Sewa Bharti Malwa Prant

Sewa Bharti Malwa Prant सेवा भारती निरंतर वन, ग्रामीण एवं नगर की अभावग्रस्त बस्तियों में शिक्षित, स्वास्थ, स्वावलंबी एवं

समाज में बन्धु भाव जाग्रत करने हेतु। संघ स्थापना काल से ही इसके लिए विभिन्न सेवा गतिविधियां चल ही रही थी। पर उसे संगठित स्वरूप् मिला संघ संस्थापक प.पू. डॉ. केषव बलिराम हेडगेवार की जन्मषती 1989 से। विधिवत संघ के कार्य विभागों में सेवा विभाग का सृजन हुआ। श्री सूर्यनारायण राव पहले अखिल भारतीय सेवा प्रमुख बने। अपने प्रान्त में भी यह कार्य उस समय के खण्डवा विभाग प्रचारक श्री बाजमुकुन्दजी झा करते थे। का

र्य प्रारम्भ करने के लिए प्रान्त भर में डॉ. हेडगेवार जन्मषती वर्ष में सेवा निधि एकत्र की गई, हर जिले में जो सेवा निधि एकत्र होकर आई उसके ब्याज का उपयोग सेवा कार्य करने के लिए किय जाता। प्रान्तीय अधिकारियों की चिन्ता और प्रवास के कारण समूचे प्रान्त में वातावरण बनने लगा खण्डवा में वाहक ाबने श्री दि.मा. कुलकर्णी, डोंगरे बाबूजी, भागीरथजी कुमरावत। डॉ. बसंतलाल झंवर ने विकलांग आश्रम के लिए जमीन दी। धीरे धीरे विकलांग आश्रम ने स्वरूप ग्रहण किया। 50 अषक्त बच्चे उस केन्द्र में आकर रहने और बढ़ने लगे। रतलाम में प्रारंभ करने वाले थे श्री मांगीलालजी कटारिया, रामभाऊ शौचेख् स्वर्गीय श्री कैलाष बरमरेचा, रामचन्द्र टेलर, शाजापुर में व्याख्याता श्री सक्सेनाजी, उज्जैन में श्री लक्ष्मीनारायण शर्मा, तुलसीराम मास्टर साहब, हीरानन्दजी लद्दाणी। इन्दौर में कमान संभाली श्री नारायणदासजी साबू, तात्या जोषी, समीरमलजी संघवी, विष्णुजी मोघे ने।

अब लगने लगा था कि कार्य गति पकड़ रहा है। हिसाब किताब, रख रखाव आदि के लिए सेवा भारती संगठन बना। जगह जगह सेवा भारती के नाम से समितियों कही ट्रस्ट बना। जगह-जगह सेवा भारती के नाम से समितियां कहीं ट्रस्ट पंजीकृत हुए। जुलाई 1991 में संघ के अखिल भारतीय अधिकारी श्रद्धेय भाऊरावजी देवरस प्रांतीय बैठक में भोपाल पधारे। सारे कार्यों का वृत्त सुनकर संतोष व्यक्त किया, पर अपने देष में वनवासी कार्य की आवष्यकता बताते हुए देषभर में फेले हुए वनवासी क्षेत्र की समस्याओं कठिनाईयों, वहां चल रहे मतांतरण, शोषण का चित्र प्रस्तुत किया और कहा आपके प्रान्त में भ्ज्ञी अपर्याप्त वनवासी क्षेत्र है। जोन से पहले मुझे एक जिले का विषेषकर झाबुआ में कार्य प्रारम्भ करना है, उसका ब्ल्यू प्रिंट चाहिए।

