29/08/2024
राष्ट्रीय खेल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
यह राष्ट्रीय खेल दिवस कई खट्टी मीठी यादों के बीच आया है। पेरिस ओलंपिक में भारत के प्रदर्शन का खेल विशेषज्ञ व खेल प्रेमी आंकलन कर रहे हैं, वहीं भविष्य में देश महाशक्ति के रूप में अपनी पहचान बनाए, इसका मंथन भी शुरू हो गया है।
हाल ही में संपन्न पेरिस ओलंपिक में खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर खेल प्रेमियों को निराश नहीं होना चाहिए। कभी हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद ने जो जीत की ललक का आत्मविश्वास दशकों पहले खिलाड़ियों के मन मे भरा था। चरैवेति चरैवेति यह दिखने लगा है। कई प्रतिस्पर्धा में दुनिया में भारत ने अलग पहचान बनाई है। निश्चित तौर पर पिछले 10 साल खेलों के अमृतकाल का सूर्योदय रहा है।
इस बीच दो ओलंपिक हुए, जिसमें भारत का प्रदर्शन बेहतर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में खेलों को लेकर जो दशकों से जो एक रूढ़िवादी विचार था, वह हटा है। खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर राष्ट्रव्यापी खेल भागीदारी का आह्वान किया है। सभी नागरिकों से राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में कम से कम एक घंटे के लिए आउटडोर खेलों में भाग लेने का आह्वान किया है। प्रधानमंत्री के नारे *"खेलेगा इंडिया, खिलेगा इंडिया"* ने भी देश में माहौल बदला है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सपना भारत को एक फिट राष्ट्र बनाना है। उनके फिट इंडिया मूवमेंट की परिकल्पना प्रत्येक नागरिक को फिट बनाने की प्रेरणा है। राष्ट्रीय खेल दिवस न केवल हमारे खेल नायकों को सम्मानित करने का एक अवसर है, बल्कि यह भी याद दिलाता है कि खेल हमें संतुलित और स्वस्थ जीवन बनाए रखने में कैसे मदद कर सकते हैं।
Share - Like - Comments
Ministry of Youth Affairs and Sports, Government of India Sports Authority of India Anurag Singh Thakur Piyush Jain PEFI IndusInd Bank Narendra Modi Rakshatai khadse Mansukh Mandaviya Department of Sports, MYAS, Government of India Physical Education Foundation of India - NATIONAL