Jeevan Shaala

Jeevan Shaala श्रम+सत्संग+स्वाध्याय+साधना= सर्वोदय

We are delighted to announce the commencement of our new session at Jeevanshala, effective March 4th. As part of our ina...
05/04/2025

We are delighted to announce the commencement of our new session at Jeevanshala, effective March 4th. As part of our inaugural celebrations, Jeevanshala organized a special lunch today for 21 of our outstanding students and dedicated volunteers at Rooftop Restaurant. my heartfelt gratitude and sincere appreciation for Kabelo’s exceptional team, Mr. & Mrs. Kushwah, Samir, Kankan.. The children were thoroughly enthralled and had a memorable experience and loved every bite…

Throwback to 1980: A cherished moment with Guru Ji Shri Kishore Gupta, a beacon of wisdom and dedication. In this early ...
07/09/2024

Throwback to 1980: A cherished moment with Guru Ji Shri Kishore Gupta, a beacon of wisdom and dedication.

In this early year of Jeevan Shala, Guru Ji is seen nurturing young minds and imparting hands-on skills and vocational training. His commitment to education and personal growth laid the foundation for countless futures. Grateful for his legacy and inspired by his passion🇮🇳💐



How it all begin... 30 years down the line.

जीवन शाला के बच्चों ने सजाई गणेश जी की मूर्तियाँ!नन्हे कलाकारों के द्वारा लगाए गए रंगों ने मूर्तियों को जीवंत किया।🌿 प्र...
07/09/2024

जीवन शाला के बच्चों ने सजाई गणेश जी की मूर्तियाँ!

नन्हे कलाकारों के द्वारा लगाए गए रंगों ने मूर्तियों को जीवंत किया।
🌿 प्रकृति संग गणपति बप्पा मोरया! 🌿

हम सब करें एक छोटी-सी कोशिश - प्राकृतिक गणेश मूर्ति
आइए, मिट्टी की मूर्तियों से मांगे आशीर्वाद और धरती मां को दें एक उपहार। 🌱
गणपति बप्पा भी खुश, और प्रकृति भी स्वस्थ! 🌺







5 सितंबर 2024 को जीवन शाला में शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत 11:...
06/09/2024

5 सितंबर 2024 को जीवन शाला में शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत 11:30 बजे दीप प्रज्वलन से हुई, जिसमें महात्मा गांधी, विनोबा भावे, और जीवन शाला के संस्थापक गुरुजी श्री किशोर गुप्ता जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर माननीय श्री अजय अत्री जी, प्रधान आयकर आयुक्त इंदौर, और विशेष अतिथि डॉ. शेफाली जैन का आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम में दिल्ली पब्लिक एलिमेंट्री स्कूल के प्रमुख श्री हेमंत गोयल और जीवन शाला की अध्यक्ष डॉ. सुभाषिनी पासी भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान, जीवन शाला के विद्यार्थियों ने शिक्षकों, गुरुजनों, और सहयोगियों को सम्मानित किया, जिनके निरंतर मार्गदर्शन और समर्थन ने उनकी शिक्षा और विकास को नई ऊंचाइयों पर पहुँचाया।

कार्यक्रम का एक महत्वपूर्ण और भावनात्मक पहलू वे 9 नए बच्चे थे, जो विषम परिस्थितियों के कारण स्कूल से वंचित रहे। इन बच्चों को बस्ता, नोटबुक, यूनिफार्म और अन्य पाठ्य सामग्री प्रदान कर उनका प्रवेश समारोह मनाया गया यह पहल शिक्षा से वंचित बच्चों के लिए एक नई उम्मीद और अवसर का प्रतीक है। श्री जनार्दन जी एवं श्री हेमंत गोयल जी के प्रयासों की इस दिशा में योगदान की सराहना की गयी

इसके उपरांत, विद्यार्थियों ने एक शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया, जिसमें उनकी प्रतिभा और उत्साह ने सभी को प्रभावित किया। इस अवसर पर जीवन शाला के पूर्व छात्र भी उपस्थित थे, जिन्होंने मंच पर आकर अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि जीवन शाला में प्राप्त शिक्षा और संस्कारों ने उनके जीवन को नई दिशा दी और सफलता की राह पर आगे बढ़ने में मदद की।

विशेष अतिथि डॉ. शेफाली जैन ने गुरुजी, श्री किशोर गुप्ता जी को याद करते हुए बताया कि उनके प्रेरणादायक व्यक्तित्व ने उन्हें समाज सेवा में और अधिक योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने गुरुजी के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने की बात कही। जीवन शाला के कार्यो की सराहना करते हुए, डॉ जैन ने आगे भी जीवन शाला के मिशन के प्रति अपनी प्रतिबद्धधता दोहराई

मुख्य अतिथि, आयकर आयुक्त श्री अजय अत्री जी ने बच्चों को संबोधित करते हुए शिक्षा के महत्व पर जोर दिया और जीवन शाला द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने बच्चों को मेहनत और ईमानदारी के साथ अपने लक्ष्यों की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का संचालन श्रीमती श्वेता गुप्ता द्वारा किया गया, समापन जीवन शाला के सचिव श्री समन्वय गुप्ता द्वारा धन्यवाद ज्ञापन, एवं क्रांति गीत रुके ना जो, झुके न जो के साथ किया गया।



15/08/2024

Jeevan Shala's 15th August program

आज का दिन दो कारणो से हम सब के लिए विशेष है, पहला - आज हम आजादी का महोत्सव् मना रहे है, दूसरा - आज ही के दिन आचार्य श्री विनोबा भावे जी ने १९६० में विसर्जन आश्रम की स्थापना इंदौर में की थी, ये उनके द्वारा स्थापित ६ आश्रमों में चौथा आश्रम है । विनोबा जी ने जैसा अपने संस्मरणों में लिखा है - चूँकि गाँधी जी की अस्थियाँ पास में ही बहने वाली नदी में प्रवाहित की गयी थी, इस आश्रम का उद्देश्य भी वि-सर्जन होगा - पुराने मूल्यों का विसर्जन कर नए मूल्यों का सृजन करना ।






-
-
-
-
-
-
-
-

Address

Visarjan Ashram, Near T. V. Tower, NAVLAKHA CHAURAHA
Indore
452001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Jeevan Shaala posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Jeevan Shaala:

Share