समय का नितान्त अभाव था, पर अपने अधिकारी की आज्ञा मानकर रात्रि में उस समय के प्रांत प्रचारक शरदजी, कार्यवाहक ईसराजी, सेवा प्रमुख श्री बालमुकुन्दजी झा, विभाग प्रचारक श्रीराम आरावकर, अक्षरषः रात्रि जागरण कर प्रातः होने पर प्रथाम सत्र में सबके सामने कार्य योजना प्रस्तुत कर दी। श्रद्धेय भाऊरावजी को इतने में ही समाधान नहीं था, उन्होंने कहा योजना तो बहुत अच्छी है पर क्रियांवित करने वाला प्रमुख कौन रहेगा। श्री शरद जी ने पास बैठे हुए श्री राजारामजी तिवारी (रतलाम) को हाथ पकड़कर उठा दिया और कहा, प्रोफेसर डॉ राजाराम तिवारी छुट्टी लेकर ये काम करेंगे। डॉ. राजारामजी तिवारी झाबुआ जिले की थांदला तहसील के भीमकुंड ग्राम में मुख्यालय बनाकर रहने लगे और आस पास के क्षेत्र में एकल विद्यालय प्रारंभ कर दिए। हाई स्कूल पास वनवासी को प्रषिक्षण देकर अपने ही ग्राम में विद्यालय चलाना धीरे-धीरे क्षेत्र में एकल विद्यालय के माध्यम से व्यापक सम्पर्क और जन-जागरण हुआ। प्रान्त में अन्य वनवासी अंचलों में धीरे-धीरे एकल विद्यालय प्रारम्भ हुए पानसेमल (बड़वानी), बुरहानपुर, खण्डवा, खरगोन, रतलाम में एकल का व्यापक कार्य प्रारम्भ हो गया। पर यह तो प्रारम्भ था, कार्यकर्ताओं को विश्राम कहां केवल झाबुआ जिले में ही 342 एकल विद्यालयों में लगभग 12000 वनवासी बच्चे प्रतिदिन जग सिर मौर बनायें भारत का गान करने लगे। मालवा प्रान्त में खण्डवा, खरगोन, बड़वानी, धार, झाबुआ, आलीराजपुर, रतलाम, बुरहानपुर जिले वनवासी जिले है, इनसे लगे महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थासन के कई जिलों को मिलाकर देष का सबसे बड़ा वनवासी अंचल बनता है। अब सेवा भारती की पहल के कारण वनवासी का स्वाभिमान भी जागृत हुआ, उसे लगा कि हमारी पीठ पर भी हाथ रखने वाला हमको गले लगाने वाला समाज देर से ही सही हमारी चिन्ता तो करने लगा है, परिणामतः सब दूर उत्साह का वातावरण बनने लगा। अपेक्षाकृत बहुत कम संसाधनों के पश्चात भ्ज्ञीक्षेत्र के वनवसी बंधुओं का अपार स्नेह और आत्मीयता सेवा भारती को मिला स्थानीय रहवासियों का मन भी जुड़ा और बड़े परिमाण में सेवा भारती के कार्यकर्ता भी निकलने लगे। इस उत्साह को और द्विगुणित करने के लिए योजना बनी हिन्दू संगूम की। लगभग 3500 कार्यकर्ताओं ने इस कार्य के लिए न्यूनतम 7 दिवस का समय दिया इन्हें धर्मवीर कहा गया धर्मज्ञवीरों में आधे से अधिक वनवासी ही थे।, इस अन्तराल में 2485 गांवों के सवा तीन लाख घरों में देवालय की सथापना की गई। 28 लाख बन्धुओं ने गले में हनुमानजी का लाकेट को श्रद्धा से पहना। 26 दिसम्बर से 6 जनवरी तक गांव गांव में धर्म जागरण यात्राऐं निकाली गई।

जय श्री राम 🙏🏻🚩जिला बद्रीनाथकिशोरी विकास एकत्रीकरणअम्बेडकर नगर में संजय उपवन गार्डन मै  अम्बेडकर नगर का किशोरी विकास एकत...
15/08/2026

