Basti Foundation

Basti Foundation Basti Foundation में बस्तियों के बच्चों के सर्वांगीण विकास पर ध्यान दिया जाता है। संपर्क - 9752252331

निरंजनपुर शिक्षा केन्द्र में बच्चों से मिलने महिमा मेहता मैम पहुँचीं। उन्होंने बच्चों द्वारा प्रस्तुत मंत्र, श्लोक एवं क...
17/06/2026

निरंजनपुर शिक्षा केन्द्र में बच्चों से मिलने महिमा मेहता मैम पहुँचीं। उन्होंने बच्चों द्वारा प्रस्तुत मंत्र, श्लोक एवं कविताएँ सुनीं और उनकी प्रतिभा की सराहना की। बच्चों के उत्साह और आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए उन्होंने उन्हें प्रेरणादायक बातें बताईं तथा उपहार भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया।

रविदास नगर बस्ती की महिलाओं और बालिकाओं के लिए प्रोफेशनल मेहंदी क्लास का आयोजनरविदास नगर बस्ती की महिलाओं और बालिकाओं को...
09/06/2026

रविदास नगर बस्ती की महिलाओं और बालिकाओं के लिए प्रोफेशनल मेहंदी क्लास का आयोजन
रविदास नगर बस्ती की महिलाओं और बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत प्रोफेशनल मेहंदी क्लास का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और किशोरियों को मेहंदी कला में दक्ष बनाकर उन्हें स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।
महिलाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को प्रोफेशनल मेहंदी डिजाइन, आधुनिक पैटर्न और विभिन्न अवसरों पर की जाने वाली मेहंदी कला की बारीकियों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों ने महिलाओं को व्यावसायिक स्तर पर मेहंदी लगाने के लिए आवश्यक तकनीकों का प्रशिक्षण प्रदान किया।
आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता कदम
इस पहल के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं को अपने हुनर को पहचानने और उसे आय के साधन में बदलने का अवसर मिलेगा। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद वे विवाह, त्योहारों एवं अन्य आयोजनों में मेहंदी सेवाएं देकर आर्थिक रूप से सशक्त बन सकेंगी।

,

राहुल नहीं रहा लेकिन उसकी यह बातें हमेशा प्रोत्साहित करती रहेंगी 🙏🏻देश की सबसे प्रमुख पत्रिका ग्राम संस्कृति में बस्ती फ...
31/05/2026

राहुल नहीं रहा लेकिन उसकी यह बातें हमेशा प्रोत्साहित करती रहेंगी 🙏🏻
देश की सबसे प्रमुख पत्रिका ग्राम संस्कृति में बस्ती फाउंडेशन का फुल पेज विज्ञापन हमेशा निशुल्क आया। मेरे बचपन के दोस्त और भाई राहुल शर्मा ने हमेशा यह विज्ञापन प्रकाशित किया और कहता था कि मेरी तरफ से यही बस्ती फाउंडेशन के लिए समाज सेवा है। आप सब इतना अच्छा काम कर रहे हो मैं भी तो आपके लिए कुछ करूं। राहुल बस्ती फाउंडेशन की बैठक में हमेशा आता था और हमेशा प्रोत्साहित करता था कि भैया आप इसी तरह सेवा करते रहिए, मुझसे जो भी बन पड़ेगा मैं हमेशा करूंगा। मेरे जीवन में वह एक ऐसा इंसान रहा जिसके लिए मैंने कभी कुछ नहीं किया लेकिन उसने मुझे हमेशा बहुत कुछ दिया। कुछ दिन पहले बहुत कम उम्र में अचानक हार्ट अटैक आने के कारण राहुल चला गया। आज उसके छोटे भाई रोहित ने मुझे पत्रिका का नया संस्करण भेजा। हर महीने मुझे राहुल का इसी तरह मैसेज आता था। मैंने तुरंत पत्रिका को खोलकर देखा लेकिन मेरे लिए सबसे आश्चर्य की बात यह थी कि आज भी उसमें यही फुल पेज विज्ञापन था। आंखें नम हो गई और अचानक ही वह सब यादें ताजा हो गईं जो राहुल के साथ बिताई थी। राहुल जैसे लोग किस्मत वालों को मिलते हैं। नेकदिल, हमेशा दूसरों की मदद करने वाले और दुनिया को सदा ईश्वर की नजर से देखने वाले। ईश्वर तुम्हें श्री चरणों में स्थान दे भाई।

