दाँगी प्रवाह

दाँगी प्रवाह Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from दाँगी प्रवाह, Non-Governmental Organization (NGO), Indore.

क्षत्रिय दांगी समाज की, ऐतिहासिक, सामाजिक और सांस्कृतिक जानकारियों को साझा करने का एक मात्र विश्वसनीय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म
For Promotion or Inquiry DM and Mail us on [email protected] अखिल भारतीय क्षत्रिय *दॉगी प्रवाह* परिवार, दॉगी समाज का राष्ट्रीय संगठन है जो चतुर्थ मासिक राष्ट्रीय हिंदी पत्रिका *सेतु दांगी प्रवाह* का निरंतर प्रकाशन लगभग 2010 से कर रहा है हैं जो मध्यप्रदेश के इंदौर नगर प्रकाशित की जा रही हैं | यह कार्य समाज के युवाओ द्वारा किया जा रहा हैं | दांगी प्रवाह के आधिकारिक फेसबुक पेज पर आप सभी का स्वागत हैं |

29/09/2026
🌸 दांगी समाज का गौरव 🌸मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा में मध्यप्रदेश में 39वीं रैंक...
28/09/2026

🌸 दांगी समाज का गौरव 🌸

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा में मध्यप्रदेश में 39वीं रैंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल करने वाली सुश्री अंकिता दांगी पुत्री श्री पूरन सिंह दांगी जी निवासी माडिया, निवाड़ी मध्यप्रदेश को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 🎉💐

यह उपलब्धि उनकी मेहनत, लगन, प्रतिभा और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। अंकिता जी की सफलता न केवल उनके परिवार, बल्कि दांगी समाज के लिए भी गौरव का विषय है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि वे इसी प्रकार निरंतर सफलता की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करें तथा अपने परिवार, गांव और समाज का नाम रोशन करती रहें।

हार्दिक–हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की अनंत शुभकामनाएं। 🙏🌹
बधाईकर्ता:
🌺 दांगी प्रवाह परिवार 🌺






#निवाड़ी

#दांगीप्रवाह
Surendra Singh Thakur
fans
Bhuppendra Siingh
रामचंद्र दांगी
Dangi world Organisations : दाँगी वर्ल्ड ऑर्गेनाइजेशन

समाज के गौरव Bhuppendra Siingh भुपेंद्र भैया की मुख्यमंत्री डॉ Dr Mohan Yadav से भेंट।
14/09/2026

समाज के गौरव Bhuppendra Siingh
भुपेंद्र भैया की मुख्यमंत्री डॉ Dr Mohan Yadav से भेंट।


14/09/2026

सभी देशवासियों को श्री गणेश चतुर्थी के पावन अवसर की हार्दिक शुभकामनाएं!

शुभ जन्मदिन आदरणीय ठाकुर सुरेंद्र सिंह जी दांगी समाज के गौरव, वरिष्ठ जननेता एवं समाजसेवी आदरणीय ठाकुर सुरेंद्र सिंह जी न...
11/09/2026

शुभ जन्मदिन आदरणीय ठाकुर सुरेंद्र सिंह जी
दांगी समाज के गौरव, वरिष्ठ जननेता एवं समाजसेवी आदरणीय ठाकुर सुरेंद्र सिंह जी ने अपने सार्वजनिक जीवन में राजनीति और समाज सेवा, दोनों क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

आप मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद (1986–1992) रहे, पूर्व उपाध्यक्ष, मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी तथा प्रथम अध्यक्ष, मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के रूप में संगठन को सशक्त नेतृत्व प्रदान किया।

दांगी समाज के प्रति आपका समर्पण सदैव प्रेरणादायी रहा है। अखिल भारतीय दांगी क्षत्रिय संघ के वरिष्ठ संरक्षक एवं मार्गदर्शक के रूप में आपने विशेषकर 1990 के दशक में समाज को राष्ट्रीय स्तर पर संगठित करने और संगठन को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

बैरसिया (भोपाल, मध्यप्रदेश) के निवासी, B.E. (Mechanical Engineering) की शिक्षा प्राप्त कर आपने कृषक एवं जनसेवक के रूप में भी समाज के बीच अपनी अलग पहचान बनाई।

दांगी प्रवाह परिवार आदरणीय ठाकुर सुरेंद्र सिंह जी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना करता है।
जय दांगी समाज | जय हिंद

Surendra Singh Thakur Surendra Singh Thakur

#दांगीप्रवाह

04/09/2026

श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।

कान्हा की कृपा सब पर बनी रहे सभी स्वास्थ्य रहे, खुशहाल रहे।

"जिनके रोज बदले शोहर, वो क्या जाने जौहर"   #जौहर
02/09/2026

"जिनके रोज बदले शोहर, वो क्या जाने जौहर"

#जौहर

दतिया से ...🚩 युवाओं की आवाज सुने शासन-प्रशासन, अचल सिंह दांगी जी की प्रतिमा शीघ्र लगे 🚩आज दांगी समाज युवा शक्ति की बैठक...
01/09/2026

दतिया से ...
🚩 युवाओं की आवाज सुने शासन-प्रशासन, अचल सिंह दांगी जी की प्रतिमा शीघ्र लगे 🚩

आज दांगी समाज युवा शक्ति की बैठक में समाज के युवाओं ने एकजुट होकर ठाकुर अचल सिंह दांगी जी की सरसई तिराहे पर प्रतिमा स्थापित कराने को लेकर आवाज बुलंद की। इस सामाजिक कार्य के लिए आगे आकर अपनी आवाज उठाने वाले सभी युवाओं को बहुत-बहुत धन्यवाद।

बैठक के पश्चात तहसील एवं नगर पालिका में आवेदन भी प्रस्तुत किया गया।

इस सामाजिक पहल में आगे आकर अपनी आवाज उठाने वाले दांगी समाज के सभी युवा साथियों एवं समाजबंधुओं को बहुत-बहुत धन्यवाद और हृदय से आभार। 🙏

मेरा शासन-प्रशासन से विनम्र निवेदन है कि समाज के युवाओं की भावना और उनकी मांग को गंभीरता से सुनते हुए ठाकुर अचल सिंह दांगी जी की प्रतिमा शीघ्र स्थापित कराई जाए। यह हमारे महापुरुष के सम्मान और समाज के गौरव से जुड़ा विषय है।

हम उम्मीद करते हैं कि शासन-प्रशासन सकारात्मक पहल करते हुए जल्द ही प्रतिमा स्थापना की दिशा में ठोस कदम उठाएगा।

लेकिन यदि समाज की इस जायज मांग को लगातार नजरअंदाज किया गया, तो समाज के युवाओं को एकजुट होकर लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन के लिए आगे आना पड़ेगा।

हमारा उद्देश्य किसी का विरोध करना नहीं, बल्कि अपने महापुरुष का सम्मान और समाज की भावनाओं का सम्मान सुनिश्चित करना है।

आइए, समाज के युवा इसी तरह एकजुट रहें और अपने इतिहास एवं महापुरुषों के सम्मान के लिए हमेशा आगे बढ़कर अपनी जिम्मेदारी निभाएं। 🚩

जय दांगी समाज! 🚩
जय वीर ठाकुर अचल सिंह दांगी जी! 🙏



Address

Indore

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when दाँगी प्रवाह posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to दाँगी प्रवाह:

Shortcuts

Share