जय श्री राम 🙏🏻🚩
जिला बद्रीनाथ
किशोरी विकास एकत्रीकरण
अम्बेडकर नगर में संजय उपवन गार्डन मै अम्बेडकर नगर का किशोरी विकास एकत्री करण संपन्न हुआ, एकत्रीकरण शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, फिर अतिथि का परिचय हुआ, फिर शिक्षक बहन प्राकरति ने गीत लिया फिर वक्ता सविता ठाकुर दीदी ने किशोरी यो को शिक्षा से जुडी बहुत सी बाते बताई और समाजसेवी दीदी भारती शर्मा द्वारा कॉर्पियों का वितरण हुआ
अंत में शिक्षक बहनो ने कल्याण मंत्र लिया उसके बाद सभी बहनो को अल्पाहार वितरण किया गया, 22 किशोरी बहने,5 प्रकल्प सांचलिक दीदी जिला योजना प्रमुख अमित जी शर्मा भाई साहब, सहयोगी रेणुका जैन दीदी 5 किशोरीयों
की माताएँ भी रही नगर प्रमुख सिंधु वर्मा दीदी सहित 39 की सख्या रही 🙏🏻

 #सेवाभारती जिला  #बड़वानी द्वारा बड़वानी के कोली मोहल्ले में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया जिसमें 40 बच्चों का स्वास्थ्य पर...
14/08/2026

#सेवाभारती जिला #बड़वानी द्वारा बड़वानी के कोली मोहल्ले में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया जिसमें 40 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा उनको होम्योपैथिक मेडिसिन गोलियां दी गई डाक्टर दुष्यंत शर्मा व उनकी ठीम के द्वारा सेवा दी गई

 #रोटरी  #क्लब  #नीमच ने  #सेवाभारती  #आश्रम में किया  #सेवा  #प्रकल्प, नए इंटरैक्ट क्लब की स्थापना*​नीमच (मप्र): "शिक्ष...
13/08/2026

#रोटरी #क्लब #नीमच ने #सेवाभारती #आश्रम में किया #सेवा #प्रकल्प, नए इंटरैक्ट क्लब की स्थापना*

​नीमच (मप्र): "शिक्षा और बुनियादी सुविधाएँ हर बच्चे का अधिकार हैं।" इसी पुनीत भावना को चरितार्थ करते हुए रोटरी क्लब नीमच द्वारा विकास नगर स्थित सेवा भारती आश्रम में निवासरत ज़रूरतमंद बालिकाओं के लिए एक विशेष सेवा प्रकल्प का आयोजन किया गया।
​इस अवसर पर रोटरी सदस्यों द्वारा बालिकाओं को उनकी शिक्षा एवं दैनिक जीवन से संबंधित आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ज़रूरतमंद बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य की नींव मजबूत करना और उनके जीवन को सुगम बनाना रहा।

​सेवा कार्य के साथ-साथ रोटरी क्लब नीमच ने युवाओं में समाज सेवा की भावना का बीजारोपण करने के उद्देश्य से एक नए इंटरैक्ट क्लब का भी गठन किया। क्लब की इंटरैक्ट चेयर श्रीमति रज़िया अहमद के विशेष प्रयासों से इस क्लब का गठन संपन्न हुआ। नवगठित इंटरैक्ट क्लब के सदस्यों को PDG रोटेरियन दर्शन सिंह गांधी द्वारा शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम में क्लब के अध्यक्ष युजवेन्द्र सिंह भाटिया, सचिव अभिषेक शर्मा, कोषाध्यक्ष अंतिमा भाटिया, ​PDG दर्शन सिंह गांधी, विजय जैन 'गोल्डन', ​ दिनेश लढा, प्रकाश मंडवारिया, रज़िया अहमद, रवि सिंहल, दिलीप डूंगरवाल तथा सेवा भारती कन्या छात्रावास के पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

आदरणीय भाई साहब शाशि जी दुशाने (सह जिला बौद्धिक प्रमुख)के जन्मदिन पर आज सेवाधाम आश्रम बच्चों के दैनिक भोजन हेतु 2100रु क...
13/08/2026

आदरणीय भाई साहब शाशि जी दुशाने (सह जिला बौद्धिक प्रमुख)के जन्मदिन पर आज सेवाधाम आश्रम बच्चों के दैनिक भोजन हेतु 2100रु कि नगद राशि भेंट किए गए। व फल बांटे।
सेवाधाम परिवार कि ओर से भाई साहब को जन्मदिन कि हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई हो।💐💐💐💐🚩🚩

