24/12/2025
यह बेटी बिहार के बक्सर जिला की रहने वाली है, अपनी मां और भाई के साथ गत माह अपने गांव के एक सज्जन के साथ रोजी रोटी कमाने के लिए बिहार से तेलंगाना के उप्पल में काम के लिए गए थे,चार दिन बाद ही ये बेटी वहां से गायब कर दी जाती हैं,पुलिस में रिपोर्ट कर दी जाती हैं,लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जाती हैं,फिर ये मामला इनके गांव से बिहार के बक्सर जिला से मेरे परिचित द्वारा मुझे बताया जाता हैं और मुझसे मेरे एनजीओ लीगल माइंट फाउंडेशन फॉर सोशल जस्टिस से मदद की गुहार की जाती हैं,7/12/25 को हमारी तरफ से पुलिस की रिपोर्ट ,और उदासीनता को देखते हुए एनजीओ की तरफ से पुलिस से संपर्क किया जाता हैं और बेटी के जीवन को बचाने के प्रयास किए जाते है और पुलिस के द्वारा कुछ जगह पर दबिश दिया जाता है,जिसके परिणाम स्वरूप बदमाशों के हौसले पस्त होते है,और इस बेटी को न्यू दिल्ली स्टेशन पर तेलंगाना से ट्रेन द्वारा छोड़ दिया जाता हैं, जहां से ये दिल्ली पुलिस के द्वारा मुखर्जी नगर दिल्ली के चाइल्ड केयर सेंटर भेज दिया जाता है,दिल्ली पुलिस द्वारा मुझे सूचना मिलने पर आज मैं अपनी दिल्ली टीम के साथ जाकर इनकी माता जी और भाई को इस बेटी की सुपुर्दगी करवा देता हु ,भगवान और आप सभी मित्रगण के आशीर्वाद से यह कार्यवाही संपूर्ण हो पाई है,इस पुरे प्रकण में मेरे तेलांगना में रह रहे दोस्तों जिनमें श्री अभिषेक जी,समाजसेवी श्री अजय भाई जो कि तेलांगना में एक अच्छा रसूख रखते है का बहुत सहयोग मिला जिसका हम सभी कार्यकता तहे दिल से आभार प्रकट करते है।
धन्यवाद तेलंगाना पुलिस/ दिल्ली पुलिस
दिनेश पाहवा
सेक्रेटरी जनरल
लीगल माइंट फाउंडेशन फॉर सोशल जस्टिस