Howrah Navjyoti

Howrah Navjyoti Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Howrah Navjyoti, Non-Governmental Organization (NGO), 24 NARSINGHA BOSE Lane, Howrah.

06/09/2026

बागेश्वर बाबा से मिलने जा रहे श्रद्धालुओं के लिए सेवाकार्य....
सुशील भैया और अंकिता भाभी को धन्यवाद

✨❣️bageshwar_dham_ke_pagal❣️✨
Bageshwar Dham Sarkar Official
Ram Kathanak ( राम कथानक)
JAI SHREE RAM🙏

शिक्षा का सबसे सुंदर रूप वह है जो किसी बच्चे को खुद पर विश्वास करना सिखा दे।शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
06/09/2026

शिक्षा का सबसे सुंदर रूप वह है
जो किसी बच्चे को
खुद पर विश्वास करना सिखा दे।

शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

05/09/2026

महीने का तीन
खुशियों का दिन

नवज्योति के बच्चों का जन्मदिन मनाना अपने आप में आनंद का पल है क्योंकि जीवन पल में है कल में नहीं.......

04/09/2026

महीने का तीन
खुशियों का दिन.........

बच्चों की मुस्कान में बसी एक खूबसूरत याद!
,,,,
आज “हनुमान अंश” के विशेष प्रदर्शन में बच्चों के चेहरों पर दिखी खुशी, उत्साह और उमंग ने इस पूरे आयोजन को बेहद खास बना दिया।

हमारा मानना है कि बच्चों की खुशियां और उनके खूबसूरत अनुभव ही उनके बचपन की सबसे प्यारी यादें बनते हैं। आज का दिन भी उनके लिए ऐसी ही एक याद बनकर हमेशा रहेगा।

इस विशेष अवसर पर माननीय मंत्री श्री उमेश राय जी अपने पूरे परिवार के साथ बच्चों के बीच उपस्थित रहे और उनका उत्साह बढ़ाया। उनकी गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन की खूबसूरती और बढ़ा दी।

इस आयोजन को सफल बनाने में सहयोग एवं सक्रिय भूमिका के लिए श्री विष्णु दास जी मित्तल, श्री गोविंद राम जी अग्रवाल एवं श्री सचिन जी मित्तल का हृदय से आभार।

साथ ही पत्रकार व सामाजिक कार्यकर्ता रविकांत पांडे, गौतम जी गोस्वामी एवं विनोद जी जायसवाल का महत्वपूर्ण योगदान रहा। आप सभी के सहयोग और समर्पण के लिए ,, हमारी संस्�

31/08/2026

शिक्षक और विद्यार्थियों के सहयोग से रक्षाबंधन.....

31/08/2026

संस्कार, संस्कृति और व्यक्तित्व निर्माण की ओर सार्थक कदम

हावड़ा। बच्चों में संस्कार, नैतिक मूल्यों और भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से बंगेश्वर महादेव मंदिर (नया मंदिर) के सहयोग से हावड़ा नवज्योति द्वारा सेठ वंशीधर जलान स्मृति मंदिर के प्रेक्षागृह में संस्कारशाला का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा 3 से 8वीं तक के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना एवं सरस्वती वंदना से हुआ। बच्चों को योग, श्लोक एवं संस्कृत के साथ रामायण और महाभारत की प्रेरणादायक कथाओं के माध्यम से सत्य, साहस, कर्तव्य, परिवार एवं सामाजिक जिम्मेदारियों का महत्व समझाया गया। सामूहिक भोजन एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों में अनुशासन, सहभागिता, आत्मविश्वास और रचनात्मकता विकसित करने का प्रयास किया गया।

बंगेश्वर महादेव मंदिर (नया मंदिर) के प्रभुनाथ तिवारी ने कहा कि संस्कारशाला का उद्देश्य बच्चों क�

जरूरतमंद बच्चों के लिए एक बैग भी बहुत बड़ा उपहार हैरास्ते से गुजरते हुए कभी-कभी सरकारी विद्यालय के बच्चों को भी गौर से द...
13/08/2026

जरूरतमंद बच्चों के लिए एक बैग भी बहुत बड़ा उपहार है

रास्ते से गुजरते हुए कभी-कभी सरकारी विद्यालय के बच्चों को भी गौर से देखना चाहिए। उनके जूते, मोजे और स्कूल बैग पर भी ध्यान देना चाहिए।

हमारे लिए नया स्कूल बैग, जूता या मोजा खरीदना शायद सामान्य बात हो, लेकिन उन बच्चों के लिए यह किसी सपने के सच होने जैसा होता है। उनके लिए इन छोटी-छोटी चीजों का भी बहुत बड़ा महत्व है।

भारतीय शिक्षा व्यवस्था में एक समय शिक्षा को समाज पोषित करता था, आज उसका बड़ा दायित्व सरकार निभा रही है। लेकिन जिस दिन समाज फिर से शिक्षा और बच्चों की जरूरतों पर ध्यान देना शुरू कर देगा, उस दिन बहुत कुछ अपने आप बदलने लगेगा।

जरूरतमंद बच्चे को कुछ देना केवल पुण्य का काम नहीं, बल्कि हमारा सामाजिक दायित्व है।

इसी भावना के साथ सुजीत जी ने अपने कोलकाता प्रवास के दौरान जरूरतमंद बच्चों को स्कूल बैग और उनके मनपसंद चॉकलेट भेंट किए।
बच्चों के चेहरे की खुशी ही इस छोटे से प्रयास की सबसे बड़ी सफलता है।

बच्चों को केवल शिक्षा नहीं, शिक्षा के लिए जरूरी साधन भी मिलें—यह हम सबकी जिम्मेदारी है।

Address

24 NARSINGHA BOSE Lane
Howrah
711101

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Howrah Navjyoti posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Howrah Navjyoti:

Shortcuts

Share