ILM Fundation and Trust Up

ILM Fundation and Trust Up to provide education for poors

*अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में कक्षा 6वीं और 9वीं के प्रवेश फॉर्म जारी* अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) ने सत्र 2025-2...
27/02/2025

*अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में कक्षा 6वीं और 9वीं के प्रवेश फॉर्म जारी*

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) ने सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 6वीं और 9वीं में प्रवेश के फॉर्म जारी कर दिए हैं। इच्छुक विद्यार्थी और अभिभावक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
⏳ *आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियाँ*

✅ आवेदन शुरू होने की तिथि: अब जारी
✅ आवेदन की अंतिम तिथि (बिना लेट फीस): 29 मार्च 2025
✅ आवेदन की अंतिम तिथि (लेट फीस के साथ): 5 अप्रैल 2025
✅ फॉर्म में सुधार की तिथि: 6 अप्रैल से 10 अप्रैल 2025
✅ प्रवेश परीक्षा तिथि (कक्षा 6): 11 मई 2025 (शाम 4:00 बजे)
✅ प्रवेश परीक्षा तिथि (कक्षा 9): 11 मई 2025 (सुबह 10:00 बजे)
✅ एडमिट कार्ड डाउनलोड करें: www.amucontrollerexams.com
📌 *कक्षा 6वीं में प्रवेश*
✔ योग्यता: कक्षा 5 उत्तीर्ण
✔ आयु सीमा: 10-12 वर्ष (1 अप्रैल 2013 - 31 मार्च 2015)
✔ *प्रवेश प्रक्रिया* :
लिखित परीक्षा (85 अंक)
इंटरव्यू (15 अंक) – लिखित परीक्षा पास करने के बाद
✔ *प्रवेश परीक्षा पैटर्न:*
भाषा (अंग्रेजी, उर्दू, हिंदी) - 25 अंक
गणित - 30 अंक
पर्यावरण अध्ययन - 30 अंक
✔ फीस: ₹750 (लेट फीस के साथ ₹1050)

📌 *कक्षा 9वीं में प्रवेश*
✔ योग्यता: कक्षा 8 उत्तीर्ण
✔ आयु सीमा: 13-15 वर्ष (1 अप्रैल 2010 - 31 मार्च 2012)
✔ *प्रवेश प्रक्रिया* :
लिखित परीक्षा (85 अंक)
इंटरव्यू (15 अंक) – लिखित परीक्षा पास करने के बाद
✔ *प्रवेश परीक्षा पैटर्न:*

भाषा (अंग्रेजी, उर्दू, हिंदी) - 25 अंक
गणित - 25 अंक
विज्ञान - 25 अंक
सामाजिक विज्ञान - 10 अंक
✔ फीस: ₹800 (लेट फीस के साथ ₹1100)

📜 *प्रवेश के लिए आवश्यक दस्तावेज़*

✔ आधार कार्ड / पासपोर्ट / अन्य पहचान प्रमाण
✔ पासपोर्ट साइज फोटो
✔ जन्म प्रमाण पत्र
✔ पिछली कक्षा की मार्कशीट
✔ विशेष श्रेणी (PwBD, NRI) के लिए आवश्यक प्रमाण पत्र

🏫 *AMU स्कूलों में प्रवेश*

AMU के विभिन्न स्कूलों में कक्षा 6 और 9 में प्रवेश दिया जाता है, जिनमें शामिल हैं:
*लड़कों के लिए* : STS स्कूल, राजा महेंद्र प्रताप सिंह AMU सिटी स्कूल, AMU ABK हाई स्कूल
*लड़कियों के लिए:* AMU गर्ल्स स्कूल, AMU सिटी गर्ल्स हाई स्कूल
दोनों के लिए: अब्दुल्ला स्कूल
*दृष्टिबाधित छात्रों के लिए: अहमदी स्कूल*

🏠 हॉस्टल सुविधा

🏡 हॉस्टल केवल कुछ स्कूलों में उपलब्ध है:
✔ लड़कों के लिए: STS स्कूल (कक्षा 6 और 9 के छात्रों के लिए)
✔ लड़कियों के लिए: AMU गर्ल्स स्कूल (कक्षा 9 की छात्राओं के लिए)
✔ दृष्टिबाधित छात्रों के लिए: अहमदी स्कूल

20/11/2024
13/09/2024

_*सवाल:– वक्फ बोर्ड की ज़मीन क्या है ? मुसलमानों को यह ज़मीन क्या अल्पसंख्यक होने की वजह से दी गई है ?*_

