अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत - मध्यभारत प्रान्त

  • Home
  • India
  • Indore
  • अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत - मध्यभारत प्रान्त
Directions Website Contact the organization

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत - मध्यभारत प्रान्त Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत - मध्यभारत प्रान्त, 80, Narayan Bagh, Grahak Panchayat Karyalay, Indore.

The aim is to make the customer aware of his rights and get him good quality, correct measurement, good behaviour and services after sales at a reasonable price

🚨📱 DIGITAL ARREST SCAM AWARENESS 📱🚨🛡️ Stay Alert. Stay Informed. Stay Safe!🇮🇳 Akhil Bhartiya Grahak Panchayat – Karnatak...
28/10/2026

🚨📱 DIGITAL ARREST SCAM AWARENESS 📱🚨
🛡️ Stay Alert. Stay Informed. Stay Safe!

🇮🇳 Akhil Bhartiya Grahak Panchayat – Karnataka Prant urges citizens to stay vigilant against digital arrest scams and online financial fraud.

⚠️ WHAT IS A DIGITAL ARREST SCAM?
Cybercriminals impersonate police, CBI, ED, RBI or government officials through calls and video calls, threatening arrest, legal action or account freezing to extort money.

📌 REMEMBER: Digital arrest is NOT a legal concept in India. Genuine authorities never arrest people over video calls or demand money for verification or settlement.

🚩 WARNING SIGNS:
🔴 Threatening calls from unknown numbers
🔴 Fake warrants or arrest threats
🔴 Requests for OTPs, bank details or personal information
🔴 Pressure to stay on video calls or keep things secret
🔴 Demands to transfer money

🛡️ PROTECT YOURSELF:
✅ Stay calm. Never panic.
✅ Never share OTPs, passwords or banking details.
✅ Never transfer money under pressure.
✅ Avoid unknown apps and remote access.
✅ Verify officials through authentic channels.
✅ Inform family and preserve evidence.

📢 REPORT CYBER FRAUD:
📞 1930 – National Cyber Crime Helpline
🌐 https://www.cybercrime.gov.in

⏰ Report immediately to help authorities act quickly.

⚖️ CONSUMER AWARENESS
An informed consumer is an empowered consumer!

🔐 Think before you click. Verify before you trust. Report before it is too late.

🤝 Together, let us build a safer Digital India!

🇮🇳 Akhil Bhartiya Grahak Panchayat – Karnataka Prant

📢 जागो ग्राहक, जागो!
Be Aware. Be Secure. Be Responsible.


https://www.instagram.com/p/DfDINpxh-nA/?mdxt=MzRuNHk5cHFsbWtu

सुप्रीम कोर्ट ने दवाओं की कीमतों में भारी अंतर को लेकर केंद्र सरकार को फटकार लगाई. कोर्ट ने कहा, 'अस्पताल डकैती के सहारे...
28/10/2026

सुप्रीम कोर्ट ने दवाओं की कीमतों में भारी अंतर को लेकर केंद्र सरकार को फटकार लगाई. कोर्ट ने कहा, 'अस्पताल डकैती के सहारे नहीं चल सकते' कोर्ट ने सवाल उठाया कि जब दवाएं खुदरा विक्रेताओं को कम कीमत पर मिलती हैं, तो उनकी MRP इतनी ज्यादा क्यों रखी जाती है. साथ ही, कोर्ट ने कैंसर की दवाओं पर मुनाफे की सीमा तय करने में हो रही देरी पर भी सवाल उठाए.

कैंसर के इंजेक्शन से लेकर सलाइन चढ़ाने में इस्तेमाल होने वाली ट्यूब तक मरीजों को दवाओं और मेडिकल सामान के लिए भारी कीमत ...
28/10/2026

कैंसर के इंजेक्शन से लेकर सलाइन चढ़ाने में इस्तेमाल होने वाली ट्यूब तक मरीजों को दवाओं और मेडिकल सामान के लिए भारी कीमत चुकानी पड़ रही है। सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान दवाओं की कीमतों और अस्पतालों की ओर से वसूले जा रहे मुनाफे का मुद्दा उठा । अदालत ने कहा कि जिस ने मेडिकल ट्यूब कीकीमत खुदरा विक्रेता के लिए 15 रुपये है, उसके लिए मरीज से 250 रुपये तक वसूले जाते हैं। कोर्ट ने सवाल किया कि कीमतों में इतना बड़ा अंतर क्यों है ? अदालत ने कहा कि कैंसर की दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30 प्रतिशत तक सीमित करने के केंद्र के हालिया फैसले के बावजूद बाजार में करीब 90 प्रतिशत दवाएं मूल्य नियंत्रण आदेश (DPCO) के दायरे हैं।

🏦📲 E-KYC & CKYC: Know Your Rights, Secure Your Identity! 🇮🇳As responsible consumers, staying informed about financial ve...
27/10/2026

🏦📲 E-KYC & CKYC: Know Your Rights, Secure Your Identity! 🇮🇳

As responsible consumers, staying informed about financial verification is essential! 💡

🔹 E-KYC (Electronic Know Your Customer): A digital process used by banks and financial institutions to verify your identity electronically.

