BJUP Rajput Seva Sangh Hyderabad

BJUP Rajput Seva Sangh Hyderabad We Work For Migrated People from all Districts From India
created by vice President Dharmendra singh

09/05/2026
जिस वीर के साहस के आगे डर भी झुक गया,जिसने स्वाभिमान के लिए हर संघर्ष को स्वीकार किया…ऐसे महान योद्धा महाराणा प्रताप जी ...
08/05/2026

जिस वीर के साहस के आगे डर भी झुक गया,
जिसने स्वाभिमान के लिए हर संघर्ष को स्वीकार किया…

ऐसे महान योद्धा महाराणा प्रताप जी को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन।
याप्राल बस स्टैंड सिकंदराबाद

जय राजपूताना जय महाराणा प्रताप 🙏💪💛

समाज के इन प्रहरियों के साथ कौन - कौन है? कमेंट में हाजिरी दो...सरकार से अनुरोध है कि वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की ज...
08/05/2026

समाज के इन प्रहरियों के साथ कौन - कौन है?
कमेंट में हाजिरी दो...सरकार से अनुरोध है कि वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की जयंती को राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया जाए, वो संपूर्ण क्षत्रिय एवं हिंदू समाज के लिए पूजनीय हैं,

महाराणा प्रताप जयंती पर सरकारी छुट्टी होनी चाहिए कितने भाई समर्थन करते हैं?धर्मेंद्र कुमार सिंह
07/05/2026

महाराणा प्रताप जयंती पर सरकारी छुट्टी होनी चाहिए कितने भाई समर्थन करते हैं?
धर्मेंद्र कुमार सिंह

माँ होना इतना आसान कहाँ है 😭😭😭 dil❤️को झकझोर देने वाली तस्वीर
02/05/2026

माँ होना इतना आसान कहाँ है 😭😭😭 dil❤️को झकझोर देने वाली तस्वीर

वर्तमान में दिल्ली के अंदर पाँच विधायक और एक सांसद बिहारी हैं, दिल्ली सरकार में एक मंत्री भी बिहारी हैं… कितने पूर्वांचल...
29/04/2026

वर्तमान में दिल्ली के अंदर पाँच विधायक और एक सांसद बिहारी हैं, दिल्ली सरकार में एक मंत्री भी बिहारी हैं… कितने पूर्वांचल के विधायक होंगे, दिल्ली पुलिस में कितने अधिकारी बिहारी होंगे… कितने IAS बिहारी होंगे…
फिर भी दिल्ली में दो श्रमिकों को ‘बिहारी’ होने के कारण एक दिल्ली पुलिस के लठैत हेड कांस्टेबल ने सीने में गोली मार दी… जिससे एक की मौके पर ही मौत हो गई और एक अस्पताल में जिंदगी से जंग लड़ रहा है…
लेकिन दुनिया मौन है… क्योंकि हत्या बिहारी की हुई है…
किसी और की होती तो अब तक क्या हो गया होता… यह आपने कभी सोचा है?
क्या बिहारी होना इस देश में गुनाह हो गया है?
चुनाव के वक्त लिट्टी-चोखा खाने वाले… देश के प्रधान बहादुर आज बंगाल में झालमुड़ी खाकर चटखारे ले रहे हैं…
लेकिन इस घटना पर कौन बोलेगा?
बिहार बीजेपी के आधे नेता बंगाल में माछ-भात खाकर टांग पसार कर सो रहे हैं…
उन्हें क्या मतलब बिहारी की इस स्थिति से…
ये तो चुनावजीवी हैं… चुनाव के लिए ही जीते हैं…
2029 आने दीजिए…फिर बिहार के इतिहास को गिनाकर…चाणक्य, नालंदा यूनिवर्सिटी, आर्यभट्ट, वैशाली का नाम लेकर… आपके बिहारी होने पर गर्व करा देंगे…
क्या मतलब कि हर रोज देश के किसी कोने में प्रवासी मजदूर किसी फैक्ट्री में दबकर, जलकर मर रहा है… क्या मतलब कि बिहारी होने के कारण गोली खा रहा है… क्या मतलब है?
आगे बहुत कुछ कहना चाहता हूं… इतना कहना चाहता हूं कि यह सुन लें तो इनके कान से खून निकल जाए…