*वक्फ बोर्ड के बारे में कई सवालों से भरी पोस्ट पढ़ने को मिलती हैं।
•┈┈┈┈••✦✿✦••┈┈┈┈•

*जवाब:–* अक्सर "मुस्लिम नफरत" की राजनीति करने वाले गिरोह, झूठ के द्वारा नफरत फैला कर अपना एजेंडा हासिल करने के लिए नए नए झूठ फैलाते रहते हैं। उसी कड़ी के तहत वे वक्फ बोर्ड के खिलाफ कई झूठे इल्ज़ाम लगाते है जैसे :–
▪️ यह सरकारी अनुदान से चलता है?
▪️सरकारी और दूसरे लोगो की ज़मीन हड़प कर वक्फ बोर्ड बनाया गया है?
▪️ इन संपत्तियों को कब्जा कर डबल कर लिया गया और यह धर्मांतरण का कार्य करती है?
▪️क्या लोकतांत्रित देश में मजहबी आधार पर ऐसा बोर्ड और कानून बनाना उचित है?
▪️ साथ ही यह भी कह दिया जाता है की अन्य धर्म की संपत्ति से जुड़े मामलों पर तो सिविल कोर्ट सुनवाई कर लेता है जबकि अगर किसी वक्फ की संपत्ति का विवाद हो तो वह केवल ट्रिब्यूनल कोर्ट में ही सुनी जाती है?

_*इन सब सवालो के जवाब जानने से पहले यह जान लेना चाहिए की वक्फ सम्पत्ति , मुस्लिम समाज की निजी सम्पत्ति है जो की मुस्लिम समाज जनों के द्वारा समाज को ही दान (वक्फ) की हुई है। ना की यह संपत्ति किसी सरकार, राजा या किसी और ने समाज को दी है।*_

✅ इस्लाम में मुस्लिमो को यह स्पष्ट आदेश है की वो अपनी हलाल (वैधानिक/जायज़/legal) कमाई में से गरीबों और जरूरतमंदो (needy) का भी ख्याल रखें। और इसके लिए अपनी सालाना Income में से 2.5% हर साल ज़कात के रूप में दान करें जो की हर सामर्थ्य (हैसियत) रखने वाले पर अनिवार्य है। इसके अलावा भी कुरान में 32 बार charity यानी दान का जिक्र/उल्लेख है। यानी ज़कात के अलावा भी और अधिक से अधिक दान करने की शिक्षा/तालिम दी गई है।

🔺 कुरान के आदेश के अनुसार और नैतिक/Moral रूप से भी हर मुस्लिम अपनी हैसियत Status के अनुसार दान देता है! और यह दान– रुपए–पैसे, अनाज यानी खाद्य सामग्री, कपड़े, दवाइयां, चल–अचल संपत्ति या किसी भी रूप में हो सकता है।

✅ *Waqf Board क्या है और इसकी जरूरत क्यों ..?*

जब इतनी बड़ी आबादी दान देती है तो यह स्वाभाविक है की उसकी निगरानी के लिए भी कोई संस्था हो, ताकि जनहित में उसका इस्तेमाल किया जा सके। Waqf Bord ऐक ऐसी ही संस्था है। जो मुस्लिम समाज के द्वारा दान कि गई संपत्तियों का रख रखाव करती है। जिसे आज़ादी के बाद "वक्फ अधिनियम 1954" के तहत बनाया गया।

✅ Waqf Board को सरकार की तरफ से कोई अनुदान या सैलरी नहीं मिलती । जबकि waqf board समाजिक कार्य के लिए जैसे स्कूल, कॉलेज, अस्पताल या अन्य सामाजिक कार्यों के लिए जमीन देता हे। और जो भी संस्था या व्यक्ति उस पर कुछ कार्य करते हैं। जैसे स्कूल–कॉलेज या अस्पताल खोलते हैं तो संबंधित कार्यालय की जो प्रोसेस होती है उसके अनुसार भुगतान या अनुदान ले और दे सकता हैं।

✅ इसके अलावा झूठ के द्वारा नफरत फैला कर अपना एजेंडा हासिल करने वाले और एक और झुठ फैलाते है कि *एक ही धर्म के लोगो के लिए इस तरह की संस्था क्यों और उनके लिए अलग से कानून क्यों है..?*