🔹 CKYC (Central Know Your Customer): A centralized KYC system that allows you to complete your KYC once and use your CKYC record across participating financial institutions, subject to applicable rules and verification requirements.

🛡️ Consumer Safety Tips:
✅ Never share your OTP, PIN, password, or banking credentials with anyone.
✅ Complete KYC only through official bank or financial institution channels.
✅ Beware of fraudulent calls and links threatening account suspension in the name of KYC updates.
✅ Check your details carefully and report unauthorized activity immediately.
✅ Remember: Your identity is your responsibility—protect it!

📢 Be an aware consumer. Stay vigilant. Stay financially secure.

An initiative by Akhil Bharatiya Grahak Panchayat (ABGP), Karnataka Prant.


https://www.instagram.com/p/De9_WukTepy/?obrf=bTMxc3lwYzVvdnVv

मध्यभारत प्रांत कार्यकारणी बैठक भोपाल में संपन्न हुई
26/10/2026

मध्यभारत प्रांत कार्यकारणी बैठक भोपाल में संपन्न हुई

मध्य प्रदेश में बीमा फ्रॉड का बड़ा खुलासा! 482 फर्जी क्लेम से 9.60 करोड़ रुपये निकालेभोपाल। मध्य प्रदेश में सरकारी बीमा ...
22/10/2026

मध्य प्रदेश में बीमा फ्रॉड का बड़ा खुलासा! 482 फर्जी क्लेम से 9.60 करोड़ रुपये निकाले

भोपाल। मध्य प्रदेश में सरकारी बीमा योजनाओं के नाम पर करोड़ों रुपये के कथित घोटाले का खुलासा हुआ है। अखबार में प्रकाशित जांच रिपोर्ट के मुताबिक, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में 482 फर्जी क्लेम के जरिए करीब 9.60 करोड़ रुपये की राशि निकालने का मामला सामने आया है। आरोप है कि ग्रामीणों के नाम पर बैंक खाते खुलवाए गए, उनमें बीमा की एक-दो किस्तें जमा की गईं और फिर फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्रों के आधार पर बीमा क्लेम हासिल कर लिया गया।

ग्रामीणों के नाम पर खुलवाए गए बैंक खाते

रिपोर्ट के अनुसार, जालसाजों ने गरीब और ग्रामीण लोगों को सरकारी बीमा योजना का लाभ दिलाने का भरोसा दिया। उनके दस्तावेज जुटाकर बैंक खाते खुलवाए गए और बीमा पॉलिसियां कराई गईं। इसके बाद कथित तौर पर फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र तैयार कर बीमा क्लेम पेश किए गए।

436 रुपये के बीमा पर लाखों का क्लेम

रिपोर्ट में बताया गया है कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत 436 रुपये सालाना प्रीमियम पर 2 लाख रुपये का बीमा कवर मिलता है। आरोप है कि गिरोह ने बीमा की केवल एक-दो किस्तें जमा कराईं और बाद में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर लाखों रुपये के क्लेम हासिल किए।

एटीएम से निकाली गई रकम

जांच रिपोर्ट के मुताबिक, बीमा कंपनियों से क्लेम की राशि बैंक खातों में आने के बाद एटीएम के जरिए नकदी निकाली गई। मामले में बैंक खातों, बीमा पॉलिसियों, नामांकित व्यक्तियों और मृत्यु प्रमाण पत्रों की भूमिका की जांच की जा रही है।

ईओडब्ल्यू की जांच में बड़े खुलासे की संभावना

रिपोर्ट में इस मामले में कई बैंक खातों और बीमा पॉलिसियों के दस्तावेजों की जांच का भी उल्लेख है। कथित घोटाले में शामिल लोगों की पहचान करने और पैसों के लेन-देन का पता लगाने के लिए जांच एजेंसियां दस्तावेजों की पड़ताल कर रही हैं।

बड़ा सवाल: गरीब ग्रामीणों के नाम पर फर्जी बीमा क्लेम कैसे पास हुए? क्या बैंक और बीमा कंपनियों की आंतरिक जांच व्यवस्था में गंभीर खामियां थीं? इस मामले की विस्तृत जांच से कई अहम खुलासे हो सकते हैं।

22.10.2026 आज हरदा इकाई के द्वारा देश व्यापी सभी प्रांतों के प्रत्येक जिले में विरोध दर्ज करने के अभियान के अंतर्गत हरदा...
22/10/2026

