Daanpatra Foundation

Daanpatra Foundation बतंगड़ - "बेख़ौफ़ सच्ची पत्रकारिता"
"हमारा मकसद TRP कमाना नहीं सच्चाई दिखाना है"
RNI NO.👉🏻 45097/86
40 वर्षों की अटूट राह‼🗞
(15)

26/05/2026

😟कानपुर के बर्रा स्थित सरकारी स्कूल की बदहाल तस्वीर उजागर करने पहुंची महिला पत्रकार और कैमरामैन के साथ कथित बदसलूकी का मामला सामने आया है। ग्राउंड रिपोर्टिंग के दौरान स्कूल में छोटे-छोटे बच्चे जमीन पर बैठकर पढ़ाई करते मिले। भीषण गर्मी में कई बच्चों के लिए पंखे तक की व्यवस्था नहीं थी।
जब स्कूल की हालत कैमरे में रिकॉर्ड की गई, तो आरोप है कि कुछ शिक्षकों ने कैमरा बंद कराने, रिपोर्टिंग रोकने और पत्रकारों को स्कूल परिसर में रोकने की कोशिश की। मामला तब और गंभीर हो गया जब महिला पत्रकार के साथ अभद्र भाषा और धमकी देने के आरोप लगे।
अब सवाल—क्या सरकारी स्कूलों की सच्चाई दिखाना अपराध बनता जा रहा है?

💢अपने इलाके की किसी समस्या की जानकारी देना चाहते हैं या कोई वीडियो देना चाहते हैं तो हमें व्हाट्सऐप करें: +91 88714 80774!

(आपकी पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी!)

Kanpur News, Government School, Education System, Journalist Harassment, Ground Report, UP Education, School Reality, Media Freedom

महाराष्ट्र के नासिक से एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां खेलते-खेलते एक साल की मासूम बच्ची पानी से भरी बाल्टी में...
26/05/2026

महाराष्ट्र के नासिक से एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां खेलते-खेलते एक साल की मासूम बच्ची पानी से भरी बाल्टी में गिर गई और उसकी मौत हो गई। परिवार के मुताबिक बच्ची घर में खेल रही थी, तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ा और वह बाल्टी में जा गिरी। जब तक परिजनों की नजर उस पर पड़ी, तब तक काफी देर हो चुकी थी।

इस घटना ने एक बार फिर छोटे बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घर में रखी पानी की बाल्टियां, टब या खुले बर्तन बच्चों के लिए कितना बड़ा खतरा बन सकते हैं, यह हादसा उसकी दर्दनाक याद दिलाता है। मासूम की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है और पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

nashik news, maharashtra news, child accident, bucket drowning case, tragic incident, child safety awareness, india news, batangad news, breaking news, viral news

राजस्थान की राजधानी जयपुर में भीषण गर्मी के बीच जल संकट ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कई इलाकों में गंदे पानी की सप...
26/05/2026

राजस्थान की राजधानी जयपुर में भीषण गर्मी के बीच जल संकट ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कई इलाकों में गंदे पानी की सप्लाई और पानी की भारी किल्लत से लोग परेशान हैं। हालात इतने खराब हो गए कि दूषित पानी पीने के बाद बच्चों को अस्पताल तक पहुंचाना पड़ा। गुस्साए लोगों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर मटके फोड़े और सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई दिनों से सीवरेज मिला पानी सप्लाई हो रहा है, लेकिन शिकायतों के बावजूद कोई स्थायी समाधान नहीं निकला। गर्मी में पानी के लिए भटकते लोग अब खुलेआम कह रहे हैं कि “राम के नाम पर वोट लिया गया, लेकिन जनता को साफ पानी तक नहीं मिल रहा।” बढ़ती गर्मी, बीमार पड़ते बच्चे और पानी के लिए संघर्ष करती जनता ने सरकार और जलदाय विभाग की कार्यप्रणाली पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

jaipur water crisis, rajasthan news, dirty water issue, jaipur protest, congress protest, water shortage news, children hospitalized, ground report, batangad news, jaipur latest news

महाराष्ट्र के धुले जिले से इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां शादी न कराने के विवाद में एक बेटे पर अपनी ...
26/05/2026

