24/09/2026
हार्टफुलनेस परंपरा में हम ध्यान में बैठते हैं और प्राणाहुति, अर्थात् योगिक ट्रांसमिशन, को ग्रहण करने के लिए स्वयं को तैयार करते हैं। ध्यान करते-करते भीतर बहुत सूक्ष्म रूप से कुछ बदलने लगता है। जैसे कोई पात्र धीरे-धीरे भर रहा हो। और जब वह भर जाता है, तो प्रेम अपने आप, सहजता से छलकने लगता है।
जब भीतर पूर्णता आती है, तो वह अपने आप अभिव्यक्त होने लगती है। यही प्रेम की रूपांतरकारी शक्ति है। प्रेम हर चीज़ को सुंदर बना देता है और सबसे शुष्क हृदय में भी जीवन का संचार कर देता है।
यह प्रेम हम स्वयं उत्पन्न नहीं करते। हम तो केवल उस प्रेम के माध्यम बन जाते हैं, जिसे हम भीतर ग्रहण करते हैं।
- Kamlesh D Patel