सेवा भारती किशोरी विकास विभाग में किशोरी विकास त्रैमासिक  शिक्षक अभ्यास वर्ग तिलक पथ सेवा भारती कार्यालय पर संपन्न हुआ ।...
12/08/2026

सेवा भारती किशोरी विकास विभाग में किशोरी विकास त्रैमासिक शिक्षक अभ्यास वर्ग तिलक पथ सेवा भारती कार्यालय पर संपन्न हुआ । प्रशिक्षण वर्ग के उद्देश्य शिक्षक बहनों के कार्यों में गुणवत्ता बढ़ाना ,संगठन की समझ को बढ़ाना ओर प्रकल्प में नई नई बातों को जोड़ना ताकि आने वाली किशोरी बहनों को प्रकल्प में आना रुचिकर लगे ।प्रथम सत्र शारीरिक था । द्वितीय सत्र में बहनों को चर्चा सत्र कैसे लिया जाता हैं विभिन्न विषयों दे कर बताया। चर्चा सत्र बहनों ने ही अलग अलग समूह में लिया जिससे उनके आत्मविश्वास में वृद्धि हुई।भोजन के पश्चात सेवा भारती मालवा प्रांत अध्यक्ष रवि जी भाटिया भाईसाब ने बहनों से ऊर्जावान कार्यकर्ता विषय पर चर्चा करी और बहनों के मार्गदर्शन,उत्साहवर्धन किया।अगले सत्र में सेवा भारती मालवा प्रांत सचिव स्वनिल जी भाईसाब ने लव जिहाद पर पीपीटी प्रेजेंटेशन कैसे करना इसका प्रशिक्षण बहनों को दिया ।सभी बहनों को बताया हम सभी को अपने आस पास इस विषय पर बात करनी हे ओर हमे खुद भी सतर्क रहना हे।आखरी सत्र में संभाग किशोरी विकास प्रमुख पूजा दीदी ने कार्यकर्ता में क्या होना चाहिए और कार्यों के विस्तार कैसे करे ये बताया। अंत में सिंबोसिस से आई हुई टीम ने बहनों को उनके यहां होने वाले पॉलिटेक्निक डिप्लोमा के बारे में जानकारी दी और बताया कि उसे आगे कैसे उन्हें तुरंत रोजगार प्राप्त हो सकता है। यह सारे कोर्सेज वह बहनों को फ्री में अपने यहां हॉस्टल में रखकर करवाते हैं। प्रांत किशोरी विकास प्रमुख विनीता रावल दीदी ने भी बहनों के मार्गदर्शन किया। विभाग योजना प्रमुख आशीष जी भाईसाब ने पूरे वर्ग की व्यवस्था संभाली और पूरे समय रुक कर हम सभी के सहयोग किया।किशोरी विकास बद्रीनाथ जिले की पालक सीमा साहू दीदी, बद्रीनाथ जिले की किशोरी विकास नगर पालक मीना शर्मा दीदी भी उपस्थित रही ओर वर्ग की व्यवस्था को देखा।किशोरी विकास विभाग पालक सोनाली पलिया जी भी उपस्थित रही ।🙏😊

 #शाजापुर सेवा भारती द्वारा अयोध्या बस्ती में किशोरी विकास केंद्र का शुभारंभ किया गयाइस अवसर पर श्री योगेश जी भावसार राष...
12/08/2026

#शाजापुर सेवा भारती द्वारा अयोध्या बस्ती में किशोरी विकास केंद्र का शुभारंभ किया गया
इस अवसर पर श्री योगेश जी भावसार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला सद्भाव प्रमुख जिला बीआरसी , श्रीमती लक्ष्मी बाई कुशवाह गृहणी अयोध्या बस्ती, श्री आशुतोष सोनी सेवा भारती शाजापुर जिला सचिव मंचासीन रहे प्रारंभ में किशोरी बालिका ओर संचालिका सुश्री ज्योति कुशवाह ,सुश्री दीपिका पंवार पूर्णकालिक नगर शाजापुर
किशोरी केंद्र प्रति रविवार को संचालित किया जाएगा