महाराष्ट्र के धुले जिले से इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां शादी न कराने के विवाद में एक बेटे पर अपनी ही बुजुर्ग मां को जिंदा जलाने का आरोप लगा है। गंभीर रूप से झुलसने के बाद महिला की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि आरोपी अपनी शादी को लेकर परिवार से नाराज़ था और इसी बात को लेकर घर में विवाद बढ़ता गया। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। एक मां, जिसने बेटे को जन्म देकर बड़ा किया, उसी के हाथों इस तरह मौत मिलने की खबर ने लोगों को अंदर तक झकझोर दिया है।

maharashtra news, dhule incident, crime news, mother son dispute, shocking incident, india news, batangad news, police investigation, viral news, ground report

26/05/2026

😢दिल्ली के शास्त्री पार्क फर्नीचर बाजार में लगी भीषण आग ने त्योहार से पहले व्यापारियों की जिंदगी उजाड़ दी। लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया, कई दुकानों के साथ आसपास के पेड़ भी आग की चपेट में आ गए। पीड़ित व्यापारियों का कहना है कि दोबारा कारोबार खड़ा करना आसान नहीं होगा। वहीं मौके पर मौजूद लोगों में दमकल व्यवस्था को लेकर भारी नाराज़गी देखने को मिली।
सवाल—आखिर राजधानी में बार-बार लगने वाली ऐसी आग की घटनाओं के लिए जिम्मेदार कौन?

💢अपने इलाके की किसी समस्या की जानकारी देना चाहते हैं या कोई वीडियो देना चाहते हैं तो हमें व्हाट्सऐप करें: +91 88714 80774!

(आपकी पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी!)

मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले के प्राणपुर के पीएमश्री स्कूल का मामला जिसने सबको हैरान कर दिया है. स्कूल परिसर में चौकीदार ...
26/05/2026

मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले के प्राणपुर के पीएमश्री स्कूल का मामला जिसने सबको हैरान कर दिया है. स्कूल परिसर में चौकीदार और कुछ बाहरी लोगों ने मिलकर शराब पी, ईंटों का अस्थाई चूल्हा बनाया और बच्चों की किताबें जलाकर मुर्गा पकाया.

इस पूरे मामले का वीडियो भी वायरल हुआ, जिसमें साफ दिख रहा है कि चूल्हा, जली किताबें और लोग मुर्गा खाते बैठे हैं. बावजूद इसके, चंदेरी की BEO सुरभि जैन और उनकी जांच टीम ने मामले की लीपापोती शुरू कर दी और दोषियों पर कार्रवाई नहीं की.

26/05/2026

😢दिल्ली के शास्त्री पार्क फर्नीचर बाजार में लगी भीषण आग ने त्योहार से पहले व्यापारियों की जिंदगी उजाड़ दी। लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया, कई दुकानों के साथ आसपास के पेड़ भी आग की चपेट में आ गए। पीड़ित व्यापारियों का कहना है कि दोबारा कारोबार खड़ा करना आसान नहीं होगा। वहीं मौके पर मौजूद लोगों में दमकल व्यवस्था को लेकर भारी नाराज़गी देखने को मिली।
सवाल—आखिर राजधानी में बार-बार लगने वाली ऐसी आग की घटनाओं के लिए जिम्मेदार कौन?

💢अपने इलाके की किसी समस्या की जानकारी देना चाहते हैं या कोई वीडियो देना चाहते हैं तो हमें व्हाट्सऐप करें: +91 88714 80774!

(आपकी पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी!)

26/05/2026

🇮🇳“खेलेगा इंडिया तभी तो आगे बढ़ेगा इंडिया”… लेकिन क्या सिर्फ नारों से खिलाड़ियों का भविष्य बदलेगा?
2026 Federation Cup में Dev Meena और Kuldeep Kumar ने 5.45 मीटर की छलांग लगाकर नया National Record बनाया।
पूरा देश गर्व कर रहा था… लेकिन कुछ ही घंटों बाद एक ऐसी तस्वीर सामने आई जिसने खेल व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए।
भारत के टॉप Pole Vault खिलाड़ी अपना 5 मीटर लंबा पोल एक छोटे से ई-रिक्शा में ले जाते दिखाई दिए।
जो खिलाड़ी देश के लिए रिकॉर्ड बना रहे हैं, उन्हें आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।
सवाल—जब खिलाड़ियों को सम्मान, सुरक्षा और सुविधाएँ तक नहीं मिलेंगी, तो भारत खेलों में आगे कैसे बढ़ेगा?

Address

Indore

Telephone

+917828383066

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Daanpatra Foundation posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Daanpatra Foundation:

Share