22.10.2026
आज हरदा इकाई के द्वारा देश व्यापी सभी प्रांतों के प्रत्येक जिले में विरोध दर्ज करने के अभियान के अंतर्गत हरदा जिले के SDM जिले कार्यालय में SDM महोदय को ज्ञापन दिया ।
➖➖➖➖➖➖
कोलकाता_वामपंथी तत्वों द्वारा सामूहिक हिंसा के विरोध में,
⭕👉अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा, पूरे देश में विरोध प्रदर्शन_ज्ञापन के द्वारा आपराधिक तत्वों पर उचित कार्यवाही की मांग करी गई

NMC ने डॉक्टरों और अस्पतालों के विज्ञापनों के लिए नई गाइडलाइंस लागू की हैं. अब '100% सफलता', 'गारंटीड इलाज' और 'नंबर-1 ड...
08/10/2026

NMC ने डॉक्टरों और अस्पतालों के विज्ञापनों के लिए नई गाइडलाइंस लागू की हैं. अब '100% सफलता', 'गारंटीड इलाज' और 'नंबर-1 डॉक्टर' जैसे दावे नहीं किए जा सकेंगे. मरीजों के रिव्यू, सेलिब्रिटी-इन्फ्लुएंसर प्रचार, फर्जी लाइक्स और प्रमोशनल बिफोर-आफ्टर तस्वीरों पर भी रोक रहेगी. उल्लंघन पर जुर्माना और रजिस्ट्रेशन निलंबन संभव हैं

डॉक्टरों और अस्पतालों के विज्ञापनों को लेकर नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने सख्त गाइडलाइंस जारी की हैं. नए नियमों के तहत डॉक्टर और अस्पताल अब अपने इलाज या सेवाओं के प्रचार के लिए भ्रामक दावे, मरीजों के रिव्यू, सेलिब्रिटी के समर्थन या इन्फ्लुएंसर का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे. ये नियम इंस्टाग्राम, यूट्यूब जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के साथ अखबार, होर्डिंग और दूसरे विज्ञापन माध्यमों पर भी लागू होंगे.
NMC ने 6 अक्टूबर 2026 को ये गाइडलाइंस जारी की थीं, जो तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं. इनका मकसद मरीजों को गलत जानकारी से बचाना और स्वास्थ्य सेवाओं के प्रचार में पारदर्शिता लाना है.
'100% सफलता' और 'नंबर-1 डॉक्टर' जैसे दावों पर रोक

नई गाइडलाइंस के मुताबिक, डॉक्टर और अस्पताल अपने प्रचार में 'गारंटीड इलाज', '100% सफलता', 'चमत्कारी इलाज', 'दर्द रहित इलाज' और 'नंबर-1 स्पेशलिस्ट' जैसे दावे नहीं कर सकेंगे.
'सबसे अच्छा', 'सबसे भरोसेमंद' और 'टॉप डॉक्टर' जैसे दावों की भी अनुमति नहीं होगी, जब तक उन्हें निष्पक्ष तरीके से साबित न किया जा सके.
डॉक्टर अपनी व्यक्तिगत उपलब्धियों, इलाज की सफलता दर या कितने मरीजों का इलाज किया, जैसी जानकारी का इस्तेमाल बढ़ा-चढ़ाकर प्रचार करने के लिए नहीं कर सकेंगे
NMC ने डॉक्टरों और अस्पतालों को प्रचार के लिए मरीजों के प्रशंसापत्र, रिव्यू और सिफारिशों का इस्तेमाल करने से रोका है.
डॉक्टर अपने प्रचार के लिए मरीजों से रिव्यू मांगने या उन्हें सोशल मीडिया पर शेयर करने की अनुमति नहीं रखते.
इसके अलावा सेलिब्रिटी, इन्फ्लुएंसर, कर्मचारी या किसी तीसरे व्यक्ति के जरिए प्रतिबंधित प्रचार करवाने पर भी रोक लगाई गई है.
फर्जी लाइक्स और AI विज्ञापनों पर भी सख्ती

नई गाइडलाइंस के दायरे में AI से बनाए गए प्रचार अभियान, स्पॉन्सर्ड पोस्ट और इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग भी शामिल हैं.
डॉक्टर और अस्पताल अपनी लोकप्रियता दिखाने के लिए फर्जी फॉलोअर्स, लाइक्स, कमेंट्स, व्यूज या पेड रिव्यू का सहारा नहीं ले सकेंगे.
सर्च रैंकिंग या सोशल मीडिया एल्गोरिदम में हेरफेर करके अपनी प्रतिष्ठा के बारे में गलत धारणा बनाना भी प्रतिबंधित है.