सेवा धाम उदय नगरके भईयाओं से प्रार्थना एवं वंदन संबंधित चर्चा करते हुए विभाग प्रचारक जी श्री राम जी  भाई साहब
12/08/2026

सेवा धाम उदय नगरके भईयाओं से प्रार्थना एवं वंदन संबंधित चर्चा करते हुए विभाग प्रचारक जी श्री राम जी भाई साहब

 #सेवाभारती  #प्रकल्प  #सेवा
11/08/2026

#सेवाभारती #प्रकल्प #सेवा

 #सेवाभारती  #खरगोनसेवा भारती खरगोन के  #स्वावलंबन आयाम के अंतर्गत आज 8 बहनों को  #राखी  #निर्माण एवं आकर्षक पैकिंग का प...
11/08/2026

#सेवाभारती #खरगोन

सेवा भारती खरगोन के #स्वावलंबन आयाम के अंतर्गत आज 8 बहनों को #राखी #निर्माण एवं आकर्षक पैकिंग का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में बहनों ने विभिन्न प्रकार की राखियाँ बनाना तथा उन्हें सुंदर ढंग से पैक करना सीखा।

स्वावलंबन आयाम प्रमुख सुनीता केरावत ने बहनों को प्रशिक्षण प्रदान करते हुए कहा कि इस प्रकार के कौशल प्रशिक्षण से बहनों को स्वरोजगार के अवसर प्राप्त होंगे और वे आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ सकेंगी।

सेवा भारती इंदौर द्वारिका जिला किशोरी विकास एकत्रीकरण दिनांक - 19/07/26 रविवारनगर - भगत सिंह नगर स्थान - सरस्वती शिशु मं...
10/08/2026

सेवा भारती इंदौर
द्वारिका जिला
किशोरी विकास एकत्रीकरण
दिनांक - 19/07/26 रविवार
नगर - भगत सिंह नगर
स्थान - सरस्वती शिशु मंदिर पंचमूर्ति नगर में संपन्न हुआ जिसकी मुख्य शिक्षक अलीशा खटीक दीदी रहे सर्वप्रथम सभी का आगमन हुआ उसके बाद योग व्यायाम सुनीता आचार्य दीदी द्वारा किया गया , खेल किशोरी शिक्षिका कश्मीरी पायल दीदी तमन्ना दीदी आकृति दीदी द्वारा गठ विभाजन कर किया गया गीत खुशबू दीदी सुनीता आचार्य दीदी ने लिया कंठस्थिकरण प्रिया दीदी , कशिश दीदी , अलीशा खटीक दीदी ने लिया फिर वक्ता सत्र रहा जिसके वक्त सचिन जी भटनागर भाई साहब रहे जो कि करियर काउंसलर 2002 से अपने कार्य में है जिन्होंने अभी तक में 80,000 कि संख्या में करियर काउंसलिंग की भाई साहब ने सभी बालिकाओं को अपने आने वाले करियर के बारे में बहुत सी बातें बताई समझाइए कौन सी क्लास के बाद क्या सब्जेक्ट लेना चाहिए किस की पढ़ाई करना चाहिए एक-एक कर बालिकाओं से प्रश्नोत्तरी भी की बालिकाओं ने भी भाई साहब से प्रश्न पूछे भाई साहब ने सभी बालिकाओ से अलग अलग विषयो कि बहुत अच्छे से जानकारी दी भाई साहब के बताएं मार्गदर्शन से सभी बहनें बहुत खुश हुई एकत्रीकरण में द्वारका जिला किशोरी योजना प्रमुख निकिता बामने दीदी भगत सिंह नगर की दोनों नगर प्रमुख पूजा जाधम दीदी व मीरा खटिक दीदी उपस्थित रही उसके बाद भारत माता कि आरती कर कल्याण मंत्र के साथ समापन किया समापन के बाद सभी बालिकाओं ने टिफ़िन पार्टी भी की कुल बालिकाओं की संख्या = 47 रही संचालिका दीदी 5, सहयोगी दीदी=3 कुल संख्या 55 रही 🙏🚩

Address

Indore
452007

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sewa Bharti Malwa Prant posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Sewa Bharti Malwa Prant:

Shortcuts

Share