Batangarh

Batangarh बतंगड़ - "बेख़ौफ़ सच्ची पत्रकारिता"
"हमारा मकसद TRP कमाना नहीं सच्चाई दिखाना है"
RNI NO.👉🏻 45097/86
40 वर्षों की अटूट राह‼🗞
(13)

भदौही में बेटे को बचाने दौड़ी मां की ट्रेन से कटकर मौ*त, बेटा गंभीर घायल! 100 रुपये को लेकर हुए विवाद के बाद युवक नाराज ...
27/08/2026

भदौही में बेटे को बचाने दौड़ी मां की ट्रेन से कटकर मौ*त, बेटा गंभीर घायल! 100 रुपये को लेकर हुए विवाद के बाद युवक नाराज होकर रेलवे ट्रैक की ओर भाग गया। बेटा ट्रेन की चपेट में न आए, इसके लिए मां भी उसके पीछे दौड़ पड़ी। इस दौरान ट्रेन की चपेट में आने से मां की मौ*त हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया।

Bhadohi News, Uttar Pradesh News, Train Accident, Railway Accident, Mother Son, Accident News, Latest News, India News, Breaking News, Tragic Incident, Railway Track, News Update

27/08/2026

🙁💔हर साल बाढ़, हर साल उजड़ते आशियाने… आखिर कब बदलेगी तस्वीर?
कानपुर के बर्रा 8 में पांडु नदी की बाढ़ से 200 से ज्यादा परिवार प्रभावित हैं, जिनका कहना है कि यह संकट वर्षों से लगातार बना हुआ है। रातों-रात घरों में पानी भरने से लोग अपना सामान तक नहीं बचा पाते और कई बार जान जोखिम में डालकर बच्चों समेत पलायन करना पड़ता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बार-बार शिकायतों के बावजूद अब तक कोई ठोस स्थायी समाधान नहीं हुआ। लोगों की मांग है कि पांडु नदी के किनारे करीब 1 किलोमीटर तक सुरक्षा दीवार बनाई जाए, ताकि हर साल उन्हें अपना घर छोड़ने पर मजबूर न होना पड़े।

💢अपने इलाके की किसी समस्या की जानकारी देना चाहते हैं या कोई वीडियो देना चाहते हैं तो हमें व्हाट्सऐप करें: +91 88714 80774!

(आपकी पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी!)

(Kanpur Flood, Barra 8, Pandu River, Flood Affected Families, Uttar Pradesh News, Flood Protection Wall)

जयपुर के SMS हॉस्पिटल के चरक भवन में ENT वार्ड का पंखा अचानक 59 वर्षीय महिला रेणु के सिर पर गिर गया। वह अपनी बहन से मिलन...
27/08/2026

जयपुर के SMS हॉस्पिटल के चरक भवन में ENT वार्ड का पंखा अचानक 59 वर्षीय महिला रेणु के सिर पर गिर गया। वह अपनी बहन से मिलने अस्पताल आई थी। हादसे के बाद महिला करीब आधे घंटे तक इलाज का इंतजार करती रही। बाद में ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां सिर में 12 से ज्यादा टांके लगाए गए। घटना ने अस्पताल की मेंटेनेंस और मरीजों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Jaipur News, SMS Hospital, Fan Fell, Hospital Negligence, Rajasthan News, Charak Bhawan, Hospital Safety



💢 अपने इलाके की किसी समस्या की जानकारी देना चाहते हैं या कोई वीडियो देना चाहते हैं तो हमें व्हाट्सऐप करें: +91 88714 80774!
(आपकी पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी!)

कोटा के महावीर नगर प्रथम इलाके में NEET की तैयारी कर रहे 17 वर्षीय छात्र अमन चौधरी पर युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। कह...
27/08/2026

कोटा के महावीर नगर प्रथम इलाके में NEET की तैयारी कर रहे 17 वर्षीय छात्र अमन चौधरी पर युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। कहासुनी के बाद बढ़े विवाद में छात्र के शरीर पर चाकू से तीन वार किए गए, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

NEET Student, Kota Crime, Knife Attack, Mahaveer Nagar, Student Safety, Kota News, Rajasthan Crime, Coaching Students, Crime News



💢 अपने इलाके की किसी समस्या की जानकारी देना चाहते हैं या कोई वीडियो देना चाहते हैं तो हमें WhatsApp करें: +91 88714 80774!
(आपकी पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी!)

वाराणसी में रक्षाबंधन से पहले तीन बहनों ने अपने भाई त्रिलोकी मोदनवाल उर्फ मंटू को अंतिम विदाई देते हुए शव पर राखी बांधी ...
27/08/2026

वाराणसी में रक्षाबंधन से पहले तीन बहनों ने अपने भाई त्रिलोकी मोदनवाल उर्फ मंटू को अंतिम विदाई देते हुए शव पर राखी बांधी और तिलक लगाया। भाई की मौत के गम में बहनें श*व से लिपटकर फूट-फूटकर रोती रहीं।

त्रिलोकी की 25 अगस्त को वाटर कूलर में करंट उतरने से मौ*त हो गई थी। उसी दिन उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। बहनों ने बताया कि उन्होंने भाई के लिए राखियां खरीद रखी थीं और मायके आने की तैयारी कर रही थीं, लेकिन अचानक उसकी मौ*त की खबर मिल गई।

बहनों ने कहा कि भाई हर साल राखी पर कोई न कोई गिफ्ट देकर सरप्राइज करता था, लेकिन इस बार ऐसा सरप्राइज मिला जिसे जिंदगीभर भुलाना मुश्किल है।

चेतगंज के काली महल का यह परिवार जिस त्योहार में हंसी-खुशी से राखी मनाने वाला था, वहां अब मातम पसरा है।

💢अपने इलाके की किसी समस्या की जानकारी देना चाहते हैं या कोई वीडियो देना चाहते हैं तो हमें व्हाट्सऐप करें: +91 88714 80774!