इलाज से पहले और बाद की तस्वीरें दिखाने पर रोक

डॉक्टर और अस्पताल प्रचार के उद्देश्य से मरीजों की 'बिफोर-आफ्टर' तस्वीरें, सर्जरी के नतीजे, सेलिब्रिटी मरीजों की जानकारी या व्यक्तिगत सफलता की कहानियां प्रकाशित नहीं कर सकेंगे.
हालांकि, वैज्ञानिक या शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए मरीज की पहचान छिपाकर और उसकी सहमति से ऐसी जानकारी साझा करने की अनुमति हो सकती है.
NMC ने ऐसे विज्ञापनों पर भी रोक लगाई है, जो इलाज के नतीजों को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाते हैं, जोखिम छिपाते हैं या बिना पर्याप्त वैज्ञानिक प्रमाण वाले उपचार को बढ़ावा देते हैं.
डिस्काउंट, कैशबैक और फ्री इलाज के ऑफर पर क्या नियम?

डॉक्टर और अस्पताल ऐसे डिस्काउंट, सीमित समय के ऑफर, कूपन, गिफ्ट, कैशबैक या फ्री इलाज का प्रचार नहीं कर सकेंगे, जो लोगों को अनावश्यक जांच या इलाज के लिए आकर्षित करें.
मेडिकल सेवाओं के प्रचार से जुड़े कमीशन, रेफरल फीस, बोनस या दूसरे आर्थिक फायदे देने और लेने पर भी रोक लगाई गई है.
डर पैदा करके इलाज बेचने या बिना जरूरत मेडिकल टेस्ट कराने के लिए प्रेरित करने वाले विज्ञापन भी प्रतिबंधित हैं.
क्या डॉक्टर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दे सकेंगे?

NMC ने स्पष्ट किया है कि डॉक्टर स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों, सरकारी स्वास्थ्य अभियानों और शैक्षणिक चर्चाओं में हिस्सा ले सकते हैं.
वे सोशल मीडिया पर स्वास्थ्य से जुड़ी शैक्षणिक जानकारी भी साझा कर सकते हैं, बशर्ते उसका इस्तेमाल निजी प्रैक्टिस के प्रचार, मरीज जुटाने या प्रमोशनल मार्केटिंग से कमाई के लिए न किया जाए.
डॉक्टर अपनी प्रैक्टिस शुरू करने, पता बदलने या अस्थायी अनुपस्थिति जैसी जरूरी सूचनाएं भी दे सकते हैं. अस्पताल होर्डिंग पर अपनी सुविधाओं और इंफ्रास्ट्रक्चर की तथ्यात्मक जानकारी दे सकेंगे.
नियम तोड़ने पर क्या होगा?

NMC के मुताबिक, गाइडलाइंस का उल्लंघन करने पर डॉक्टरों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई हो सकती है. इसमें चेतावनी या निंदा, सुधार के निर्देश, रजिस्ट्रेशन पर प्रतिबंध या निलंबन और जुर्माना शामिल हो सकते हैं.
कार्रवाई के खिलाफ संबंधित डॉक्टर या अस्पताल NMC के एथिक्स एंड मेडिकल रजिस्ट्रेशन बोर्ड में 60 दिनों के भीतर अपील कर सकते हैं.
NMC का कहना है कि इन नियमों का उद्देश्य चिकित्सा पेशे की गरिमा बनाए रखना, मरीजों के हितों की रक्षा करना और स्वास्थ्य सेवाओं के भ्रामक व्यावसायिक प्रचार पर रोक लगाना है.

🚨महंगी दवाओं पर सुप्रीम कोर्ट सख्त- सुप्रीम कोर्ट ने महंगी दवाओं के मामले में केंद्र को कमिटी बनाने का निर्देश दिया- दवा...
08/10/2026

🚨महंगी दवाओं पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

- सुप्रीम कोर्ट ने महंगी दवाओं के मामले में केंद्र को कमिटी बनाने का निर्देश दिया

- दवा कंपनियों के जरिए डॉक्टरों को मिलने वाले फायदे पर नकेल कसी जाएगी

- डॉक्टरों के जरिए दवा की बिक्री बढ़ाने के मकसद पर नकेल कसी जाएगी

- केंद्र सरकार की कमिटी रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में पेश करने का निर्देश जारी

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत हरदा ने स्थानीय, *परम  पवित्र गुरुद्वारे में चलाया स्वच्छता अभियान*, ➖➖➖➖➖➖*स्वच्छ भारत.स्वस्थ...
03/10/2026

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत हरदा ने स्थानीय, *परम पवित्र गुरुद्वारे में चलाया स्वच्छता अभियान*,
➖➖➖➖➖➖
*स्वच्छ भारत.स्वस्थ्य भारत.सुंदर भारत*
⭕👉का दिया राष्ट्रीय संदेश

#हरदा

Address

80, Narayan Bagh, Grahak Panchayat Karyalay
Indore
452007

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत - मध्यभारत प्रान्त posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत - मध्यभारत प्रान्त:

Shortcuts

Share