27/11/2025
Impactful Vision
विगत माह संस्था देवी अहिल्या बाल युवा विकास के तत्वाधान एवं मार्गदर्शन में“एक्रोपोलिस कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा कम्युनिटी एंगेजमेंट के माध्यम से बस्ती में बाल स्वास्थ्य एवं शिक्षा, धूम्रपान निषेध,सुरक्षित इंदौर ट्रैफिक एवं आदि सामाजिक क्षेत्रों में अपनी सार्थक सेवाये प्रदान की थी, इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए नवीन बेच के साथ आगामी कम्युनिटी एंगेजमेंट गतिविधि को लेकर एक सार्थक परिचर्चा आयोजित की गई। इस सत्र में विद्यार्थियों को जनजागरूकता बढ़ाने के प्रभावी तरीकों, योजना निर्माण, कार्यान्वयन रणनीतियों तथा फील्ड वर्क के दौरान बेहतर सेवा-प्रदान के महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से चर्चा कर sir पर मार्गदर्शन दिया गया।
विद्यार्थियों ने समाजहित में योगदान देने के प्रति उत्साह व्यक्त किया और यह संकल्प लिया कि वे लक्षित समुदायों तक सही संदेश पहुँचाने के लिए रचनात्मक व जिम्मेदार भूमिका निभाएँगे।
यह संवाद न केवल उनके ज्ञान को समृद्ध करता है, बल्कि उन्हें समाज के प्रति अधिक संवेदनशील और सक्रिय नागरिक बनने के लिए प्रेरित भी करता है।”
dilevarable output के लिए कॉलेज प्राचार्य, एच.ओ.डी एवं प्रबंधन शाखा द्वारा संस्था को स्मृतिचिन्ह भेंट किया और आगामी माह में विद्यार्थियों को विषयांतर्गत जल एवं पर्यावरण संरक्षण, सेनिटेशन, sbm, स्वास्थ्य, शिक्षा स्मार्टसिटी के पैमाने, लेबर लॉ जैसे आवश्यकता,ज्ञानवर्धक विषयों को रोचकता एवं मूल्यांकन के साथ सत्र लेने के लिए आमंत्रित किया जो मेरे लिए प्रवक्ता के रूप में विषयों पर उचित परिवक्वता साथ चुनौतीपूर्ण भी है। मेरा पूरा प्रयास रहेगा कि विद्यार्थियों को उनके ज्ञान, जिज्ञासा और अनुभव, उनके आत्मविश्वास में वृद्धि कर उन्हें आगे बढ़ाने के अवसर प्रदान कर सकूं।
युक्ता शर्मा बर्वे
डायरेक्टर
देवी अहिल्या संस्था, इंदौर