Saheli Mahila Mandal

Saheli Mahila Mandal Saheli Mahila Mandal is a rising sun for Bahujan society.

Its main objective is to give emphasis to the people of the society for education, employment and organization.

बहुजन एडवोकेट वेलफेयर के तत्वावधान में मनाई बाबा साहब की 134वीं जयंतीनगर इन्दरगढ के नगरिया कम्पलेक्स सेंवढ़ा रोड पर भारत ...
14/04/2025

बहुजन एडवोकेट वेलफेयर के तत्वावधान में मनाई बाबा साहब की 134वीं जयंती

नगर इन्दरगढ के नगरिया कम्पलेक्स सेंवढ़ा रोड पर भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की 134 वीं जयंती बडे धूम धाम से मनाई गई।

नगर इंदरगढ़ में बहुजन एडवोकेट वेलफेयर के तत्वाधान में भारत रत्न , संविधान निर्माता , परम पूज्य बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की 134वीं जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम नगर इंदरगढ़ के बहुजन एडवोकेट वेलफेयर के तत्वावधान में आयोजित किया गया, जिसमें सेवढ़ा एवं इन्दरगढ के अधिवक्तागढ़ एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के शुरुआत में तथागत भगवान बुद्ध की वंदना की गई तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय मनोज दिवाकर नायब तहसील इन्दरगढ , अध्यक्षता हरिनारायण जाटव शिक्षक ब्लॉक अध्यक्ष अजाक्स , विशिष्ट अतिथि जगदीश प्रसाद बौद्ध शिक्षक भिटारी वाले , जी.एल. जाटव रिटायर्ड जिला मलेरिया ऑफिसर , अटलबिहारी शर्मा एडवोकेट अध्यक्ष अधिवक्ता संघ सेवढ़ा , नरेश पाठक एडवोकेट एवं कार्यक्रम के अंतिम मे अखिलेश जाटव एडवोकेट ने आभार व्यक्त किया , कार्यक्रम का संचालन डॉ. संतोष कुमार जाटव एवं राजेश कुमार जाटव एडवोकेट के द्वारा किया गया , कार्यक्रम की समस्त रूपरेखा राहुल राजौरिया एडवोकेट एवं विजय कुमार जाटव एडवोकेट के द्वारा की गई। कार्यक्रम में वीरेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट , एनडी गुप्ता एडवोकेट, विशाखा एडवोकेट , कमल सिंह कुशवाहा एडवोकेट , महेश सिंह कुशवाहा एडवोकेट , भूपेंद्र सिमोलिया एडवोकेट , मुकेश यादव एडवोकेट , नारायण सिंह वघेल एडवोकेट , शशिकांत नसरोलिया एडवोकेट , धर्मेंद्र लक्षाकार एडवोकेट , नरेंद्र कुशवाहा एडवोकेट , विकास श्रीवास्तव एडवोकेट , हरिमोहन जाटव एडवोकेट , राजकुमार यादव एडवोकेट , रामकुमार कुशवाहा एडवोकेट , हरिनारायण अहिरवार एडवोकेट , श्रीमती प्रेमा बाई , श्रीमती माया देवी , श्रीमती दयावती सागर , कुमारी निधि सागर , हर्षित सागर , हरिनारायण जाटव ए.डी.ओ. , छोटेलाल जाटव कुलैथ , नारायणदास आदि लोग उपस्थित रहे।

दादी की पांचवीं पुण्यतिथि पर बच्चों को वितरित किये स्कूल बैग और स्टेशनरीनगर इन्दरगढ के समाजसेवी एडवोकेट राहुल राजौरिया न...
02/02/2025

दादी की पांचवीं पुण्यतिथि पर बच्चों को वितरित किये स्कूल बैग और स्टेशनरी

नगर इन्दरगढ के समाजसेवी एडवोकेट राहुल राजौरिया ने अपनी दादी श्रीमती कलाबती राजौरिया की पांचवीं पुण्यतिथि के अवसर पर बच्चों को वितरित की स्टेशनरी एवं स्कूल बैग।
शासकीय प्राथमिक विद्यालय बरिया जिला दतिया में बच्चों को समाजसेवी राहुल राजौरिया एडवोकेट ने स्कूल बैग , स्टेशनरी का वितरण किया, राजौरिया ने बच्चों को अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षा जीवन में अति आवश्यक है इसके बिना व्यक्ति पशु के समान है शिक्षा हमें जीवन जीने का तरीका सिखाती है लोगों से व्यवहार करने का ढंग सिखाती है शिक्षा के साथ-साथ हमें अन्य खेलकूद आदि एक्टिविटी में भाग लेना चाहिए इससे हमारे जीवन में निखार आता है और हम अपने गांव शहर देश का नाम रोशन करते हैं। अंतिम में सभी को मिठाई खिलाकर बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर जयहिन्द जाटव शिक्षक सी.ए.सी. , राजेश कुमार जाटव एडवोकेट , अरूण कुमार पाराशर एडवोकेट , राहुल राजौरिया एडवोकेट तथा संस्था प्रभारी श्रीमती सोनी जाटव शिक्षक मौजूद रहीं।

Address

OSHO BHAWAN, AMBEDKAR WARD, WARD NO. 7, RAJA KA BAAG
Indargarh
475675

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm
Sunday 9am - 5pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Saheli Mahila Mandal posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share