दिल्ली में बिहारी युवक पर सरेआम गोली! बताया जा रहा है किबर्थडे पार्टी से लौट रहे बिहार के युवक कोदिल्ली पुलिस के जवान ने...
29/04/2026

दिल्ली में बिहारी युवक पर सरेआम गोली!
बताया जा रहा है कि
बर्थडे पार्टी से लौट रहे बिहार के युवक को
दिल्ली पुलिस के जवान ने गोली मार दी।
👉 क्या अब पहचान पूछकर जान ली जाएगी?
👉 क्या कानून के रखवाले ही बन गए खतरा?
🔥 सरकार जवाब दे!
कानून व्यवस्था अगर भेदभाव करेगी,
तो आम इंसान सुरक्षित कैसे रहेगा?
🔥 यह सिर्फ एक घटना नहीं,
पूरे सिस्टम की नाकामी है!
#बिहारी_का_अपमान
#सरकार_जवाब_दो

सवर्ण समाज के स्वाभिमान और अधिकारों की रक्षा के लिए एक साथ खड़े हमारे तीन मजबूत प्रहरी! 🚩यूजीसी (UGC) के काले कानून और स...
26/04/2026

सवर्ण समाज के स्वाभिमान और अधिकारों की रक्षा के लिए एक साथ खड़े हमारे तीन मजबूत प्रहरी! 🚩
यूजीसी (UGC) के काले कानून और सवर्ण भाइयों पर हो रहे अन्याय के खिलाफ यह एक एकजुट और बड़ी लड़ाई है। इस कड़े संघर्ष में समाज की बुलंद आवाज बनकर जो नेतृत्व कर रहे हैं, उन पर पूरे समाज को गर्व है:

🔹 एडवोकेट रीना एन सिंह जी – सवर्ण समाज की निडर आवाज

🔹 ठाकुर बृजभूषण शरण सिंह जी – सवर्ण स्वाभिमान के प्रखर प्रहरी

🔹 राजा भैया जी – सवर्ण हितों के लिए सदा समर्पित
अत्याचारों के खिलाफ इस लड़ाई में सवर्ण समाज की एकता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।

👇 आप में से कितने भाई इन प्रहरियों पर गर्व करते हैं? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं! समाज की एकता दिखाने के लिए इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।

जय भवानी जय राजपूताना
24/04/2026

जय भवानी जय राजपूताना

🚩 जय राजपूताना 🚩​ *विषय: बाबू वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव समारोह* ​आज दिनांक 23 अप्रैल, गुरुवार को BJUP राजपूत सेवा संघ, है...
24/04/2026

🚩 जय राजपूताना 🚩

​ *विषय: बाबू वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव समारोह*

​आज दिनांक 23 अप्रैल, गुरुवार को BJUP राजपूत सेवा संघ, हैदराबाद द्वारा ' *बाबू वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव'* अत्यंत हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनाई गई।
​इस पावन अवसर पर समाज के सम्मानीय सदस्यों ने *वीर शिरोमणि बाबू वीर कुंवर सिंह जी* को याद करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
​कार्यक्रम में पधारे हुए सभी गणमान्य सदस्यों का हम हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। आप सभी की गरिमामयी उपस्थिति ने इस आयोजन की शोभा बढ़ाई और इसे सफल बनाया।
​ *धन्यवाद* ,
​आनंद सिंह
महासचिव
BJUP राजपूत सेवा संघ, हैदराबाद

1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक, वीरता और अदम्य साहस के प्रतीक “बिहार के गौरव” बाबू वीर कुंवर सिंह जी के विज...
23/04/2026

1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक, वीरता और अदम्य साहस के प्रतीक “बिहार के गौरव” बाबू वीर कुंवर सिंह जी के विजयोत्सव पर उन्हें शत-शत नमन।
80 वर्ष की आयु में भी उनका पराक्रम और देशभक्ति हम सभी के लिए प्रेरणा है। उनका त्याग और बलिदान सदैव राष्ट्र को दिशा देता रहेगा।
विजयोत्सव पर कोटि-कोटि नमन। 🙏🇮🇳

Address

Hyderabad Shah Guda

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when BJUP Rajput Seva Sangh Hyderabad posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share