Sai Leela Samiti

Sai Leela Samiti सद्कर्मो के जरिये आम जीवन से दुःख , दर्द और दरिद्र को हटाने के लिए संकल्पित

मारी जीवन में परेशानी और बिखराव का मूल कारण है हम अपनी संस्कृति और व्यवस्थाओ को छोड़ विदेशी संस्कृति व्यवस्थाओ का अनुसरण कर रहे है जबकि मूलतः हमारी शारीरिक और मानसिक संरचना पूर्णतः भारतीय है अतः हमारे आचार और विचार के अनुरूप हमारे पूर्वजो ने हमें कई विधाए और व्यवस्थाये प्रदान की ताकि उनका अनुरसरण कर हम अपना जीवन सुचारू रूप से चला सके और आने वाली परेशानियों से मुक्त हो सके , उन्ही विधाओ में से एक

है ज्योतिष , जो उपेक्षित परिस्थिति में है. ज्योतिष सही मायने में लोगो को समाज सेवा की और प्रेरित कर हमारे जीवन को सुखी बनाने का कार्य करता है, इसी तरह से हम एक बहुत छोटी सी शुरुआत कर ज्योतिष का उपयोग कर सेवा भावना को जगाने का कार्य कर रहे है।

एक सुखी और समृद्ध जीवन के लिए कुंडली में गुरु का दोष रहित एवं बलवान होना अति आवश्यक माना गया है एवं उसके लिए लिखे गए उपायो में से एक अत्यंत महत्वपूर्ण उपाय है गो सेवा , हमें बचपन से बताया गया की गो हमारी माँ है , वैज्ञानिक प्रमाण है की उसका दूध एवं उससे बना घी हमारे शरीर के लिए अत्यंत लाभ दायक है , उसका मूत्र पवित्रीकरण के अलावा कैंसर जैसी बीमारिया ख़त्म करता है , इन सब जानकारियो के बावजूद बूढी होने या बीमार होने की परिस्थिति हम अपनी ही माँ को कटने से नहीं बचा पा रहे है , हम शुरुआत करने का संकल्प ले रहे है गो माता की सेवा करने के लिए जाग्रति फ़ैलाने और उन्हें अपमान एवं दुखद स्थिति से बचने हेतु प्रचार प्रसार का , साथ ही प्रयास रत है उनके के लिए एक गो शाला स्थापित करने के लिए जन्हा वे वृद्धा वस्था में भी सम्मान के साथ रह सके.

हम सब कुछ समाज से लेते है और उसी समाज के सहयोग से समृद्ध बनाते है फिर भी कई अनाथ बच्चे पढने को मोहताज है अच्छे इलाज को मोहताज है , आवश्यक नहीं की हम सब मिल कर बहुत कुछ कर ले पर शायद एक बहुत छोटे काम का संकल्प भी ले ले तो सब मिल कर बहुत कुछ कर सकते है , जी हां इसी तरह के प्रेरणा देता है ज्योतिष , कुछ दान की , कुछ पूजा की जिसे ढोंग कह कर उपेक्षित कर हम स्वयं लुप्त कर रहे है। हम आशा करते है एक छोटी मुलाकात की और सहयोग की अपने उद्देश्यों की सफलता की शुभकामना के साथ।

ज्योतिष एवं अंकशास्त्र अध्ययन & मार्गदर्शन गो सेवा
गरीब बच्चो की शिक्षा

Address

Indore
452001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sai Leela Samiti posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Sai Leela Samiti:

Share