रोहित तुम भी अपने भाई और पिता की नेकियत को आगे बढ़ाओ और खूब उन्नति करो। ईश्वर से सदैव तुम्हारे लिए यही प्रार्थना।🙏🏻
तस्वीर में राहुल और रोहित।
Rohit Sharma

हुनर, आत्मविश्वास और खुशियों से भरी एक प्रेरणादायक पहल बस्ती फाउंडेशन के निरंजनपुर और रविदास केन्द्र पर संगी साथी फाउंडे...
29/05/2026

हुनर, आत्मविश्वास और खुशियों से भरी एक प्रेरणादायक पहल

बस्ती फाउंडेशन के निरंजनपुर और रविदास केन्द्र पर संगी साथी फाउंडेशन द्वारा संचालित प्रोजेक्ट उत्थान के अंतर्गत बस्ती के बच्चों के लिए डांस क्लास का सफल आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य बच्चों के अंदर छुपी प्रतिभाओं को निखारना, उनका आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें सीखने के नए अवसर प्रदान करना था।
बच्चों ने पूरे उत्साह और लगन के साथ डांस सीखा। हर दिन उनकी मेहनत, ऊर्जा और मुस्कान यह दिखाती रही कि सही अवसर मिलने पर बच्चे कितनी खूबसूरती से आगे बढ़ सकते हैं।
ट्रेनिंग पूर्ण होने पर संजीव Sir द्वारा बच्चों को सर्टिफिकेट और गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। यह पल बच्चों के लिए बेहद खास और प्रेरणादायक रहा।
यह ट्रेनिंग केवल डांस सीखने तक सीमित नहीं रही, बल्कि बच्चों के व्यक्तित्व विकास, टीमवर्क और आत्मविश्वास को मजबूत करने का माध्यम भी बनी।
हम सभी सहयोगियों और बच्चों का दिल से धन्यवाद करते हैं जिन्होंने इस पहल को सफल बनाया। 🙏✨

✨ जब बच्चों को सही मंच और अवसर मिलता है, तो उनका आत्मविश्वास और प्रतिभा दोनों निखरकर सामने आते हैं। बस्ती फाउंडेशन के नि...
29/05/2026

✨ जब बच्चों को सही मंच और अवसर मिलता है, तो उनका आत्मविश्वास और प्रतिभा दोनों निखरकर सामने आते हैं।

बस्ती फाउंडेशन के निरंजनपुर केन्द्र पर संगी साथी फाउंडेशन द्वारा संचालित प्रोजेक्ट उत्थान के अंतर्गत बच्चों के लिए विशेष डांस क्लास का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में बच्चों ने पूरे उत्साह, अनुशासन और खुशी के साथ भाग लिया।

डांस केवल एक कला नहीं, बल्कि बच्चों के व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास और अभिव्यक्ति को मजबूत करने का माध्यम भी है। इस ट्रेनिंग के दौरान बच्चों ने नई स्टेप्स सीखीं, टीमवर्क को समझा और अपने अंदर छुपे हुनर को खुलकर प्रदर्शित किया। ✨

ट्रेनिंग पूर्ण होने पर संजीव Sir द्वारा बच्चों को सर्टिफिकेट एवं गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। बच्चों के चेहरों पर मुस्कान और गर्व इस बात का प्रमाण था कि छोटी-छोटी पहलें भी उनके जीवन में बड़ा बदलाव ला सकती हैं।

यह सफल आयोजन बच्चों के सपनों को नई दिशा देने और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने की एक खूबसूरत कोशिश रही।
हम सभी सहयोगियों, प्रशिक्षकों और बच्चों का हृदय से धन्यवाद करते हैं जिन्होंने इस पहल को यादगार बनाया। 🙏🌟

Address

Scheme 136, Plot 346, Sector B
Indore
452010

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Basti Foundation posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Basti Foundation:

Share