तो दरअसल इस तरह का झूठ फैलाने वाले जानते है की उनकी जो audience है उनकी मानसिक शक्ति झूठ सुना और पढ़ा–पढ़ा कर ब्लॉक कर दी गई है की अब वो जो पढ़ते हैं उसे बिना जांचे और सच जानने की कोशिश करे बगैर बस आंख बंद कर सही मान लेते हैं। जबकि देश में सिर्फ मुस्लिमो के लिए ही ऐसी कोई संस्था नही हे बल्कि गैर मुस्लिमो के लिए भी *न्यास बोर्ड या धर्म न्यास बोर्ड* है जो की Trust, मंदिरो, धर्मशाला या अन्य वो सभी धार्मिक और सामाजिक प्रतिक/निशान की देख रेख और वक्फ बोर्ड की तरह ही दूसरे काम करती हैं।

✅ इसके अलावा यह कहना की *लोकतांत्रिक देश में इस तरह की संस्था का क्या काम..?*
तो हमे यह पता होना चाहिए की लोकतंत्र का अर्थ ही यही होता है की हर धर्म, समाज, जाती और वर्ग के लोगो का आजादी से अपनी परंपराओं custom को मानने, रक्षा करने और उसे बड़ाने का अधिकार होता है।

✅ *क्या सिर्फ मुस्लिम समाज के लिए ही वक्फ संपत्ति के लिए अलग से सुनवाई होती है..?*
सीधे तौर पर ऐसा कहना सही नहीं हे। क्योंकि धार्मिक न्यास Board जिसके रख रखाव की जिम्मेदारी कलेक्टर/कामिशनर/ADM की होती है। और संविधान मे अन्य धर्मों के लोगो के अपने custom यानी रीति रिवाज के अनुसार अलग से कई सुविधाएं दी गई है और जिन सबका उल्लेख यहां करना संभव नही है।

✅ अगला झूठ जो फैलाया जा रहा है की सिर्फ "13 वर्षों में दोगुनी से भी ज्यादा हो गई वक्फ बोर्ड की जमीन!" और क्या सरकारी जमीनों को कब्जा कर बड़ाया जाता है?

ऐसा कुछ भी नही हुआ है। दरअसल 2009 से सभी आंकड़ों का digitalization का काम शुरू किया गया। इससे पहले चाहे सरकारी record हो या किसी और संस्था का रिकॉर्ड सभी कागज़ की फाइलों में हुआ करता था । लेकिन 2009 के बाद से सभी रिकॉर्ड्स को digital format capture किया जाना शुरू हुआ। इसी तरह waqf संपत्तियों की भी जब geo mapping की गई और पूरे देश से सभी रिकॉर्ड्स को Centralise किया गया तो Acctual Data सामने आया! जिसे तोड़ मरोड़ कर झूठ फैलाने वालो ने इस्तेमाल किया। और धर्मांतरण की बात तो इसकी कोई हकीकत ही नही है।

🔺 वक्फ सम्पत्ति हमेशा ही वक्फ (यानी समाज के लिए दान की गई) की होती है उसे खरीदा या बेचा नहीं जा सकता है।

लेकिन जबकि डाटा का degitilisation ना होने के कारण वक्फ की कई संपत्तियों पर सरकारी और अर्ध सरकारी निर्माण हुए।

यही नही पूरे देश में भू माफिया या वे आश्रित लोग जिनको कुछ समय के लिए सम्पत्ति इस्तेमाल के लिए दि थी उन्होंने वक्फ बोर्ड की संपत्तियों पर कब्ज़ा किया है।

आज आप किसी भी शहर के मुख्य एरिया में चले जाएं तो वहां आपको वक्फ बोर्ड पर बनी कोई ना कोई इमारत ज़रूर मिलेगी। और वक्फ की ज़मीन के बारे में गलतफहमियां फैलाने वाले लोगो और इन Propaganda को फंडिंग भी इसी तरह के भू माफिया और भ्रष्टों से मिलती है। जिन्होंने या तो अरबों रुपयों की वक्फ की ज़मीन हड़प रखी है या किसी ज़मीन को हड़पने की फिराक में हैं।
•------------••●❇️ ❇️●••------------•

13/09/2024
06/09/2024
02/08/2024

नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में प्रवेश हेतु आवेदन शुरू हो गया है। संपर्क करें- 7007113741

15/06/2024

Address

Mubarak Nagar Ikauna
Ikauna
271845

Opening Hours

9am - 5pm

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when ILM Fundation and Trust Up posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share