(आपकी पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी!)

varanasi, kashi, rakshabandhan, brother sister, emotional story, electric shock, triloki modanwal, uttar pradesh

जयपुर के वैशाली नगर स्थित मेलोडी होटल के कमरा नंबर 204 में पुलिस ने ऑनलाइन सट्टेबाजी के खेल का खुलासा किया है। पुलिस की ...
27/08/2026

जयपुर के वैशाली नगर स्थित मेलोडी होटल के कमरा नंबर 204 में पुलिस ने ऑनलाइन सट्टेबाजी के खेल का खुलासा किया है। पुलिस की दबिश के दौरान कमरे में दो युवक और एक युवती मौजूद मिले। आरोप है कि तीनों क्रिकेट समेत अन्य खेलों पर ऑनलाइन पैसे लगवाकर सट्टा चला रहे थे और इससे हर महीने करीब 18 लाख रुपये की कमाई हो रही थी। मौके से 2 लैपटॉप, 1 टैबलेट और 5 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और पूरे सट्टेबाजी के कारोबार की जांच कर रही है।

Jaipur Online Betting, Online Satta, Jaipur Crime, Vaishali Nagar, Melody Hotel, Cricket Betting, Online Gambling, Police Raid, Betting Gang, Rajasthan Crime



💢 अपने इलाके की किसी समस्या की जानकारी देना चाहते हैं या कोई वीडियो देना चाहते हैं तो हमें WhatsApp करें: +91 88714 80774!
(आपकी पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी!)

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के धानोरा तहसील के जपपलाई स्थित सरकारी आश्रमशाला में सांप के काटने से तीन नाबालिग आदिवासी छ...
27/08/2026

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के धानोरा तहसील के जपपलाई स्थित सरकारी आश्रमशाला में सांप के काटने से तीन नाबालिग आदिवासी छात्रों की मौत के मामले में कार्रवाई तेज हो गई है। घटना के बाद स्कूल प्रबंधन की लापरवाही पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

बताया गया कि 10 अगस्त की रात आश्रमशाला में छात्र भोजन और पढ़ाई के बाद सो रहे थे। इसी दौरान कमरे में सांप घुस गया और कुछ छात्रों को डस लिया। तीन छात्रों की इलाज के दौरान मौ*त हो गई, जबकि कई अन्य छात्रों को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मामले में पुलिस ने आश्रमशाला के मुख्याध्यापक समेत अन्य जिम्मेदार लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। वहीं आदिवासी विकास विभाग ने भी विभागीय कार्रवाई करते हुए दो अधिकारियों को निलंबित किया है और आश्रमशाला की मान्यता रद्द कर दी गई है।

घटना ने छात्रावासों और आश्रमशालाओं में बच्चों की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब पीड़ित परिवारों को न्याय और जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई का इंतजार है।

Gadchiroli news, Maharashtra news, school snake bite, students death, tribal school, Ashram school, school negligence, student safety, Maharashtra school news, Gadchiroli snake bite

असम में बेटे ने ही घर से उड़ाए 50 लाख, गर्लफ्रेंड को गिफ्ट किया iPhone! जोरहाट के 25 वर्षीय युवक ने घर का लॉकर तोड़कर 50...
27/08/2026

असम में बेटे ने ही घर से उड़ाए 50 लाख, गर्लफ्रेंड को गिफ्ट किया iPhone! जोरहाट के 25 वर्षीय युवक ने घर का लॉकर तोड़कर 50 लाख रुपये और सोने के गहने चुरा लिए। पुलिस जांच में सामने आया कि युवक ने चोरी की रकम गर्लफ्रेंड पर खर्च की और उसे iPhone भी गिफ्ट किया। पुलिस ने युवक को अहमदाबाद से पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपने माता-पिता के सामने चोरी की बात कबूल की।

Jorhat News, Assam News, Theft Case, 50 Lakh Theft, iPhone Gift, Crime News, Police Action, Love Story, Latest News, India News

27/08/2026

😢“प्रदूषण नहीं तो जीवन सही”—सरकना गांव की यही पुकार अब आंदोलन बन चुकी है। प्रदूषित हवा, गंदे पानी और बढ़ते स्वास्थ्य संकट के खिलाफ स्थानीय लोगों ने “सरकना बचाओ आंदोलन” का आह्वान किया है। बैनर के जरिए ग्रामीणों ने प्रदूषण पर रोक, स्वच्छ पर्यावरण और सुरक्षित भविष्य की मांग उठाई है। लोगों का कहना है कि प्रदूषण का असर सांस, खेती और आने वाली पीढ़ियों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। अब सवाल सिर्फ पर्यावरण का नहीं, बल्कि लोगों के जीवन और भविष्य का है—क्या जिम्मेदारों की नजर इस आवाज़ पर पहुंचेगी?

💢अपने इलाके की किसी समस्या की जानकारी देना चाहते हैं या कोई वीडियो देना चाहते हैं तो हमें व्हाट्सऐप करें: +91 88714 80774!

(आपकी पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी!)

(Sarkana Save Movement, Pollution, Environmental Protest, Air Pollution, Water Pollution)

Address

Madhumilan Square
Indore

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Batangarh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Batangarh:

Shortcuts

Share