. दशहरा उत्सव (शस्त्र पूजन) ७. कोजागिरी पूर्णिमा ८. दीपावली उत्सव लक्ष्मी पूजन (श्री सूक्त का पाठ) |

Address

Indore
452007

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when श्री समर्थ मठ संस्थान, इंदूर (म.प्र.) posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to श्री समर्थ मठ संस्थान, इंदूर (म.प्र.):

Share